herzindagi
names of tulsi in hindi

Tulsi Names: तुलसी माता के इन नामों के जाप से प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी

हिन्दू धर्म में तुलसी को पवित्र पौधा माना गया है। तुलसी का घर में होना मां लक्ष्मी के आशीर्वाद का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में अगर रोजाना तुलसी माता के नामों का जाप किया जाए तो इससे मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है।  
Editorial
Updated:- 2023-06-02, 17:09 IST

Tulsi Ke In Namo Ka Jaap: हिन्दू धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र और पूजनीय माना जाता है। घर-घर में तुलसी माता की पूजा की जाती है।

तुलसी का घर में होना सकारात्मकता के साथ-साथ मां लक्ष्मी के वास को भी दर्शाता है। तुलसी माता के पूजन से घर के सभी दोष दूर हो जाते हैं।

वहीं, धर्म-शास्त्रों में तुलसी पूजन के अलावा तुलसी मंत्रों या तुलसी माता के नामों का जाप बहुत फलदायी और शुभ परिणामों का सूचक माना गया है।

ऐसे एमिन ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं तुलसी माता के नाम और उनके नाम जपा के लाभों के बारे में विस्तार से।

तुलसी माता के आठ प्रमुख नाम

tulsi name chanting for family

पुष्पसारा, नन्दिनी, वृंदा, वृंदावनी, विश्वपूजिता, विश्वपावनी, तुलसी और कृष्ण जीवनी।

यह भी पढ़ें:Ancestors Signs: पितरों के प्रसन्न होने पर मिलते हैं ये संकेत

तुलसी माता के नामों से बना मंत्र

वृन्दा वृन्दावनी विश्वपूजिता विश्वपावनी। पुष्पसारा नन्दनीच तुलसी (तुलसी के पास रखें ये चीजें) कृष्ण जीवनी।।

एतभामांष्टक चैव स्रोतं नामर्थं संयुक्तम। य: पठेत तां च सम्पूज् सौश्वमेघं फललंमेता।।

यह भी पढ़ें: Hindu Beliefs: कब गंगाजल हो जाता है अशुद्ध?

तुलसी माता के नाम जाप के लाभ

tulsi name chanting for money

  • रोजान तुलसी में जल डालने के बाद तुलसी माता के इन आठ नामों या इन नामों से बने मंत्र को जपने से घर में सुख-समृद्धि का वास स्थापित होता है।
  • तुलसी माता के नाम जाप से घर में मां लक्ष्मी का वास स्थापित होता है और आर्थिक स्थिति बेहतर बनती है। तंगी जैसी समस्या से छुटकारा मिलता है।
  • तुलसी माता के नामों के जाप से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और अपनी कृपा बरसाते हैं। भगवान विष्णु के आशीर्वाद से व्यक्ति के कष्ट मिट जाते हैं।
  • मान्यता है कि तुलसी माता के नाम जाप से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी (मां लक्ष्मी की पूजा के नियम) की एक साथ पूजा करने जितना शुभ फल व्यक्ति को जीवन में प्राप्त होता है।
  • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, रोजाना तुलसी माता के नामों का जाप करने से ग्रह, वास्तु और अन्य दोष दूर हो जाते हैं। घर में शांति बनी रहती है।
  • तुलसी माता के सामने दीपक जलाने के बाद उनके नामों का जाप करने से व्यक्ति को समस्त भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है।

तो ये है तुलसी माता के वो नाम जिनका जाप करने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है और घर में मां लक्ष्मी का वास बना रहता है। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।