
हिंदू धर्म में किसी भी एकादशी तिथि की तरह पापमोचनी एकादशी का भी विशेष धार्मिक महत्व है। सालभर में आने वाली सभी एकादशियों में पापमोचनी एकादशी को अत्यंत फलदायी माना गया है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा करने और उनके लिए व्रत रखने से मनुष्य के जीवन के समस्त पाप नष्ट होते हैं और उसे शुभ फल प्राप्त होता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, पापमोचनी एकादशी के दिन यदि आप भगवान विष्णु के पूजन के साथ-साथ राधा रानी के 108 नामों का जाप करेंगी तो यह अत्यंत शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि जो भक्त सच्चे मन से राधा रानी के नामों का स्मरण करता है, उसका भाग्य जागृत हो जाता है और जीवन में सुख-समृद्धि के मार्ग खुलने लगते हैं। इस साल पापमोचनी एकादशी 15 मार्च को मनाई जाएगी। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानें पापमोचनी एकादशी पर राधा रानी के मंत्रों के जाप का महत्व क्या है और राधा रानी के 108 नाम कौन से हैं?

राधा रानी के 108 नामों का जाप विशेष रूप से फलदायी माना जाता है। आइए आपको बताते हैं उन नामों के बारे में-
इति श्री राधा अष्टोत्तर शतनामावली सम्पूर्णम्।

सनातन धर्म में किसी भी देवी-देवता के अष्टोत्तर शतनामावली यानी कि 108 नामों का जाप करना बेहद फलदायी माना जाता है। इसी प्रकार राधा रानी के भी 108 नाम हैं जिनका जाप विशेष रूप से फलदायी होता है। ऐसी मान्यता है कि राधा रानी प्रेम, भक्ति और करुणा की देवी हैं। जो भक्त उनके नामों का श्रद्धा और भक्ति से स्मरण करता है, उसके जीवन में प्रेम, सौभाग्य और सुख का वास होता है। मुख्य रूप से पापमोचनी एकादशी के दिन यदि आप राधा रानी के 108 नामों का जाप करेंगी तो आपके समस्त पापों का नाश होगा।
यह भी पढ़ें- Papmochani Ekadashi Date 2026: 14 या 15 मार्च कब है पापमोचनी एकादशी? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व
यह भी पढ़ें- Papmochani Ekadashi Daan 2026: पापमोचनी एकादशी पर करें इन 5 चीजों का दान, भगवान विष्णु की सदैव बनी रहेगी कृपा दृष्टि
यदि आप भी पापमोचनी एकादशी पर राधा रानी के 108 नामों का जाप करेंगी तो जीवन में शुभता बनी रहेगी और समृद्धि के द्वार खुलेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Shutterstock.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।