Sat Mar 14, 2026 | Updated 01:43 AM IST
image

Surya Gochar 2026: 15 मार्च को होने जा रहा है सूर्य का मीन राशि में गोचर, मेष समेत इन 5 राशियों को मिल सकता है नौकरी में प्रमोशन

ज्योतिष के अनुसार सूर्य देव जब भी राशि परिवर्तन करते हैं तो इसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जीवन पर देखने को मिलता है। 14 मार्च 2026 को सूर्य देव कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे कुछ राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। आइए जानें किन राशियों के लिए यह शुभ होगा।
Editorial
Updated:- 2026-03-13, 19:11 IST

ज्योतिष के अनुसार सूर्य देव को आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, ऊर्जा और मान-सम्मान का कारक माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि जब सूर्य एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं तो इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर अलग-अलग रूप में पड़ता है। ऐसे ही 14 मार्च 2026 को सूर्य देव कुंभ राशि से मीन राशि में गोचर करने जा रहे हैं और 14 अप्रैल तक इसी राशि में रहेंगे। इसी वजह से 15 मार्च से खरमास का भी आरंभ है और यह पूरे एक महीने चलेगा। 15 मार्च 2026 को रात 1 बजकर 8 मिनट पर सूर्य मीन राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष के अनुसार सूर्य का कुंभ से मीन राशि में परिवर्तन कुछ राशियों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। वहीं कुछ राशियों के लिए जीवन में मिले-जुले संकेत भी मिल रहे हैं। कुछ राशियां हैं जिनके लिए सूर्य का यह गोचर नौकरी में लाभ दिला सकता है या फिर नौकरी में बदलाव ला सकता है। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानते हैं सूर्य के इस गोचर का सभी राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए सूर्य का यह गोचर सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है। इस दौरान आपके नौकरी में परिवर्तन के योग हैं जो अत्यंत लाभकारी साबित हो सकते हैं। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारियां मिलने की संभावना है। जो छात्र प्रतियोगी परीक्षा में हिस्सा ले रहे हैं उन्हें लाभ मिल सकता है। इस दौरान अगर आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करना चाहते हैं तो अपनी रचनात्मक सोच को सही दिशा में इस्तेमाल कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Mesh Saptahik Rashifal 16-22 March 2026: मेष राशि वालों की होने वाली है 'बल्ले-बल्ले', इस हफ्ते मिल सकता है कोई बड़ा लाभ

वृषभ राशि

vrishabh rashi par surya gochar ka prabhav

वृषभ राशि के लोगों के लिए यह समय सकारात्मक हो सकता है। आपके लिए धन लाभ के योग बन सकते हैं और उन्नति के मार्ग खुलेंगे। इस दौरान आपकी आय के नए संकेत बन सकते हैं। इस दौरान आपको किसी पुराने निवेश से फायदा मिलेगा। हालांकि इस दौरान स्वास्थ्य, खासकर पेट से जुड़ी समस्याओं का ध्यान रखना आपके लिए जरूरी होगा। आपको कामकाज के क्षेत्र में नए अवसर भी मिल सकते हैं और नौकरी में प्रमोशन के योग भी बन सकते हैं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों के लिए इस दौरान मेहनत और भागदौड़ बढ़ सकती है। हालांकि मेहनत का फल भी आपको बेहतर तरीके से मिलेगा और करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। अगर आप किसी लक्ष्य को पाना चाहती हैं तो शुभ योग बन रहे हैं। आपको लगातार मेहनत करनी है और जल्द ही इसके लाभ दिखाई देने लगेंगे। इस दौरान आपके जीवन में सभी समस्याओं का समाधान भी मिलेगा।

यह भी पढ़ें- Mithun Saptahik Rashifal 16-22 March 2026: इस हफ्ते धन लाभ से होगी खुशियों की बारिश, करियर में भी मिल सकता है फायदा; जानें मिथुन राशि वालों का साप्ताहिक राशिफल

कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों के लिए यह समय उन्नति और पारिवारिक सहयोग का संकेत दे रहा है। इस दौरान आपको परिवार का साथ मिलने से कई काम आसानी से पूरे हो सकते हैं। आप नौकरी पढ़ाई या व्यवसाय में जितनी भी मेहनत करेंगे उतना ही आपको अच्छा परिणाम मिल सकता है। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो सकती हैं और आपको नौकरी में अचानक से लाभ दिखाई दे सकते हैं। अगर आप नई नौकरी की तलाश में हैं तो यह समय आपके लिए अनुकूल हो सकता है।

तुला राशि

tula rashi gochar

तुला राशि के लोगों के लिए सूर्य का यह गोचर लाभकारी होने वाला है। यह आपके लिए नौकरी में प्रमोशन के संकेत दे रहा है आपके लिए नई नौकरी के योग भी दिखाई दे रहे हैं जो आपको लाभ दिलाने वाले हो सकते हैं। इस दौरान आपके करियर में कई तरह के उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे जो आपके लिए लाभकारी साबित हो सकते हैं। हालांकि इस दौरान आपको किसी भी चीज का सोच-समझकर निर्णय लेना जरूरी होगा। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।

ये ऐसी राशियां हैं जिन्हें सूर्य का गोचर लाभ दे सकता है। अगर आपकी राशि भी इनमें से है तो आपके जीवन में भी अच्छे समय के संकेत मिल रहे हैं और धन लाभ के योग हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Shutterstock.com

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;