
हिंदू धर्म में किसी भी एकादशी तिथि को भगवान विष्णु की उपासना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। पूरे साल में 24 एकादशी तिथियां मनाई जाती हैं जिनका अपना अलग महत्व होता है। इनमें से पापमोचनी एकादशी को अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है और ऐसा कहा जाता है कि ये भक्तों के सभी पाप नष्ट करने वाली होती है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा करने और जरूरतमंदों को दान पुण्य करने से जीवन के संचित पापों का नाश होता है और जीवन में सुख-समृद्धि का मार्ग खुलता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार होलिका दहन और चैत्र नवरात्रि के बीच आने वाली एकादशी को पापमोचनी एकादशी के नाम से जाना जाता है और यह चैत्र महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी होती है। अगर हम हिंदू पंचांग की बार करें तो इसे हिंदू साल की आखिरी एकादशी के रूप में मनाया जाता है। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानें पापमोचनी एकादशी पर आपको किन चीजों का दान करना चाहिए जिससे पुण्य फलों की प्राप्ति हो सक्वे।

पापमोचनी एकादशी के दिन अन्न का दान करना अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दिन यदि आप जरूरतमंद लोगों को गेहूं, चावल या दालों का दान करती हैं तो आपको सभी पापों से मुक्ति मिल सकती है और जीवन में धन-धान्य बना रहता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार अन्न का दान करने से माता अन्नपूर्णा की कृपा दृष्टि बनी रहती है और घर में सदैव सुख-समृद्धि का वास होता है। हालांकि, यदि आप स्वयं इस दिन उपवास करती हैं तो अन्न का सेवन न करें और इस दिन चावल का सेवन भी न करें। आप इस दिन कच्चे चावल या कच्चे अन्न का दान कर सकती हैं। इससे व्यक्ति के जीवन में आर्थिक स्थिरता आती है और परिवार में समृद्धि बनी रहती है।
यह भी पढ़ें- Papmochani Ekadashi Upay 2026: पापमोचनी एकादशी पर राशि अनुसार करें ये उपाय, पूरे साल बनी रहेगी श्री हरि की कृपा
ऐसा माना जाता है कि भगवान विष्णु को पीला रंग अत्यंत प्रिय है, इसलिए यदि आप पापमोचनी एकादशी के दिन पीले वस्त्रों का दान करेंगी तो यह अत्यंत शुभ माना जाता है। पीला रंग भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय है और इसे सौभाग्य व सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। इस दिन आप किसी जरूरतमंद व्यक्ति या ब्राह्मण को पीले रंग के कपड़े दान करेंगी तो जीवन में शुभ फल प्राप्त होते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से व्यक्ति के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन और पारिवारिक सुख में वृद्धि होती है। साथ ही भगवान विष्णु की विशेष कृपा भी प्राप्त होती है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुड़ का संबंध सूर्य ग्रह से होता है। यदि आप पापमोचनी एकादशी के दिन गुड़ का दान करेंगी तो यह बहुत शुभ और फलदायी माना जाता है। गुड़ का दान करने से व्यक्ति के जीवन में मान-सम्मान, आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि होती है। इसके साथ ही यह दान व्यक्ति के सामाजिक संबंधों को मजबूत बनाने में भी मदद करता है। यदि आप इस दिन गुड़ का दान करें तो आपको किसी भी समस्या से बाहर आने की शक्ति मिल सकती है।
पापमोचनी एकादशी के दिन घी का दान करना भी फलदायी माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि घी अत्यंत पवित्र सामग्री है और इसका संबंध भगवान विष्णु से है। यदि आप पापमोचनी एकादशी के दिन घी का दान करेंगी तो भगवान विष्णु की कृपा दृष्टि प्राप्त होती है और घर में सुख-शांति बनी रहती है। इस दिन मंदिर में भी घी का दान करना भी अत्यंत शुभ माना जाता है और इससे भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं।
पापमोचनी एकादशी पर यदि आप जरूरतमंदों को धन का दान करेंगी तो आपके जीवन में समृद्धि बनी रहेगी। इस दिन आपन ब्राह्मण या जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन कराने के बाद धन का दान अवश्य करें इससे पुण्य फलों की प्राप्ति होती है। धन का दान करने वाले व्यक्ति के जीवन में आने वाली सभी बाधाएं दूर हो सकती हैं और मानसिक शांति मिलती है।
अगर आप भी पापमोचनी एकादशी के दिन यहां बताई चीजों का दान करेंगी तो जीवन में सफलता के द्वार खुल सकते हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Shutterstock.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।