
हिंदू धर्म में हर शुभ काम करने से पहले मुहूर्त देखें जाते हैं, ताकि जो भी कार्य किए जाएं उसमें पॉजिटिविटी बनी रहे। साथ ही कार्य में किसी तरह का विघ्न न आए। खरमास का महीना इनमें से एक होता है। इस महीने में शादी या अन्य शुभ कार्यों की महनाही होती है। ऐसा कहा जाता है कि इस महीने में सूर्यदेव की चाल बदलती है, जिसकी वजह से मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाती है। इस साल यह महीना 15 मार्च से शुरू हो रहा है, जिसकी अवधि 14 अप्रैल को खत्म हो रही है। पंडित जन्मेश द्विवेदी से जानते हैं इसमें कौन से कार्य करें ताकि पुण्य प्राप्त हो सके।
भले ही इस दौरान शादी-ब्याह न हों, लेकिन पुण्य प्राप्त करने के लिए खास काम कर सकती हैं।

खरमास सूर्य से संबंधित है, इसलिए इस महीने में प्रतिदिन सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करना और तांबे के लोटे से सूर्य को अर्घ्य देना अत्यंत फलदायी होता है। अर्घ्य देते समय 'ॐ सूर्याय नम:' या आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करने से आत्मविश्वास बढ़ता है और स्वास्थ्य में सुधार होता है।
शास्त्रों में कहा गया है कि खरमास में किया गया दान सीधे वैकुण्ठ की प्राप्ति कराता है। इस दौरान गरीबों को अन्न, वस्त्र, गुड़ और तिल का दान करना चाहिए। यदि संभव हो, तो गौशाला में जाकर गायों को हरा चारा खिलाएं, इससे कुंडली के दोष दूर होते हैं। इसलिए आपको ये कार्ये इस अवधि में जरूर पूरे करने चाहिए।

यह भी पढ़ें- Vastu Upay: खरमास में करें ये आसान वास्तु उपाय, रुके काम होंगे पूरे और चमकेगा भाग्य
यह समय भागवत गीता, रामायण या अन्य धार्मिक ग्रंथों का पाठ करने के लिए अच्छा है। ऐसे में आप भी अपने घर की सुख-शांति के लिए ग्रंथों का पाठ करा सकती हैं। इससे आपको मानसिक शांति मिलती है। साथ ही आपके कार्य भी आसानी से हो जाते हैं।
खरमास का महीना भक्ति का समय है। 15 मार्च से 14 अप्रैल 2026 के बीच आप सूर्यदेव की आराधना कर सकती हैं, ताकि आपके जीवन में खुशहाली बनी रहे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इस शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit-Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।