Tue Mar 10, 2026 | Updated 05:16 PM IST
 kalashtami 11 march 2026 powerful remedy to remove nazar dosh

11 मार्च 2026 को कालाष्टमी के दिन जरूर करें यह 1 उपाय, नजर दोष होगा दूर  

11 मार्च 2026 को कालाष्टमी पर भगवान काल भैरव की पूजा का विशेष महत्व है। यह दिन नजर दोष और नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति पाने का सुनहरा अवसर है। इस आर्टिकल में सेलिब्रिटी एस्ट्रोलॉजर प्रदुमन सूरी आपको एक ऐसा उपाय बता रहे हैं, जो नजर दोष को दूर करके सुख-समृद्धि और मानसिक शांति लाता है।
Editorial
Updated:- 2026-03-10, 16:29 IST

हिंदू धर्म में कालाष्‍टमी का दिन भगवान काल भैरव की असीम शक्ति और सुरक्षा पाने का सबसे पावन अवसर माना जाता है। समय के देवता और संकटों का नाश करने वाले काल भैरव की साधना से बड़े से बड़े नजर दोष और नकारात्‍मक शक्तियां थर-थर कांपती हैं।

11 मार्च 2026 को पड़ने वाली यह कालाष्टमी आपके जीवन के अंधेरों को मिटाकर खुशियों का सवेरा ला सकती है। अगर आप लंबे समय से मानसिक तनाव या किसी अनजानी बाधा से घिरे हुए हैं, तो यह दिन इसे जड़ से मिटाने का सुनहरा मौका है। काल भैरव की ऊर्जा इतनी प्रचंड है कि उनकी कृपा मात्र से घर की निगेटिविटी कोसों दूर भाग जाती है। 11 मार्च 2026 को इस शक्तिशाली दिन का लाभ उठाएं, वरना यह दुर्लभ अवसर हाथ से निकल जाएगा।

आज हम आपको एक ऐसा ही उपाय बता रहे हैं, जिसे करने से न सिर्फ नजर दोष से छुटकारा मिलता है, बल्कि कई तरह की परेशानियां दूर होती हैं। इसके बारे में हमें सेलिब्रिटी एस्ट्रोलॉजर प्रदुमन सूरी बता रहे हैं।

nazar-dosh

क्या आपके साथ भी ऐसा हो रहा है?

अगर आपकी जिंदगी में ये संकेत मिल रहे हैं, तो समझ लीजिए कि यह कालाष्टमी का उपाय आपके लिए ही बना है-

  • नजर दोष- घर के सदस्यों का बार-बार बीमार पड़ना या बिना कारण चिड़चिड़ापन।
  • अचानक रुकावटें- बनते हुए काम आखिरी वक्त पर बिगड़ जाना।
  • घर में नकरारात्‍मक- घर में प्रवेश करते ही मन भारी होना या अशांति महसूस होना।

काल भैरव का शक्तिशाली उपाय

भगवान काल भैरव को प्रसन्न करने के लिए कालाष्टमी के दिन काले रंग के वस्त्र पहनना अत्यंत शुभ माना जाता है। साथ ही शाम के समय इस विधि को पूरी श्रद्धा से करें।

deepak upay for nazar dosh

  • मिट्टी या पीतल का एक दीपक लें और इसमें सरसों का तेल भरें।
  • तेल में थोड़े से काले तिल डालें। काले तिल इसलिए क्‍योंकि ये राहु-केतु के दोषों को शांत करते हैं।
  • दीपक जलाकर पूरे घर के हर कोने में इसे घुमाएं।
  • बाथरूम और स्टोर रूम के पास भी दिखाएं।
  • अंत में इस दीपक को अपने घर के मुख्य द्वार पर रख दें।

यह भी पढ़ें- क्या होता है नजर दोष? जानिए शास्त्रों के हिसाब से इसे हटाने का सबसे अच्छा तरीका

इस उपाय को करने से घर के भीतर की नकारात्मक ऊर्जा तुरंत शांत होने लगती है। काल भैरव के आशीर्वाद से शत्रु बाधा और नजर दोष का नाश होता है और घर में सुख-समृद्धि और मानसिक शांति का वास होता है।

यह भी पढ़ें- घर को नजर दोष से बचाती है कीर्तिमुख मूर्ति, जानें इसके फायदे

नजर दोष से बचने के लिए आप भी इस उपाय को कर सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Shutterstock 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;