
हिंदू धर्म में किसी भी अन्य पर्व की तरह शीतला अष्टमी का पर्व भी बड़े ही श्रद्धा भाव से मनाया जाता है। हर साल चैत्र महीने के कृष्णपक्ष की अष्टमी तिथि को शीतला अष्टमी का व्रत रखा जाता है और इस दिन शीतला माता की पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है कि शीतला माता की पूजा करने से संतान की सेहत अच्छी बनी रहती है और घर में भी समृद्धि का वास होता है। यह व्रत शीतला माता को समर्पित होता है औइ इस दिन विधि-विधान के साथ माता का पूजन किया जाता है। इस दिन माता शीतला को ठंडा और बासी भोजन अर्पित किया जाता है और वही ग्रहण भी किया जाता है। अगर आप भी इस दिन का व्रत करती हैं और शीतला माता का पूजन करती हैं तो आपको इस पर्व की सही तिथि की जानकारी भी होनी चाहिए। इस साल शीतला अष्टमी की तिथि को लेकर असमंजस की स्थिति बनी है। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानें शीतला अष्टमी की सही तिथि के बारे में और इस दिन की पूजा का शुभ मुहूर्त भी जानें।

हिंदू पंचांग के अनुसार शीतला अष्टमी का व्रत चैत्र महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रखा जाता है। इस साल 11 मार्च 2026, बुधवार को रखा जाएगा और इसी दिन शीतला माता का पूजन करना शुभ होगा।
यह भी पढ़ें- Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी के दिन क्यों खाया जाता है ठंडा खाना? यहां जानें वजह

हमारे देश में कई ऐसे पर्व हैं जिनका संबंध सीधे स्वास्थ्य और स्वच्छता से होता है। शीतला अष्टमी भी उन्हीं में से एक महत्वपूर्ण त्योहार है। प्राचीन समय में चेचक जैसी बीमारियों से बचाव के लिए लोग माता शीतला की विशेष पूजा करते थे और उनसे परिवार की रक्षा की प्रार्थना करते थे। मन्यता है कि यदि शीतला माता की पूजा नियम पूर्वक की जाती है तो बच्चों को चेचक जैसी बीमारियां नहीं होती हैं। इस दिन घर में नया या गर्म खाना नहीं बनाया जाता, बल्कि एक दिन पहले से ही तैयार किए गए ठंडे भोजन का ही भोग माता को लगाया जाता है और बाद में वही भोजन ग्रहण किया जाता है।

शीतला अष्टमी के दिन शीतला माता की पूजा के साथ घर और आस-पास की सफाई का भी विशेष महत्व होता है। इस पर्व को स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का एक अवसर माना जाता है। यदि कोई श्रद्धा और नियमों के साथ शीतला अष्टमी के दिन माना शीतला की पूजा करता है तो परिवार में सुख, समृद्धि, शांति और संतान के अच्छे स्वास्थ्य का आशीर्वाद मिलता है।
यह भी पढ़ें- Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी बच्चों को लगाया जाता है हल्दी का तिलक, पंडित जी से जानें धार्मिक कारण
अगर आप भी शीतला अष्टमी की पूजा करती हैं और माता शीतला का पूजन करती हैं तो यहां बताई बातों को ध्यान में रखना जरूरी है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Shutterstock.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।