नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा का विधान है और इस दौरान कुछ खास नियमों का पालन करना जरूरी होता है। ये नियम तभी सही से माने जा सकते हैं, जब व्यक्ति इन नौ दिनों में घर पर रहे। लेकिन, कई बार लोग कुछ कारणों से घर बंद करके बाहर चले जाते हैं। यहां तक कि कई भक्त घर में माता की चौकी स्थापित करने और ज्योत जलाने के बाद घर को बंद कर देते हैं, जिससे माता रानी भी घर में बंद हो जाती हैं।
वृंदावन के ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स बताते हैं कि ऐसा करना शुभ नहीं माना जाता है। उनका कहना है कि जब हम देवी को घर में बुलाते हैं, तो उनकी सेवा और पूजा-पाठ की जिम्मेदारी हमारी होती है। घर को बंद करके चले जाने से माता का अपमान होता है, जिससे वे नाराज हो सकती हैं। ऐसा करने से पूजा का पूरा फल नहीं मिलता और घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास हो सकता है। ऐसे में आइये जानते हैं इस बारे में और भी विस्तार से।
नवरात्रि में ग्रहों की स्थिति में बड़ा बदलाव होता है। ऐसे में जब हम घर बंद करके नवरात्रि के दौरान जाते हैं तो इससे शुभ प्रभाव डालने वाले ग्रह भी अशुभ असर दिखाने लगते हैं।
नवरात्रि के दौरान घर बंद करके जाने से न सिर्फ राहु का दुष्प्रभाव पड़ता है बल्कि नकारात्मक ऊर्जाएं, बुरी नजर, काली शक्तियां आदि आपके घर में डेरा जमा सकती हैं।
नवरात्रि के दौरान घर को न तो बंद करना चाहिए और न ही घर खाली छोड़ना चाहिए। किसी न किसी को घर में अवश्य रहना चाहिए। इसके पीछे का धार्मिक कारण भी मौजूद है।
धार्मिकता के अनुसार, नवरात्रि में माता रानी अपने भक्तों के घर आती हैं और उन पर अपनी कृपा बरसाती हैं। ऐसे में नवरात्रि के दौरान घर बंद होगा तो माता रानी उल्टे पैर लौट जाएंगी।
माता रानी का घर में वास नहीं होगा तो ग्रहों की अशुभता से संकटों का जीवन में आगमन होने लगेगा। नवरात्रि के दौरान माता रानी को स्थापित करने के बाद तो बिलकुल भी घर बंद न करें।
यह भी पढ़ें: Navratri Vrat Ke Niyam: नवरात्रि व्रत में क्या-क्या खा सकते हैं? जानें किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए
इसके अलावा, ऐसा करने से भी जीवन और घर में नकारात्मकता बढ़ेगी कि आप कहीं बाहर जा रहे हैं तो माता रानी को अपने साथ ले जाएं तो घर बंद कर दें। सफर में देवी-देवताओं को ले जाना वर्जित है।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।