image

क्या घर के ऊपर लगाना अच्छा होता है हनुमान जी का झंडा? पंडित जी से जानें

कई सारे लोग अपनी छत पर हनुमान जी का झड़ा लगाते हैं। मान्यता है कि इसे लगाने से आपके घर में शुभता बनी रहती है। इससे जुड़ी अन्य जानकारी आप आर्टिकल में पंडित जी से जान सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2025-06-27, 17:14 IST

हिंदू धर्म में हर किसी का पूजा करने का तरीका अलग होता है। किसी को भगवान को घर में बालक की तरह रखना पसंद होता है, तो कुछ लोग भगवान की पूजा को साधना समझकर करते हैं। वहीं कई सारे लोग ऐसे होते हैं, जो अपने घर की छत पर हनुमान जी के झंड़े को लगाते हैं। क्या छत के ऊपर झंड़े को लगाना सही होता है। इसके बारे में पंडित जन्मेश द्विवेदी जी ने जानकारी हमारे साथ शेयर की है। आइए आपको भी बताते हैं क्या झंडा लगाना सही होता है।

घर के ऊपर हनुमान जी का झंडा लगाने का क्या होता है मतलब

जिस भी व्यक्ति ने अपने घर की छत पर हनुमान जी के झड़े को लगाया होता है। उसे मान-सम्मान, प्रतिष्ठा, वैभव, एश्वर्य और शक्ति मिलती है। ऐसा कहा जाता है कि हनुमान जी उस घर के सारे रोगों से दूर रखते हैं और सदेव अपने भक्तों की रक्षा करते हैं। इसलिए कई सारे लोग उनकी ध्वजा को अपने छत पर लगाते हैं, ताकि उनका आशीर्वाद बना रहे।

Flag

हनुमान जी का झंड़ा छत के किस कोने पर लगाना चाहिए

जब भी आप हनुमान जी का झंडा लगाएं, तो इसे घर की छत पर दक्षिण पश्चिमी कोना में लगाएं। जब आप इस झंडे को लगाएं तो यह घर के सबसे ऊपर होना चाहिए, ताकि दूर से इसे देखा जा सके। इससे आपके घर में आने वाली नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है, क्योंकि आपके ऊपर बजरंगबली की कृपा बनी रहती है।

hanuman ji flag

इसे भी पढ़ें: हनुमान जी की पूजा के लिए सबसे शुभ दिन मंगलवार को ही क्यों माना जाता है? क्या है पूजा-विधि और महत्व

किस तरह का झंडा आपको अपनी छत पर लगाना चाहिए

  • आप भगवा रंग के झंडे को लगाएं, जिस पर भगवान का चेहरा बना हो।
  • आप बजरंगबली के पूरे चित्र का झंडा भी अपनी छत पर लगा सकते हैं।
  • नए झंडे को आप तभी लगाएं। जब आप पुराने को उतारें।
  • झंडे को हमेशा दो त्रिकोण वाला लगाएं।

Flag at home

आप झंडा अगर मंगलवार के दिन लगाएं, तो इससे आपके ऊपर ही कृपा बनी रहेगी। साथ ही, आपके जीवन में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं आएगी। आपके घर का वातावरण भी शुद्ध बना रहेगा। बस आपको इसके लिए झंडा सही दिशा में लगाना होगा, ताकि हनुमान जी की कृपा आपके ऊपर बनी रहे।

इसे भी पढ़ें: भगवान शिव और हनुमान जी के बीच क्यों हुआ था युद्ध?

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- Flipkart

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;