
आज बुधवार, 04 मार्च 2026 का दिन विघ्नहर्ता भगवान गणेश की कृपा पाने और जीवन में नए संकल्प लेने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। कल फाल्गुन पूर्णिमा के बाद, आज से हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र मास के कृष्ण पक्ष का आरंभ हो गया है। आज प्रतिपदा तिथि शाम 04:51 बजे तक रहेगी। आज आकाश मंडल में सुबह 07:39 बजे तक पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा और उसके बाद सूर्य देव का उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र लग जाएगा। साथ ही, आज सुबह 08:51 बजे तक धृति योग का निर्माण हो रहा है। धृति का अर्थ धैर्य और दृढ़ता होता है, इसलिए इस योग में लिए गए फैसले और शुरू किए गए कार्य लंबे समय तक टिकते हैं और स्थायी सफलता देते हैं। आइए जानते हैं मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी से आज का पंचांग, प्रतिपदा तिथि का महत्व और बुधवार के अचूक उपाय।

| तिथि | नक्षत्र | दिन/वार | योग | करण |
| प्रतिपदा (शाम 04:51 बजे तक) | पूर्वा फाल्गुनी | बुधवार | धृति | कौलव |
| प्रहर | समय |
| सूर्योदय | सुबह 06 बजकर 29 मिनट पर होगा |
| सूर्यास्त | शाम 06 बजकर 14 मिनट पर हो |
| चंद्रोदय | शाम 07 बजकर 08 मिनट पर होगा |
| चंद्रास्त | सुबह 06 बजकर 14 मिनट पर होगा |
| मुहूर्त नाम | मुहूर्त समय |
| ब्रह्म मुहूर्त | (सूर्य पूजन का शुभ समय) सुबह 04 बजकर 50 मिनट से 05 बजकर 38 मिनट तक |
| अभिजीत मुहूर्त | (सूर्य पूजन का शुभ समय) आज नहीं है |
| विजय मुहूर्त | सुबह 07 बजकर 55 मिनट से 09 बजकर 26 मिनट तक |
| गोधूलि मुहूर्त | सुबह 10 बजकर 56 मिनट से 12 बजकर 27 मिनट तक |
| मुहूर्त नाम | मुहूर्त समय |
| राहु काल | दोपहर 12 बजकर 27 मिनट से 01 बजकर 58 मिनट तक |
| यमगंड | सुबह 09 बजकर 27 मिनट से 10 बजकर 57 मिनट तक |
| गुलिक काल | दोपहर 12 बजकर 27 मिनट से 01 बजकर 58 मिनट तक |
बुधवार को राहु काल दोपहर 12:00 बजे से 01:30 बजे के आसपास होता है। प्रतिपदा तिथि और राहु काल के दौरान किसी भी बड़े व्यापारिक समझौते पर साइन करने या नई यात्रा शुरू करने से बचना चाहिए।
आज से हिंदू धर्म के पवित्र चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की शुरुआत हो रही है। प्रतिपदा तिथि को 'पड़वा' भी कहा जाता है। होली के ठीक बाद पड़ने वाली इस प्रतिपदा को शांति और आत्म-चिंतन का दिन माना जाता है। आज के दिन तामसिक भोजन और क्रोध से दूर रहकर अपने इष्ट देव का ध्यान करना चाहिए। सुबह 08:51 बजे तक धृति योग रहेगा। ज्योतिष में धृति योग को भूमि पूजन, शिलान्यास, या किसी स्थायी संपत्ति के निवेश के लिए बहुत भाग्यशाली माना गया है। इसमें किया गया काम व्यक्ति को मानसिक धैर्य और संतुष्टि प्रदान करता है।
आज सुबह 07:39 बजे तक पूर्वा फाल्गुनी याने की शुक्र का नक्षत्र रहेगा, जो कला और सौंदर्य का प्रतीक है। इसके बाद उत्तरा फाल्गुनी सूर्य का नक्षत्र लग जाएगा, जो व्यक्ति के भीतर नेतृत्व क्षमता , तेज और प्रशासनिक शक्ति को बढ़ाता है। बुधवार के दिन सूर्य का नक्षत्र होने से यह दिन बौद्धिक कार्यों और सरकारी कामों के लिए शुभ हो जाता है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit-freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।