What is golden visa: विदेश घूमना लगभग हर किसी को पसंद होता है। ऐसे में यह हम सभी जानते हैं कि पासपोर्ट विदेश की यात्रा के लिए एक सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज है। यह सरकार द्वारा जारी किया जाता है।
पासपोर्ट एक आधिकारिक दस्तावेज है जो दूसरे देश में आवागमन को सुनिश्चित करता है, लेकिन पासपोर्ट के साथ-साथ आपके पास वीजा भी होना चाहिए, तभी आप किसी अन्य देश में घूमने या किसी काम के लिए जा सकते हैं।
वीजा किसी पर्यटक या अधिकारी को उस देश द्वारा दिया जाता है, जहां वह घूमने के लिए जा रहा हो। वीजा मिलने के बाद ही व्यक्ति निर्धारित अवधि के लिए घूम सकता है और अपना काम कर सकता है।
वैसे तो वीजा कई प्रकार के होते हैं। जैसे-टूरिस्ट वीजा, व्यावसायिक वीजा या स्टूडेंट वीजा। इन्हीं वीजा की तरह आजकल गोल्डन वीजा भी काफी चर्चा में है, जो दुबई सरकार द्वारा कुछ गिने-चुने लोगों को दिया जाता है।
इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं कि गोल्डन वीजा क्या है और इसे दुबई सरकार द्वारा किसे दिया जाता है।
गोल्डन वीजा एक आधिकारिक प्रमाण पत्र की तरह होता है, जिसे उस देश द्वारा दिया जाता है, जहां आप घूमने का किसी काम से जा रहे हैं। गोल्डन वीजा कुछ शर्तों को पूरा करने के बाद ही मिलता है। गोल्डन वीजा एक पॉवरफुल वीजा माना जाता है।
गोल्डन वीजा बताता है कि आप जिस देश में जा रहे हैं, वहां क्यों जा रहे हैं या किस काम से जा रहे हैं। इसके अलावा वीजा में यह लिखा होता है कि आप कितने समय के लिए जा रहे रहे हैं। यह वीजा हर किसी को नहीं मिलता है।
इसे भी पढ़ें: Airport Rule: एयरपोर्ट पर चेक-इन के दौरान बैग डैमेज होने पर आप क्लेम फाइल कर सकते हैं?
कहा जाता है कि दुबई द्वारा कुछ विदेश पैमाने को देखकर ही व्यक्ति को गोल्डन वीजा दिया जाता है। माना जाता है कि दुबई सरकार गोल्डन वीजा उन्हें देता है, जिनका बड़ा बिजनेस हो और प्रतीभाशाली छात्र हो।
गोल्डन वीजा दुबई द्वारा उन्हें भी दिया जाता है, जो जिनका शोधकर्ता, मेडिकल, विज्ञान, खेल, ऑन्ट्रप्रेन्यौर के अलावा संस्कृति और कला के क्षेत्र में बड़ा नाम हो। इसके अलावा आप बड़े निवेशक हैं, तो भी गोल्डन वीजा मिल सकता है।
यह तो अब तक आप जान ही चुके होंगे कि गोल्डन वीजा एक पॉवरफुल वीजा माना जाता है। यह वीजा दुबई देता है। कहा जाता है कि गोल्डन वीजा करीब 5 साल से लेकर 10 साल तक के लिए दिया जाता है।
यह कहा जाता है कि गोल्डन वीजा की मदद से वो इंसान इस समय अवधि के दौरान काम या पढ़ाई कर सकता है। हालांकि, यह भी कहा जाता है कि इस वीजा को पाने के लिए व्यक्ति के पास कुछ खास हुनर होना चाहिए या फिर करोड़ों का इन्वेस्ट करना होगा। (ऑनलाइन पासपोर्ट फॉर्म भरने का तरीका)
भारत में कई बड़ी हस्तियों के पास गोल्डन वीजा मौजूद है। हाल में ही सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार को गोल्डन वीजा मिला है। आनंद कुमार बिहार के प्रसिद्ध शिक्षक है।
इसके अलावा बॉलीवुड में शाहरुख खान, संजय दत्त सानिया मिर्जा, कृति सेनन, बोनी कपूर, रणवीर सिंह, कमल हासन, सुनील शेट्टी और फरहा खान जैसे कई बड़े-बड़े सितारों के पास गोल्डन वीजा है। गोल्डन वीजा धारी व्यक्ति कभी भी दुबई घूमने या किसी काम के लिए जा सकता है।
इसे भी पढ़ें: Skydiving Tips: पहली बार Skydiving करने जा रहे हैं तो इन टिप्स को भूलकर भी न करें इग्नोर
गोल्डन वीजा अप्लाई करने के लिए आपको दुबई के फेडरल अथॉरिटी फॉर आइडेंटिटी एंड सिटिजनशिप की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वेबसाइट पर जाने के बाद आप गोल्डन सर्विस के ऑप्शन को चुनकर फॉर्म भर सकते हैं। इसके बाद दुबई अथॉरिटी तय करेगी की आपको मिल सकता है या नहीं। (हेल्थ पासपोर्ट क्या है और कैसे करते हैं अप्लाई)
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image-freepik,shutterstocks
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।