भारत एक ऐसा देश है जहां हर धर्म को मानने वाले लोग रहते हैं। इसलिए यहां की सभ्यता विभिन्न संस्कृति को बखूबी बयान करती है। हालांकि, हर संस्कृति की अपनी अलग खूबसूरती है, जिसे एक लंबे संघर्ष के बाद इतिहास के पन्नों पर दर्ज किया है। इसलिए भारत को विभिन्न आस्था का बहुत बड़ा केंद्र भी कहा जाता है।
लोग अपनी मुरादों को पूरा करने के लिए मंदिर, मस्जिद, दरगाह, गुरुद्वारा आदि जाते हैं और यकीनन हर जगह लोगों की मुरादें पूरी भी होती हैं। हालांकि, कुछ लोग ज्यादातर दरगाह जाना पसंद करते हैं क्योंकि कहा जाता है कि यहां लोग सच्चे दिल से जो भी दुआ मांगते हैं, वो पूरी होती है। कहने के लिए तो यह मुस्लिम धर्म का तीर्थ स्थल है, लेकिन यहां आपको हर धर्म के लोग माथा टेकते दिख जाएंगे।
अगर आप भी दरगाह को मानते हैं, तो आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे ही फेमस दरगाहों के बारे में, जहां लोग अपनी मुरादें लेकर आते हैं और खाली हाथ नहीं लौटते। ये दरगाह आस्था और विश्वास का केंद्र हैं। यह सभी दरगाह अपनी वास्तुकला के लिए भी जानी जाती हैं। इन दरगाहों की सबसे खास बात यह है कि यहां सिर्फ मुस्लिम समुदाय के लोग ही नहीं आते, बल्कि हर धर्म के लोग आते हैं।
यह दिल्ली की लोकप्रिय दरगाह में से एक है। यह दरगाह निजामुद्दीन इलाके के पास ही स्थित है, जहां पर लोग दूर-दूर से मन्नत मांगने आते हैं। हालांकि, आज भी बहुत कम लोगों को इस दरगाह के बारे में मालूम है। मगर यह दरगाह आधुनिक युग के सूफी इनायत खान की है। इन्होंने अपने दौर में पश्चिम में सूफीवाद को फैलाने के लिए काम किया था। इतिहास के अनुसार हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीतकार भी थे। (पुरानी दिल्ली जाएं तो जरूर करें ये पांच चीजें)
यही एक वजह है जब दरगाह में कभी-कभी बहुत सारी संगीत गतिविधियां आयोजित की जाती हैं। अगर हम इसकी संरचना की बात करें, तो यह बहुत खूबसूरत है। जैसे ही आप दरगाह के अंदर जाएंगे, तो आपको एक छोटा लेकिन अच्छी तरह से बनाए रखा बगीचा मिलेगा।
इसे जरूर पढ़ें- इन शहरों में स्थित है देश के सबसे प्रसिद्ध दरगाह, इनके बारे में जानें
संगमरमर की संरचनाएं आपको मुख्य मकबरे तक ले जाएंगी, जो जाली से सजी ऊंची संगमरमर की दीवारों से ढका हुआ है। फूलों के पौधों के टब चारों ओर पंक्तिबद्ध हैं और आप ऊपर से पूरे इलाके का अच्छा दृश्य देख सकते हैं।
बीबी फातिमा सम की दरगाह दिल्ली में स्थित है। यह एक मान्यता प्राप्त मुस्लिम धार्मिक स्थल है। यह दरगाह मुगल शैली में बनी हुई है, जहां पर बीबी फातिमा सैम की मजार स्थित है। इस दरगाह को लोग धार्मिक काफी आदर देते हैं और मन्नत मांगने आते हैं। (दिल्ली की इन जगहों पर फ्री में ठहरकर आप भी घूमने का लुत्फ उठाएं)
यहां आने वाले लोग बीबी फातिमा सैम की मजार पर चढ़ावा चढ़ाते हैं और अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए दुआ मांगते हैं। अगर आप यहां जाना चाहते हैं, तो आपको दिल्ली में महरौली में आना होगा। इसके बाद कोई भी बस या रिक्शा से आप बीबी फातिमा सैम की दरगाह पर जा सकते हैं और दुआएं मांग सकते हैं।
हजरत शाह तुर्कमान बयाबानी की दरगाह दिल्ली के तुर्कमान गेट के पूर्व की ओर बनाई गई है। यहां कभी घना जंगल हुआ करता था,लेकिन अब यहां पर हजरत शाह तुर्कमान बयाबानी की दरगाह बना दी गई है। बता दें कि हजरत शाह तुर्कमान बयाबानी एक प्रसिद्ध सूफी संत थे और उनकी दरगाह में लोग उनकी याद में आते हैं और उनसे मनाते हैं।
इस दरगाह के सूफी आदर्शों और आध्यात्मिकता के लिए जाना जाता है। लोग यहां आकर दुआ मांगते हैं और अपने मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना करते हैं। यहां पर धार्मिक उत्सव और मेले भी आयोजित होते हैं, जो भक्तों को आकर्षित करते हैं। अगर आप अभी तक यहां नहीं गए हैं, तो एक बार जरूर जाएं और अपनी दिल की बात कह डालें।
इनकी दरगाह पुराने किले के पास स्थित है। यह एक रोचक और महत्वपूर्ण स्थान है, जहां लोग अपनी मनोकामनाओं को पूरा करने के लिए आते हैं। इस दरगाह का महत्वपूर्ण इतिहास और धार्मिक महत्व हो सकता है जो लोगों को आकर्षित करता है। यह स्थान धार्मिक सामर्थ्य और समर्थन का एक स्रोत है, जहां लोग अपने आत्मिक और आर्थिक आवश्यकताओं के लिए प्रार्थना करते हैं।
इसे जरूर पढ़ें- लखनऊ से बना रहे हैं हनीमून पर जाने का प्लान, तो इन पैकेज के बारे में जान लें
खास बात यह है कि उनकी दरगाह पर हर धर्म के लोग अपनी मनोकामनाएं पूरी करने आते हैं। यहां आने वाले लोग पीर को भुने हुए चना, दूध और गुड़ को मिट्टी के घड़े में चढ़ाते हैं। इसलिए यहां आपको काफी बर्तन देखने को मिल जाएंगे। अगर आप यहां जा रहे हैं, तो आप भी दूध, चना या मिट्टी के घड़े लेकर जा सकते हैं।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।