herzindagi
these things you should do in old delhi

पुरानी दिल्ली जाएं तो जरूर करें ये पांच चीजें

अगर आप पुरानी दिल्ली में घूमने के लिए जा रहे हैं तो ऐसे में आपको वहां पर कुछ चीजों को जरूर एक्सप्लोर करना चाहिए। जानिए इस लेख में।  
Editorial
Updated:- 2023-04-22, 13:00 IST

दिल्ली एक ऐसी जगह है, जहां पर घूमने का अपना एक अलग ही आनंद होता है। यहां पर आपको अलग-अलग कल्चर के लोग मिलेंगे। चाहे शॉपिंग करना हो या फिर नई-नई जगहों को एक्सप्लोर करना हो, तो ऐसे में दिल्ली घूमना यकीनन एक अच्छा विचार है। खासतौर पर, पुरानी दिल्ली में रंग-बिरंगे बाज़ारों में ख़रीदारी करने से लेकर मसालों के बाज़ारों की महक में घूमना व ऐतिहासिक जगहों को एक्सप्लोर करने तक आप काफी कुछ कर सकते हैं। पुरानी दिल्ली में कई किले और हवेलियां हैं, जहां पर आपको एक अलग एक्सपीरियंस मिलेगा।

चाहे आप खाने-पीने के शौकीन हों या फिर आप कुछ अच्छी चीजें अपने साथ कैरी करना चाहते हों तो ऐसे में आपको पुरानी दिल्ली जाना चाहिए। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आपको पुरानी दिल्ली में अवश्य करना चाहिए-

लाल किले पर देखें लाइट एंड साउंड शो

red fort light show

अगर आप पुरानी दिल्ली में हैं तो आपको वहां पर लाल किला घूमने के लिए जरूर जाना चाहिए। मुगल बादशाह शाहजहां के शासनकाल के दौरान निर्मित, इस किले की भव्यता यकीनन आंखें चौंका जाती है। अगर आप यहां पर हैं तो ऐसे में आप यहां पर होने वाले शानदार लाइट एंड साउंड शो को अवश्य देखें। यह आपको शहर के समृद्ध इतिहास से रूबरू कराता है।

इसे भी पढ़ें:बढ़ रहे हैं Covid Cases, ट्रैवल के दौरान इन Guidelines का जरूर रखें ध्यान

मंदिर व मस्जिद के करें दर्शन

पुरानी दिल्ली में बहुत सारे मंदिर हैं, जो यहां पर घूमने के एक्सपीरियंस को और भी अधिक बेहतर बनाते हैं। पुरानी दिल्ली में जैन मंदिर से लेकर गुरुद्वारा और मस्जिद का दौरा किया जा सकता है। आप जैन धर्म की परंपराओं और संस्कृति की एक झलक पाने के लिए लाल किले के सामने स्थित दिगंबर जैन मंदिर जाएं। इसके अलावा, गुरुद्वारा शीश गंज साहिब के लिए, जहां लंगर में परोसा जाने वाला भोजन बहुत ही स्वादिष्ट होता है और आपको इसे बिल्कुल भी मिस नहीं करना चाहिए।

दरियागंज संडे बुक मार्केट को करें एक्सप्लोर

old delho book market

अगर आपको रीडिंग करना काफी अच्छा लगता है तो ऐसे में आपको पुरानी दिल्ली अवश्य जाना चाहिए। यहां पर दरियागंज संडे बुक मार्केट लगती है, जहां पर आपको कई बेहतरीन किताबें मिलेंगी। ऐसे में आप यहां पर आकर अपनी पसंदीदा किताब को ढूंढकर उसे खरीद सकती हैं। किताबों की एक वाइड रेंज होने के कारण इस जगह को हर बुकलवर के लिए बेस्ट प्लेस माना जाता है। हालांकि, अन्य पुस्तक बाजारों के विपरीत यहां पर आपको ढेर से किताबें छांटनी होगी।

गालिब की हवेली में बिताएं कुछ वक्त

अगर आपको ग़ालिब की शायरी से प्यार है और उन्हें करीब से जानना चाहती हैं तो ऐसे में आपको पुरानी दिल्ली में स्थित गालिब की हवेली जरूर जाना चाहिए। यहां पर आप उनकी कुछ बेहतरीन कविताओं के शिलालेख पढ़ सकते हैं। यह घर आपको गालिब के सरल जीवन को प्रदर्शित करता है। यह जगह उन लोगों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है, जो कविता और कवियों से संबंधित हर चीज से प्यार करते हैं।

इसे भी पढ़ें:प्रकृति से है प्यार तो देखें अरुणाचल प्रदेश की ये वाइल्ड लाइफ सैन्चुरी


चांदनी चौक में खाएं डिलिशियस फूड

old delhi food

यूं तो दिल्ली का हर कोने में बेहतरीन रेस्तरां मौजूद हैं, लेकिन अगर आप क्रिस्पी पराठे और शानदार निहारी खाना चाहते हैं तो आपको चांदनी चौक अवश्य जाना चाहिए। यहां पर पराठे वाली गली में 30 अलग-अलग प्रकार के परांठे परोसने वाले स्टॉल हैं। इन पराठों के साथ एक गिलास लस्सी लें। यह आपके टेस्ट बड के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगा।

तो अब आप जब भी पुरानी दिल्ली जाएं तो इन चीजों को जरूर करें और अपने एक्सपीरियंस हमारे साथ शेयर अवश्य करें।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- wikipedia

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।