Free Food In Chandigarh: चंडीगढ़ भारत का एक केंद्र शासित प्रदेश होने के साथ-साथ पंजाब और हरियाणा की राजधानी भी है। चंडीगढ़ अपनी सांकृतिक विरासत के लिए पूरे भारत में फेमस है।
चंडीगढ़ एक ऐसा शहर है जहां पारंपरिक पंजाब के साथ-साथ आधुनिक परंपरा भी देखने को मिलता है। इस शहर की खूबसूरती और नाइटलाइफ इस कदर प्रचलित है कि यहां देश के हर कोने लेकर विदेशी पर्यटक भी घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं।
अगर आप भी चंडीगढ़ किसी काम से या घूमने जा रहे हैं, तो हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप फ्री में खाना खा सकते हैं।
चंडीगढ़ में फ्री में खाने के लिए किसी जगह की बात होती है, तो सबसे गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब का नाम जरूर लिया जाता है। चंडीगढ़ के सेक्टर-34 में स्थित गुरु तेग बहादुर साहिब गुरुद्वारा मुफ्त म खाना खिलाने लिए जाना जाता है।
कहा जाता है कि गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब में हर दिन हजारों लोगों को फ्री में खाना खिलाया जाता है। गुरुद्वारा में रोटी, चावल, सब्जी, पूरी के अलावा मिठाई भी मिलता है। गुरुद्वारा में सिर्फ फ्री में खाना ही नहीं मिलता है, बल्कि यहां कई पर्यटक रात भर के लिए ठहर भी सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: Uttarakhand Travel: उत्तराखंड की इन जगहों पर फ्री में ठहरकर आप भी घूमने का लुत्फ उठाएं
चंडीगढ़ सेक्टर-8 में मौजूद गुरुद्वारा साहिब पातशाही दसवीं एक पवित्र स्थल होने क साथ-साथ एक प्रमुख पर्यटक स्थल भी है। यहां हर दिन हजारों लोग घूमने और फ्री में खाना खाने के लिए पहुंचते हैं।
कहा जाता है कि गुरुद्वारा साहिब पातशाही दसवीं हर दिन बड़े पैमाने पर लंगर लगता है, जिसमें हर दिन हजारों लोग फ्री में खाना खाते हैं। गुरुद्वारा साहिब पातशाही दसवीं में गरीब से गरीब और अमीर से अमीर लोग लंगर में खाना खाने के लिए पहुंचते हैं। (ऋषिकेश के इन आश्रमों में फ्री ठहरें)
चंडीगढ़ सेक्टर-45 में मौजूद गुरुद्वारा सिंह सभा एक पवित्र स्थल होने क साथ-साथ एक प्रमुख पर्यटक स्थल भी है। गुरुद्वारा सिंह सभा के बारे में कहा जाता है कि यह हमेशा से पेट भरने का संदेश देता है।
कहा जाता है कि गुगुरुद्वारा सिंह सभा हर दिन बड़े पैमाने पर लंगर लगता है। गुरुद्वारा सिंह सभा जरूरतमंद लोगों को फ्री में खाना खिलाता है और रात को ठरहने की सुविधा भी प्रदान करता है। आप भी यहां फ्री में खाना खा सकते हैं और ठहर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: Himachal Pradesh Travel: दिल्ली से सिर्फ 4 हजार में मैक्लोडगंज घूम आएं, ऐसे बनाएं प्लान
गुरुद्वारा श्री कलगीधर खेरी चंडीगढ़ का काफी फेमस गुरुद्वारा है। इस गुरुद्वारे में शहर के हर कोने से लेकर राज्य के अन्य शहरों से भी भक्त दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। इसलिए यहां हमेशा भक्तों की भीड़ मौजूद रहती हैं।
गुरुद्वारा श्री कलगीधर खेरी फ्री में खाना खिलने के लिए भी जाना जाता है। यहां हर रोज लंगर में रोटी, चावल, हलवा, पूरी और सब्जी दिया जाता है। रात को यहां सोने की भी सुविधा है। ऐसे में अगर आप चंडीगढ़ सेक्टर-20 में घूमने जाते हैं, तो यहां आप आसानी से फ्री में खाना खा सकते हैं। (भारत के फेमस गुरुद्वारा)
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।