उत्तराखंड का ऋषिकेश एक ऐसी जगह है जहां सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेश से भी सैलानी घूमने के लिए पहुंचते हैं। खासकर, गर्मियों के मौसम में या फिर मानसून के मौसम में यहां सबसे अधिक सैलानी पहुंचते हैं। यह शहर विश्व की योग राजधानी के रूप में भी फेमस है।
इस शहर में जब भी कोई घूमने के लिए पहुंचता है तो वो ऐसी जगह की तलाश करता है जहां कम पैसे में अच्छे से स्टे कर सकें और शहर में अच्छे से घूम सकें। ऐसे में इस लेख में हम आपको ऋषिकेश में मौजूद कुछ आश्रमों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां सैलानियों के स्टे के लिए फ्री में सुविधा मिलती है और आप आसानी से रुक सकते हैं। आइए जानते हैं।
ऋषिकेश में फ्री में ठहरने के लिए परमार्थ निकेतन आश्रम एक बेस्ट जगह है। कहा जाता है कि यह आश्रम अपने स्वयंसेवकों को खाने-पीने के साथ-साथ ठहरने के लिए भी फ्री में सुविधा देता है। इस आश्रम में ठहरने वाले सैलानी को आश्रम के छोटे-मोटे कार्यों में हिस्स लेना होता है। इस आश्रम में हर साल अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव का आयोजन फ्री में भी होता है, जहां आप भी हिस्सा ले सकते हैं। आपको बता दें कि यह आश्रम मेन मार्केट रोड़, राम राम झूला के पास मौजूद है।
इसे भी पढ़ें:थके हुए यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे का बेहतरीन तोहफा, पढ़ें पूरी खबर
कहा जाता है कि ऋषिकेश में मौजूद भारत हेरिटेज सर्विसेज एक योग स्कूल है, जहां फ्री में योग, ध्यान और डिटॉक्स जैसे प्रोग्राम होते रहते हैं। इस हेरिटेज में आप एक वॉलियंटर के रूप में काम करते हुए आसानी से फ्री में रुक सकते हैं। यहां आपको खाने-पीने और रहने की सुविधा फ्री में मिल सकती है। कई लोगों का मानना है कि यहां ठहरने पर गार्डिंग या साफ-सफाई जैसे छोटे-छोटे कार्यों में हिस्सा लेना होता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह आश्रम गंगा विहार कॉलोनी में मौजूद है।(ऋषिकेश में घूमने की बेहतरीन जगहें)
गीता भवन आश्रम एक धार्मिक स्थल है, जहां सबसे अधिक भक्त यानी साधु-संत आदि लोग स्टे करते हैं। कहा जाता है कि अगर कोई सैलानी आध्यात्मिक से जुड़ा हुआ है तो वो यहां आसानी से रूक सकता है और फ्री में खाना-पीना का लाभ उठा सकता है। इस आश्रम में समय-समय पर योग भी होता है जिसमें आप हिस्सा ले सकते हैं। कहा जाता है कि इस आश्रम में लगभग हज़ार के आसपास कमरे हैं। यह स्वर्गाश्रम रोड पर मौजूद है।(फ्लोटिंग होटल)
इसे भी पढ़ें:पुरी में मौजूद इन गेस्ट हाउस में कम खर्चे में यादगार छुट्टियां बिताएं
भारत हेरिटेज सर्विसेज, परमार्थ निकेतन आश्रम और गीता भवन आश्रम के अलावा यहां कई आश्रम है जहां आप रूक सकते हैं। जैसे-साधना मंदिर आश्रम, बाबा काली कमली वनप्रस्थ आश्रम, जयराम आश्रम और निर्मल आश्रम जैसी जगहों पर आप ठहर सकते हैं। हालांकि, इन आश्रमों में से कई आश्रम में आपको 50-100 रुपये देते होते है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@sutterstocks,thrillophilia)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।