नहीं मिल रही है नौकरी तो ट्रैवल ब्लॉगर बनकर कमाएं पैसा, कम बजट में घूम आए दिल्ली की ये 3 जगह

अगर आपको वीडियो बनाते समय बोलने में शर्म आती है, तो आप सुंदर नजारों को केवल वीडियो रिकॉर्ड कर लें। इसके बाद आप घर पर आकर वॉइस ओवर रिकॉर्ड करके बैकग्राउंड में ऑडियो दे सकते हैं। 

 
famous tourist place near delhi for travel blogger

आज के समय में नौकरी मिलना इतना आसान नहीं है। अगर आप पढ़े-लिखे नहीं है, तो नौकरी ढूंढना आपके लिए काफी मुश्किल होता है। आप हर दिन अलग-अलग जगह इंटरव्यू देने जाते हैं, लेकिन आपको बस निराशा ही हाथ लगती है। लेकिन अब आपको नौकरी के लिए धक्के खाने की जरूरत नहीं है।

क्योंकि आप खुद अपना काम शुरू कर सकते हैं। इसके लिए ना ही आपको किसी की डांट खानी पड़ेगी और ना ही आप पर कोई काम के लिए प्रेशर बनाएगा। जिस काम की हम बात कर रहे हैं, वह है ट्रैवल ब्लॉगिंग का काम। इसमें आपको बस घूमना है, वीडियो बनानी है और सोशल मीडिया पर डाल देना है।

अगर आप अपनी वीडियो में सुंदर और यूनिक चीजें लेकर आते हैं, तो लोगों को आपकी वीडियो पसंद आएगी। इस तरह आप सोशल मीडिया से ढेर सारा पैसा कमा सकते हैं।

दिल्ली के रहने वाले लगों के लिए ट्रैवल ब्लॉगर बनना और भी ज्यादा आसान हो सकता है। क्योंकि दिल्ली के आसपास इतनी सारी अच्छी जगहें हैं, जहां पहुंचने के लिए आपको अधिक खर्चा भी नहीं करना होगा।

दिल्ली से 3 घंटे की दूरी पर है ये खूबसूरत हिल स्टेशन

आप अपनी वीडियो में पहाड़ों का नजारा दिखा सकते हैं, लेकिन इसके लिए आपको हिमाचल प्रदेश या उत्तारखंड जाने की जरूरत नहीं है। क्योंकि हरियाणा में ही आपको ऐसे कई हिल स्टेशन मिल जाएंगे, जो आपकी वीडियो में चार चांद लगा देंगे।(दिल्ली-NCR में उठाए बंजी जंपिग का मजा)

हरियाणा के नारनौल का धोसी पहाड़

delhi places

नारनौल से 4 किमी की यात्रा के बाद आपको यह सुंदर पहाड़ देखने को मिलेगा। इसे हरियाणा का सबसे ऊंचा पहाड़ माना जात है, जिसकी ऊंचाई 740 मीटर है।

इसे भी पढ़ें-New Year 2024: न्यू ईयर मनाने के लिए दिल्ली, नोएडा सहित गुरुग्राम के बेस्ट डेस्टिनेशन

लेपर्ड ट्रेल (Leopard trail)

leopardtrail

गुरुग्राम से 20 किमी की दूरी पर स्थित ये जगह ट्रैवल ब्लॉगर्स के लिए बेस्ट है। बिना खर्चे के आप इन जगहों को अपनी वीडियो में कैप्चर कर सकते हैं। यहां का हरा-भरा नजारा आपकी वीडियो में चार चांद लगा देगा।(नोएडा के पास खूबसूरत वादियां)

मोरनी हिल्स

morni hills

दिल्ली से 5 घंटे की दूरी पर स्थित मोरनी हिल्स, पंचकूला में स्थित है। यहां हर दिन लोगों की भीड़ जमा होती है। यहां आपको वीडियो के लिए सुंदर नजारे तो मिलेंगे ही साथ में आप अपने इस काम से प्यार भी करने लगेंगे। क्योंकि घूमने के साथ-साथ आप पैसे भी कमाने लगेंगे।

इसे भी पढ़ें-ठंड में प्रकृति की खूबसूरती का मजा उठाना चाहते हैं, तो बाइक से जाएं 3 इन जगहों पर

पार्थसारथी रॉक

पार्थसारथी रॉक

अगर आप दिल्ली से कहीं बाहर नहीं जाना चाहते हैं, तो आपको दिल्ली में रहकर ही घूमने के लिए ढेर सारी जगह मिल जाएंगी। इसमें से एक जगह है पार्थसारथी रॉक। बहुत कम लोग इस जगह के बारे में जानते हैं। यह जगह जेएनयू कैंपस में पथरीली पहाड़ियों से घिरा हुआ है। यह सनसेट देखने के लिए सबसे अच्छी जगह माना जाता है।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP