herzindagi
dmrc launches special drive for women safety know full details

दिल्ली मेट्रो में महिला सुरक्षा को लेकर लिया गया बड़ा फैसला, अब महिला कोच में कदम रखना भी पड़ सकता है भारी

दिल्ली मेट्रो में महिलाओं के लिए विशेष कोच होते हैं, जो पूरी तरह से महिलाओं के लिए सुरक्षित होते हैं। लेकिन इसके बावजूद कई बार पुरुषों को इसमें यात्रा करते हुए देखा जाता रहा है।   
Editorial
Updated:- 2024-08-29, 16:48 IST

महिलाओं पर अत्याचार की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए दिल्ली मेट्रो भी अब उनकी सुरक्षा को लेकर अलर्ट पर आ गया है। इसके पहले भी दिल्ली मेट्रो में महिलाओं की सुरक्षा के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं, ताकि महिला यात्रियों को सुरक्षित और आरामदायक यात्रा का अनुभव हो। इसमें सबसे पहला कदम यही था, जब दिल्ली मेट्रो में पहला डिब्बा महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया था। इन डिब्बों में पुरुषों को जाने की अनुमति नहीं होती। लेकिन पिछले कुछ समय से दिल्ली मेट्रो के इस नियम पर पुरुषों ने पानी फेर दिया था।

क्योंकि महिलाओं के लिए आरक्षित होने के बाद भी पुरुष यात्री इसमें जबरदस्ती यात्रा करते थे। इतना ही नहीं महिलाओं के मना करने के बाद भी पुरुष इन कोच में से बाहर नहीं निकलते थे। सभी स्टेशनों और मेट्रो ट्रेनों में CCTV कैमरे लगाए जाने के बाद भी पुरुषों को इससे कोई फर्क नहीं पड़ रहा था। इसलिए अब उन्हें ऐसे यात्रा करना भारी पड़ेगा। क्योंकि दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने महिला कोच में पुरुष यात्रियों के प्रवेश पर  विशेष अभियान शुरू कर दिया है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इसके बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। 

महिला कोच में पुरुष यात्रियों के प्रवेश करने पर होगा तुरंत एक्शन

DMRC Women Safety Drive

अब डीएमआरसी ने महिला सुरक्षा के लिए दस फ्लाइंग स्क्वायड तैनात कर दिए हैं। यह दिल्ली मेट्रो में महिला कोच पर अपनी पूरी नजर रखेंगे। दस फ्लाइंग स्क्वायड  में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF),  डीएमआरसी के कर्मी और  दिल्ली मेट्रो रेल पुलिस (DMRP) के अधिकारी शामिल होंगे। यह पूरे दिन दिल्ली मेट्रो में महिलाओं की सुरक्षा के लिए  निरीक्षण करेंगे। अगर किसी भी पुरुष यात्रियों को में जाते देखा या यात्रा करते हुए देखा, तो उन्हें रोकने के साथ-साथ उनसे फाइन भी लिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें- दिल्ली मेट्रो में हर दिन कितने लोग करते हैं सफर, पिछले कुछ महीनों की रिपोर्ट देखें यहां

 

एक्शन में फ्लाइंग स्क्वायड 

Women Safety Drive

इस अभियान की शुरुआत 28 अगस्त से हो गई है। अभियान के पहले ही दिन कई पुरुष यात्रियों को दिल्ली मेट्रो के महिला कोच में यात्रा करते हुए देखा गया था। जिसेक बाद फ्लाइंग स्क्वायड ने 140 पुरुष यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई की है। इसमें 108 के करीब पुरुषों को लास्ट मौका देकर  महिला कोच से हटा दिया गया। वहीं 32 पुरुष यात्रियों पर 250 रुपये का जुर्माना लगाया गया। 

इसे भी पढ़ें- Delhi Metro: अब वन दिल्ली ऐप पर भी ऐसे खरीद सकते हैं मेट्रो टिकट

दि्ल्ली मेट्रो हेल्पलाइचट नंबर 

DMRC Women Safety Drive

  • अगर दिल्ली मेट्रो के महिला कोच में पुरुष यात्री सफर कर रहे हैं, तो आप  डीएमआरसी के 24x7 हेल्पलाइन नंबर 155370 पर शिकायत कर सकती हैं। इस नंबर पर आप महिला कोच में किसी भी तरह के दुर्व्यवहार या अनधिकृत प्रवेश की रिपोर्ट लिखवा सकते हैं। 
  • इसके अलावा आप मेट्रो स्टेशन पर उतरकर बाहर खड़े गार्ड या मेट्रो चालक से कंप्लेन कर सकते हैं। 
  • ऐसा करने पर चालक महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए खुद ही पुलिस और सुरक्षा अधिकारियों को बुला लेगा। 

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।