Women Safety Apps: कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर की रेप और मर्डर केस ने देश को एक बार फिर शर्मसार कर दिया है। यही नहीं, हर राज्यों के किसी न किसी क्षेत्र से ऐसे मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इससे कई महिलाएं भी अकेले घर से बाहर निकलने में असुरक्षित महसूस करने लगी हैं। अब दहलीज से बाहर कदम रखते ही महिलाओं के मन में पहली शंका अपनी सुरक्षा को लेकर होती है। जाहिर सी बात है महिला हैं किसी न किसी काम से या फिर पढ़ाई या जॉब के लिए ही उन्हें घर से अकेले जाना ही होता है। मगर, महिला को अकेला देखकर उन्हें दरिंदगी का शिकार बनाया जाता है। समाज में चल रही ऐसी घटनाओं को देख अब महिलाओं के मन में डर का माहोल बना हुआ है। हालांकि, आप खुद को सुरक्षित रखने और अकेलापन नहीं महसूस करने के लिए अपने फोन में कुछ ऐप्स रख सकते हैं, जो आपको मुसिबत से बचाने का भी काम करेंगे। आइए उन ऐप्स के बारे में हम आपको इस आर्टिकल में बताते हैं।
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय और गृह मंत्रालय का संयुक्त प्रयास से महिला सुरक्षा के लिए निर्भया पहल के तहत एक ऐप डेवलप किया गया था। इसका नाम है- 112 India App। इस एप्लिकेशन को कोई भी व्यक्ति डाउनलोड कर सकता है। इससे फायदा ये होगा कि बस एक बटन दबाकर या सिर्फ तीन बार पावर बटन दबाकर, किसी भी राज्य एमर्जेंसी रिस्पॉन्स को कॉल किया जा सकता है। यह वुमन सेफ्टी ऐप एंड्रॉयड और आईओएस, दोनों तरह के डिवाइस में इस्तेमाल किया जा सकता है। इस वुमन सेक्युरिटी ऐप का इस्तेमाल किसी भी स्थिति में एक क्लिक से SOS वॉर्निंग भेजने के लिए किया जा सकता है।
सेफ्टीपिन ऐप महिला के लिए एक सेफ्टी ऐप है, जो कि यूजर की व्यक्तिगत सुरक्षा को सुनिश्चित करता है। इस एप्लीकेशन में जीपीएस ट्रैकिंग, इमरजेंसी कॉन्टैक्ट नंबर्स, सुरक्षित स्थान की सही दिशा बताने जैसे फीचर्स मौजूद हैं, जो इसे बाकी ऐप्स की तुलना में बेहतर बनाते हैं। साथ ही, यह ऐप यूजर्स को अनसेफ लोकेशन्स को पिन करने का ऑप्शन भी देता है। यह ऐप हिंदी और अंग्रेजी समेत कई अन्य भाषाओं में भी मौजूद है।
इसे भी पढ़ें- महिलाएं इन एप्प को करेंगी डाउनलोड तो जिंदगी होगी आसान
यह एक पर्सनल सेफ्टी ऐप है, जो सोशल सेफ्टी नेटवर्क बनाता है। इस की मदद से कोई भी यूजर अनसेफ फील करने पर नेटवर्क के अन्य मेंबर्स के साथ नोटिफिकेशन शेयर कर सकता है। इस ऐप में मौजूद bSafe अलार्म फीचर इसे अलग बनाता है। यह अलार्म यूजर की सटीक लोकेशन को चुने हुए एमरजेंसी कॉन्टैक्ट के पास शेयर हो जाता है। यह ऐप एक टाइमर शुरू करता है और जब तक कोई कॉन्टैक्ट्स इसे बंद करने के लिए सही समय पर नहीं पहुंचते हैं, तब तक यह उन्हें अलार्म भेजता रहता है।
इसे भी पढ़ें- फोन में ये 5 ऐप्स रख सकती हैं आप, कई कामों में करेंगी मदद
इस ऐप की मदद से महिला संकट की स्थिति में एक बटन के जरिए अपनी फैमिली को अपना करेंट लोकेशन के साथ अलर्ट भेज सकती है। इसमें यूजर्स उन कॉन्टैक्ट को सेलेक्ट कर सकती हैं, जो लोकेशन को देखने में सक्षम हों। खास बात यह है कि यह ऐप स्विच ऑफ या नॉन-ऑपरेटिव मोड में होने के बावजूद काम करता है। इसकी मदद से महिलाएं केवल तीन सेकंड के लिए वॉल्यूम बटन दबाकर अपने फेवरेट कॉन्टैक्ट्स को अलर्ट कर सकते हैं। साथ ही, रक्षा ऐप में SOS फंक्शन भी दिया गया है, जिस की मदद से डेटा या इंटरनेट न होने पर SMS अलर्ट शेयर किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें- 151 सांसदों और विधायकों के ऊपर महिलाओं पर जुल्म का आरोप.. बलात्कार के मामले भी आए सामने, क्या कहती है एडीआर रिपोर्ट
यह ऐप भी महिला यूजर्स के लिए बेहतरीन फीचर्स से लैस है। महिला सुरक्षा को समर्पित यह ऐप भारत के विभिन्न राज्यों के पुलिस विभाग द्वारा समर्थित है। यह समस्या की स्थिति में एमर्जेंसी कॉन्टैक्ट्स को पैनिक अलर्ट सेंड करता है। साथ ही, पैनिक सिचुएशन के दौरान यह ऐप यूजर को वॉइस और फोटो पुलिस को शेयर करने की भी सुविधा प्रदान करता है।
इसे भी पढ़ें- लड़कियों को बिल्कुल नहीं पहनने चाहिए ऐसे कपड़े.. समाज की दकियानूसी सोच पर AI का मिला तगड़ा जवाब, आपको भी हो सकती है हैरानी
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।