herzindagi
book vande bharat tickets even 15 minutes before departure

जल्दी करो! अब वंदे भारत छूटने से 15 मिनट पहले भी मिलेगी सीट

रेलवे का इस सिस्टम से उन लोगों को फायदा होगा, जो लास्ट मिनट पर यात्रा करते हैं। यह बदलाव यात्रियों के लिए गेम-चेंजर साबित होगा, क्योंकि वंदे भारत जैसी लग्जरी ट्रेन में टिकट मिलना आसान होगा।
Editorial
Updated:- 2025-08-21, 17:14 IST

इंडियन रेलवे ने एक ऐसा नियम और सिस्टम तैयार किया है, जिससे आप ट्रेन चलने से केवल 15 मिनट पहले भी टिकट खरीद सकती हैं। अक्सर ऐसा होता है कि कई बार यात्रियों को किसी समस्या के चलते लास्ट मिनट में ट्रैवल करना पड़ता है। ऐसे में अचानक से किसी भी ट्रेन में टिकट मिलना नामुमकिन होता है। जब बात हो वंदे भारत जैसी हाई-टेक और पॉपुलर ट्रेन की हो रही हो, तो फिर तो यह और भी ज्यादा मुश्किल है, लेकिन अब इंडियन रेलवे ने एक ऐसा नियम और सिस्टम तैयार किया है। इससे आप ट्रेन के छूटने से सिर्फ 15 मिनट पहले भी टिकट खरीद सकती हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको रेलवे के इस हैक के बारे में बताएंगे।

वंदे भारत ट्रेन में कैसे मिलेगी 15 मिनट पहले टिकट

  • ध्यान रखें कि यह सुविधा अभी केवल सदर्न रेलवे जोन यानी साउथ रेलवे जोन की ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को ही मिलेंगी।
  • यहां ट्रेन चलने के 15 मिनट पहले तक यात्री टिकट बुक कर सकते हैं और ट्रेन में सफर कर सकते हैं।
  • ऐसा इसलिए आसान होगा, क्योंकि IRCTC ने पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (PRS) में यात्रियों की सुविधा के लिए कुछ बदलाव किए हैं। यह बदलाव इसी साल अप्रैल में किए गए थे।
  • इस बदलाव के तहत यात्रियों को ट्रेन चलने के 15 मिनट पहले तक पता चलता रहेगा कि सीट है या नहीं। इससे यात्री रियल-टाइम में करंट बुकिंग करके सफर कर सकते हैं।
  • यात्रियों को ध्यान रखना होगा कि यह सुविधा आपको साउथ रेलवे जोन के हर वंदे भारत ट्रेन में नहीं मिलेगी।
  • अगर आप इस ट्रेन में सफर करती हैं, तो आपको वंदे भारत ट्रेन में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी पता होना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें- वंदे भारत ट्रेन से जुड़ी 5 जरूरी बातें जान लें यहां

book vande bharat tickets even 15 minutes before departuress

किन वंदे भारत ट्रेन में आप 15 मिनट पहले करवा सकती हैं बुकिंग?

  • मंगलुरु सेंट्रल-तिरुवनंतपुरम सेंट्रल वंदे भारत एक्सप्रेस -ट्रेन नंबर 20631
  • तिरुवनंतपुरम सेंट्रल-मंगलुरु सेंट्रल वंदे भारत एक्सप्रेस -ट्रेन नंबर 20632
  • चेन्नई एग्मोर-नागरकोइल वंदे भारत एक्सप्रेस - ट्रेन नंबर 20627
  • नागरकोइल - चेन्नई एग्मोर वंदे भारत एक्सप्रेस - ट्रेन नंबर 20628
  • कोयंबटूर-बेंगलुरु कैंट। वंदे भारत एक्सप्रेस- ट्रेन नंबर 20642
  • मंगलुरु सेंट्रल-मडगांव वंदे भारत एक्सप्रेस- ट्रेन नंबर 20646
  • मदुरै-बेंगलुरु कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस- ट्रेन नंबर 20671
  • डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-विजयवाड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस- ट्रेन नंबर 20677

इसे भी पढे़ं- भारत के इस राज्य में दौड़ेगी 20 कोच वाली Vande Bharat, जानें कब से होगी शुरू

book vande bharat tickets even 15 minutes before departuresd

भारत में हर दिन लाखों लोग ट्रेन से सफर करते हैं, नई ट्रेन सुविधाएं आने के बाद भी ट्रेनों में सीट मिलना यात्रियों के लिए मुश्किल रहता है। वंदे भारत ट्रेन का टिकट प्राइसज्यादा होने के बाद भी  इसमें भी सीटें नहीं मिलती। इसलिए 15 मिनट पहले तक बुकिंग की सुविधा मिलना, एक अच्छा ऑप्शन है।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit- Herzindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।