भले ही वंदे भारत ट्रेन की एक टिकट कितनी भी महंगी हो, लेकिन लोगों को इससे यात्रा करना पसंद आ रहा है। देशभर में वंदे भारत ट्रेन का क्रेज दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। एक तरफ जहां देश के कोने-कोने में वंदे भारत ट्रेनों की 125 से ज्यादा सेवाएं चल रही हैं, तो वहीं वंदे भारत स्लीपर ट्रेन लाने की तैयारी भी जोरो-शोरो पर है। लेकिन इतनी ट्रेनों के बाद भी यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो गया है। हालात ऐसे हैं कि अब वंदे भारत ट्रेन, जिसमें टिकट अन्य ट्रेन के मुकाबले महंगी होती है, वह भी अब वेटिंग में हो गई है।
कई लोग हैं, जो इस समय वंदे भारत की वेटिंग टिकट लेकर कन्फर्म होने का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन उनके मन में यह सवाल चल रहा है कि क्या वह वेटिंग टिकट के वंदे भारत ट्रेन में यात्रा कर सकते हैं। अन्य ट्रेनों में अक्सर यात्रियों को वेटिंग टिकट के साथ भी यात्रा करते हुए देखा जाता रहा है। लेकिन अगर वंदे भारत ट्रेन में बिना कन्फर्म टिकट के यात्रा किया, तो क्या होगा। इससे जुड़ी जानकारी हम आज के इस आर्टिकल में आपको विस्तार से देंगे।
वंदे भारत ट्रेन में वेटिंग टिकट के नियम
यह बात ध्यान देने वाली है कि अगर किसी ट्रेन में आपको अच्छी सुविधा मिल रही है, तो नियम तोड़ने पर आपको भारी जुर्माना भी देना पड़ेगा। अगर आपकी टिकट वेटिंग में है, तो इसका अर्थ होता है कि आपके पास ट्रेन में यात्रा करने के लिए कोई सीट नहीं है। वेटिंग टिकट वाले यात्रियों को कोई सीट नंबर नहीं मिलता। आप चाहे, वंदे भारत ट्रेन में यात्रा कर रहे हो या किसी अन्य ट्रेन में, वेटिंग टिकट के साथ यात्रा करना रेलवे के नियमों का उल्लंघन माना जाता है।
ऐसा इसलिए, क्योंकि टिकट वेटिंग रहने पर यात्रियों को पैसे वापस मिल जाते हैं। ऐसे में अगर आप यात्रा करते हैं, तो इसका अर्थ है कि आप बिना किसी सीट के यात्रा कर रहे हैं। यह नियम इसलिए बनाए गए है ताकि इससे अन्य यात्रियों को परेशानी न हो। इसलिए अगर आप यात्रा कर रहे हैं, तो आपको वेटिंग टिकट के नियम के बारे में जानकारी होनी चाहिए।
वंदे भारत ट्रेन में वेटिंग टिकट के साथ यात्रा करने पर क्या होगा?
अगर आप वेटिंग टिकट के साथ यात्रा करेंगे, तो इसके लिए आपको भारी जुर्माना देना पड़ेगा। इसके लिए आपको अगले स्टेशन पर उतारा भी जा सकता है। TTE द्वारा आपसे 500 रुपये का जुमार्ना लिया जा सकता है। अगर आपने वेटिंग टिकट के साथ लंबी दूरी तय कर ली है, तो फाइन ज्यादा भी हो सकता है।
इसे भी पढ़ें-Vande Bharat Sleeper Coach: वंदे भारत की स्लीपर कोच का क्लासी लुक आया सामने, देखें इनसाइड तस्वीरें
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों