herzindagi
indian railway vande bharat sleeper coach

Vande Bharat Sleeper Train: कुछ ऐसा दिखता है वंदे भारत का स्लीपर कोच, जानें क्या है इसकी खासियत

Vande Bharat Sleeper Coach:वंदे भारत में भारतीय रेलवे आपको स्लीपर की सुविधा भी देने जा रही है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा था कि इसको 2024 में शुरू किया जाएगा। 
Editorial
Updated:- 2024-09-02, 11:51 IST

वंदे भारत जो की मेड इन इंडिया कही जाती है, वो अब हर रुट पर दौड़ती हुई नजर आती है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह काफी कम समय पर लोगों को अपने गंत्वय स्थान पर पहुंचा जाती है। अब आपको इसमें स्लीपर कोच की सुविधा भी जल्द ही मिलेगी। इससे पहले जितनी भी वंदे भारत चल रही थी, उन सभी में बस आपको चेयर कार की सुविधा मिला करती थी। लेकिन अब इसे अपग्रेड किया गया है, ताकि लोगों के सफर को और ज्यादा आसान किया जा सके। चलिए आपको बताते हैं इस ट्रेन की खासियत के बारे में साथ ही, यह भी जानकारी देते हैं कि किस तरह की सुविधाएं इसमें दी जा सकती हैं। 

वंदे भारत स्लीपर क्लास ट्रेन की खासियत

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को BEML की ओर से डिजाइन किया है। इस ट्रेन में 16 कोच होंगे, जिसमें ऐसी 3 टियर के 11 कोच, एसी 2 टियर के 4 कोच र एसी फर्स्ट का एक ही कोच होगा। इस ट्रेन में 823 यात्री ट्रेवल कर पाएंगे। इसमें यात्रियों की सुरक्षा के साथ-साथ तकनीकी चीजों का भी खास ध्यान रखा गया है, ताकि लोगों को ट्रेवल करते समय कोई दिक्कत न हो। 

वंदे भारत में इस सुविधाओं का रखा गया ध्यान

वंदे भारत में अभी तक सभी लोग चेयर कार में सफर करते हैं। लेकिन अब आपको स्लीपर की सुविधा भी इस ट्रेन में दी जाएगी। इससे आपका सफर आसान हो जाएगा। आपको बता दें कि इस ट्रेन में मॉर्डन सुविधाओं का खास ध्यान रखा गया है। साथ ही, दिव्यांग यात्रियों के लिए स्पेशल बर्थ और शौचालय की सुविधा दी गई है। इसमें पैसेंजर सेफ्टी के साथ-साथ लोको पायलट और अटेंडेंस की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा गया है। इसमें दरवारो को ऑटोमैटिक तकनीक के साथ तैयार किया गया है। इसके लिए गेट पर सेंसर लगाएं गए हैं, जिसे टच करके आप कोच का दरवाजा खोल सकते हैं। इसमें सीट पर रीडिंग लाइट की सुविधा को भी रखा गया है। 

इसे भी पढ़ें: वंदे भारत ट्रेन में कैसे करें खाना बुक, जानें पूरा स्टेप

ट्रेन में मिलेगी नहाने के लिए शॉवर की सुविधा

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का डिजाइन और इंटीरियर अलग और यूनिक तरीके से तैयार किया गया है। इस ट्रेन में यात्रियों के लिए नहाने की सुविधा को रखा गया है। इस यात्रियों को नहाने के लिए गर्म पानी की सुविधा मिलेगी। साथ ही, वो चाहें तो शॉवर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन इस सुविधा को अभी सिर्फ फर्स्ट एसी में रखा गया है। 

ट्रेन में ऐसी कई सारी सुविधाएं हैं, जिन्हें यात्रियों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए रखा गया है, ताकि लंबे सफर में उन्हें कोई परेशानी न हो। इसके लिए मॉड्यूलर पेंट्री, सामान रखने के लिए बड़ा लगेज रूम दिया गया है। आप भी जल्द इन सभी सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: 2024 तक 16 कोच वाली स्लीपर वंदे भारत ट्रेन और मेट्रो की होगी शुरुआत, जानें पूरी जानकारी

आपको बता दें कि मिली जानकारी के अनुसार यह ट्रेन 20 सितंबर को बेंगलुरु की भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (BEML) से रवाना किया जाएगा, ताकि इसकी तकनीकी चीजों की जांच की जा सके। इसके बाद हो सकता है कि इसकी शुरुआत इस साल के अंत तक की जा सके।

 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Twitter

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।