herzindagi
book food in vande bharat

वंदे भारत ट्रेन में कैसे करें खाना बुक, जानें पूरा स्टेप

वंदे भारत ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों को ट्रेन में मिलने वाले खाने से जुड़ी कुछ जानकारी अवश्य पता होनी चाहिए। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-03-28, 13:43 IST

अगर आप पहली बार वंदे भारत ट्रेन में ट्रैवल करने जा रहे हैं, तो आपको कुछ बातों का ख्याल रखना जरूरी है। इसमें सबसे जरूरी बात है ट्रेन में मिलने वाला खाना। अगर आप ट्रेन में खाना बुक नहीं करेंगे, तो आपको भूखे पेट ही सफर करना पड़ेगा।

ऐसा इसलिए क्योंकि वंदे भारत ट्रेन में खाना या पानी बेचने लोग नहीं आते। इसके अलावा वंदे भारत ट्रेन हर स्टेशन पर नहीं रुकती। लंबी दूरी की यात्रा करने वाले लोग केवल 3 से 4 रेलवे स्टेशन पर ही ट्रेन से बाहर निकल सकते हैं। लेकिन अगर ट्रेन चल पड़ती है, तो आप ट्रेन में भागते हुए नहीं चढ़ सकते। ऐसा इसलिए क्योंकि ट्रेन के गेट ऑटोमेटिक होते हैं। यह मेट्रो की तरह अपने आप बंद होते हैं और अपने आप रेलवे स्टेशन आने पर खुल जाते हैं।

कैसे करें वंदे भारत ट्रेन में खाना बुक 

vande bharat train

अगर आप टिकट ऑनलाइन बुक कर रहे हैं, तो इसका ऑप्शन आपको ऑनलाइन टिकट बुक करते समय ही मिल जाएगा। टिकट बुक करते समय आपको नाश्ता और खाने का ऑप्शन मिल जाएगा। इसे बुक करते समय आपको ध्यान रखना है कि आप शाम की चाय या नाश्ता लेना चाहते हैं या नहीं। अगर आप नाश्ता नहीं लेना चाहते हैं, तो केवल लंच या डिनर के ऑप्शन का ही चुनाव करें। 

इसे भी पढ़ें- भारत के इस रेलवे स्टेशन पर बिना वीजा-पासपोर्ट नहीं मिलती एंट्री, जानिए कारण

खाने के लिए कितने पैसे देने होंगे

vande bharat food

  • अगर आप यात्रा के दौरान केवल चाय चाहते हैं, तो इसके लिए आपको 15 रुपये देने होंगे। 
  • अगर आप एक्जीक्यूटिव चेयर कार में यात्रा कर रहे हैं और आप नाश्ता लेना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको 155 रुपये देने होंगे। (IRCTC लेकर आया है Goa का शानदार पैकेज)
  • अगर आप वंदे भारत की EC क्लास में सफर कर रहे हैं, तो आपको 3015 रुपये देने होंगे। जिसमें आपके खाने का चार्ज शामिल होता है। 
  • इसके अलावा अगर आप वंदे भारत की CC क्लास में सफर करते हैं, तो आपको 1600 से 1700 रुपये देने होंगे, जिसमें आपको कई ट्रेन में खाने का खर्चा अलग से देना पड़ता है। 

वंदे भारत ट्रेन में नॉनवेज खाना मिलता है?

vande bharat express

नहीं, वंदे भारत ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों को खाने के ऑप्शन में नॉनवेज नहीं दिया गया है। केवल शाकाहारी भोजन ही यात्रियों को सर्व किया जाता है। (2024 तक 16 कोच वाली स्लीपर वंदे भारत ट्रेन होगी शुरुआत)

इसे भी पढ़ें- IRCTC से Tour Package कैसे बुक करें? जानें आसान तरीका

क्या वंदे भारत ट्रेन में अपना खाना ले जा सकते हैं?

अगर आप वंदे भारत ट्रेन में घर से खाना लेकर जाना चाहते हैं, तो ये आपकी चॉइस है। आप खाना लेकर जा सकते हैं। ट्रेन में घर से लाए गाने खाने पर किसी तरह की रोक नहीं लगाई गई है। आपको घर से लाया गया खाना खाने पर रोका नहीं जाएगा। 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit-  Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।