herzindagi
vande bharat train with 20 coaches will run in kerala know starting date price and all details

भारत के इस राज्य में दौड़ेगी 20 कोच वाली Vande Bharat​, जानें कब से होगी शुरू

वंदे भारत ट्रेनों के आने के बाद यात्रा अधिक आरामदायक हो गई है। लंबी दूरी की यात्रा देश में कम समय में करने भारतीय रेलवे तरह-तरह की योजना बना रहा है। फ्लाइट के अलावा आप ट्रेनों से भी कम समय में यात्रा कर पाएंगे।
Editorial
Updated:- 2024-11-19, 15:50 IST

देश में ट्रेनों की संख्या भले ही बढ़ती जा रही है, लेकिन आपको भीड़ कम देखने को नहीं मिलेगी। अभी हाल ही में दिवाली की त्योहार बीता है और हालात ऐसे थे कि कई लोग टिकट नहीं मिलने की वजह से यात्रा नहीं कर पाएं। स्पेशल ट्रेन चलाने के बावजूद लोगों को RAC टिकट के साथ लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ी। इस बार तो हाल ऐसा था कि महंगी टिकट वाली ट्रेनों में भी सीटें नहीं मिल रही थी। वंदे भारत ट्रेन में भी सीटें फुल हो गई थी। इसलिए आप भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेनों की संख्या और कोच में बढ़ोतरी कर रहा है।

कहां चलेगी 20 कोच वाली वंदे भारत ट्रेनvande bharat train with 20 coaches will run in kerala know starting date price and all detail

केरल में चलने वाली वंदे भारत ट्रेन को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। केरल को वंदे भारत ट्रेन के लिए नए कोच मिलेंगे। अगर आप वंदे भारत ट्रेन से यात्रा करना पसंद करते हैं, तो इससे आपको टिकट मिलने में परेशानी नहीं होने वाली है। फिलहाल मैंगलोर ट्रेन में 8 कोच वाली वंदे भारत ट्रेन चलती है, लेकिन जल्द ही इसमें 16 कोच और बढ़ाने की उम्मीद जताई गई है।
बताया जा रहा है कि 20 कोच होने के बाद भी यह ट्रेन 95 किलोमीटर प्रति घंटे की हाई स्पीड के साथ चलेगी।

तिरुवनंतपुरम भारतीय रेलवे के सूत्रों के अनुसार कहा जा रहा है कि कोच बढ़ाने को लेकर सभी तैयारियां कर ली गई है। इस समय वंदे भारत ट्रेनों की दो जोड़ी राज्य में चल रही है। वंदे भारत ट्रेन का टिकट प्राइस ज्यादा होने के बाद भी अब इसमें सीटें भरने लगी हैं।

इसे भी पढ़ें- देश की पहली 20 कोच वाली वंदे भारत ट्रेन कैसे है सबसे अलग, जानें रूट से लेकर टिकट प्राइस तक सभी जानकारी

राज्य में कहां तक चल रही है वंदे भारत ट्रेन

vande bharat train

  • अभी तिरुवनंतपुरम से मैंगलोर तक दो ट्रेन और तिरुवनंतपुरम से कासरगोड तक एक जोड़ी ट्रेन रोज चल रही है। ऐसे में यात्रियों को सीटें भर जाने की वजह से यात्रा करने में परेशानी होती थी। लेकिन कोच बढ़ाए जाने के बाद लोगों को यात्रा करने में परेशानी नहीं होगी।

वंदे भारत ट्रेन से यात्रा करने पर कितना लगता है समय

तिरुवनंतपुरम से मैंगलोर तक 8 घंटे 35 मिनट लगता है। इसी रूट पर अगली सबसे तेज ट्रेन 12 घंटे 50 मिनट लगते हैं। दो अन्य ट्रेनें हैं जिससे यात्रा करने पर करीब 15 घंटे का समय लगता है। अगर आप रोज काम के सिलसिले में भी वंदे भारत ट्रेन से सफर करते हैं, तो आपको पता होगा कि वंदे भारत ट्रेन से यात्रा करने के क्या फायदे हैं

इसे भी पढ़ें- Vande Bharat Trains: PM मोदी ने 6 नई वंदे भारत ट्रेनों की दी सौगात, जानें किन राज्यों को होगा फायदा

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।