herzindagi
image

देश की पहली 20 कोच वाली वंदे भारत ट्रेन कैसे है सबसे अलग, जानें रूट से लेकर टिकट प्राइस तक सभी जानकारी

वंदे भारत ट्रेन आधुनिक तकनीक से लैस है, इसमें ऑटोमेटिक डोर, सीसीटीवी और इंटेलिजेंट ऑन-बोर्ड सूचना प्रणाली, जो यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को बढ़ाती हैं।
Editorial
Updated:- 2024-09-20, 14:07 IST

भारतीय रेल विभाग द्वारा लाई गई वंदे भारत ट्रेन यात्रियों को जल्दी यात्रा तो करवाती ही है, साथ में इससे यात्रा करना सुविधाजनक भी होता है। वंदे भारत ट्रेन में यात्रियों के लिए कई सुविधाएं मिलती है, जो आपको अन्य ट्रेनों में देखने को नहीं मिलेंगी। भारतीय रेल विभाग द्वारा आप वंदे भारत ट्रेनों की संख्या में विस्तार किया जा रहा है। हाल ही में देश की पहली 20 कोच वाली वंदे भारत ट्रेन भी शुरू हो गई है। इससे आप एक ट्रेन में अधिक यात्रियों को यात्रा करने का मौका मिलेगा। यह ट्रेन किस रूट के लिए चल रही हैं और टिकट प्राइस क्या होगा। इससे जुड़ी सभी जानकारी हम आपको इस आर्टिकल में विस्तार से बताएंगे। IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुकिंग का तरीका आसान है।

दिल्ली से बनारस का सफर अब और आसान

vande-bharat- train

वंदे भारत की यह 20 कोच वाली ट्रेन दिल्ली से बनारस के लिए चलाई गई है। यात्री अब 8 घंटे में अपना सफर पूरा कर सकते हैं। इस ट्रेन का संचालन सोमवार 16 सितंबर से शुरू हो चुका है। यह देश की सबसे लंबी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन है। इसे चेन्नई के इंट्रगल कोच फैक्ट्री द्वारा बनाया गया है।

इसे भी पढ़ें- 2024 तक 16 कोच वाली स्लीपर वंदे भारत ट्रेन और मेट्रो की होगी शुरुआत, जानें पूरी जानकारी

 

क्या है 20 कोच वाली वंदे भारत ट्रेन में खास

  • पहले वंदे भारत ट्रेन में केवल 16 कोच और 8 कोच ही थे, लेकिन इस ट्रेन में 20 कोच हैं।
  • इस ट्रेन में एक साथ 1440 के करीब लोग यात्रा कर सकते हैं।
  • यह ट्रेन दोपहर 3 बजे से नई दिल्ली से चलेगी और रात 11 बजे वाराणसी स्टेशन पहुंचेगी।
  • पिछली ट्रेन की तरह ही यह ट्रेन भी सीटिंग एसी चेयर ही है।
  • इसमें आप बैठकर ही यात्रा कर सकते हैं।
  • सभी डिब्बे ऐसी वाले होंगे।
  • टिकट प्राइस- प्रति व्यक्ति 1740 रुपये है।
  • टिकट बुक करते हुए आप ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर का सिलेक्शन कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- क्या वंदे भारत ट्रेन से ट्रैवल करना है फायदेमंद, जानें

जल्द ही चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन

vande bharat

जल्द ही वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का काम भी पूरा होने वाला है। उम्मीद है कि दिसम्बर 2024 या जनवरी 2025 में की इसका कार्य पूरा हो सकता है। ये पूरी AC ट्रेन होगी, जिसमें थ्री टियर, टू टियर, और फर्स्ट क्लास कोच होंगे। इस कोच में यात्री सोकर यात्रा कर पाएंगे। इसका किराया 1500 रुपये से लेकर 3500 रुपये तक हो सकता है। रिपोर्टस की मानें तो पहली स्लीपर दिल्ली-मुंबई या दिल्ली-कोलकाता रूट से इसकी शुरुआत हो सकती है।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- Ani

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।