herzindagi
yoga sangam registration 2025 online know step by step complete guide

योग संगम में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें? आप भी जा रही हैं तो जानें स्टेप बाय स्टेप पूरा गाइड

How to Register for Yoga Sangam: पंजीकरण करवाने के लिए आपको अपने संगठन का नाम, मोबाइल नंबर, लोकेशन और लोगों की संख्या जेसी आवश्यक जानकारी शामिल करनी होगी। इसके बाद ओटीपी आएगा इसे भरें और इस तरह आपका रजिस्ट्रेशन हो जाएगा।
Editorial
Updated:- 2025-06-20, 20:43 IST

Yoga Sangam Official Website: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के खास मौके पर इस साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में होने वाले कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले हैं। यह इस साल 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस है। 21 जून को भारत के कई हिस्सों में लोग योग दिवस के कार्यक्रमों में हिस्सा लेने की तैयारी कर रहे हैं। शनिवार को योग दिवस का आयोजन सुबह 6:30 बजे से 7:45 बजे तक किया जाएगा। ऐसे में सरकार द्वारा इस खास मौके पर लोगों की भागीदारी बढ़ाने के लिए पंजीकरण की सुविधा शुरू की गई है। इसमें पंजीकरण करवाने के लिए किसी विशेष समूह से जुड़े होने की जरूरत नहीं है। शिक्षण संस्थानों से लेकर निजी संस्थानों तक, जो भी लोग योग दिवस के कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं या उसमें हिस्सा लेने जा रहे हैं, वे रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। 

योग संगम 2025 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें? (Online registration for Yoga Sangam)

  • इसके लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट आयुष मंत्रालय, yoga-sangam.in या https://yoga.ayush.gov.in/ वेबसाइट पर जाना होगा।
  • ध्यान रखें कि इसके लिए आपको कोई फीस नहीं देनी है और न ही खर्चे की चिंता करनी होगी।
  • अगर आप अपने घर के पास या योग दिवस पर मिलकर कोई इंवेट कर रहे हैं या स्कूल में खास योजना बना रही हैं, तो इसके लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इससे आपकी भागीदारी राष्ट्रीय डेटा में गिनी जाएगी।
  • यहां आप Register Your Group के ऑप्शन पर क्लिक करके अपने स्कूल, ऑर्गेनाइजेशन या ग्रुप की डिटेल्स भरें। इससे राष्ट्रीय डेटा में योग दिवस पर आपके द्वारा किए गए कार्य की जानकारी मिलेगी।
  • इसके बाद आधिकारिक प्रमाणपत्र प्राप्त करने के लिए अपने कार्यक्रम डिटेल्स भरें और अपलोड करें। इस तरह आपको रजिस्ट्रेशन हो जाएगा।
  • इसके बाद आप अपनी या ग्रुप की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर कर सकती हैं। इसमें #YogaSangam2025, #IYD2025और #OneEarthOneHealth जैसे टैग का यूज जरूर करें। इससे आपकी वीडियो और तस्वीरें ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी।

इसे भी पढ़ें- International Yoga Day 2025: क्या है इस साल योग दिवस की थीम, निरोगी काया के लिए योगासन क्‍यों जरूरी है? जानें

Online registration for Yoga Sangam1

योग संगम 2025 क्विज और फोटोग्राफी कॉम्पिटिशन (Yoga Sangam 2025 Registration)

  • अगर आप योग दिवस के खास मौके पर क्विज और फोटोग्राफी कॉम्पिटिशन में भाग लेना चाहते हैं, तो इसके लिए भी आप ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकती हैं।
  • इसके लिए आपको https://www.mygov.in/ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • यहां आपको पार्टीसेपट नाव के ऑप्शन पर क्लिक करना है और क्विज में हिस्सा लेना है।
  • इसमें आपसे 10 सवाल पूछे जाएंगे और 450 सेकंड का समय मिलेगा। 

Online registration for Yoga Sangam11

इसे भी पढ़ें- हर साल 21 जून को क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस? जानिए इसका रोचक इतिहास और इस साल की थीम

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik, mygov official webiste

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 की थीम क्या है?
इस साल की थीम 'एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग' है।
क्या पंजीकरण करने के लिए किसी संस्था से जुड़ा होना ज़रूरी है?
नहीं, कोई भी व्यक्ति, चाहे वह छात्र हो, नौकरीपेशा हो या गृहिणी, हर कोई जिस्ट्रेशन कर सकता है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।