herzindagi
yeh hai mohabbatein anurag sharma nandini gupta engagement

ये है मोहब्बतें फेम एक्टर अनुराग शर्मा करने जा रहे हैं गर्लफ्रेंड नंदिनी गुप्ता से शादी, सगाई की तस्वीरें हो रही है वायरल

ये है मोहब्बतें अभिनेता अनुराग शर्मा शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इंगेजमेंट की तस्वीरें सामने आई।
Editorial
Updated:- 2020-01-31, 14:04 IST

साल 2013 में स्टार्ट हुई 'ये है मोहब्बतें' टीवी सीरियल के बारे में आज हर कोई जनता है। इस धरावाहिक में निभा रहे किरदार से भी लगभग सभी वाकिफ हैं। करण पटेल हो या फिर दिव्यंका त्रिपाठी। इन दोनों ने इस सीरियल से टीवी जगत में बहुत ही फेम पाया है। इस सीरियल में एक और किरदार है जो आज कल ख़बरों में बने हुए है। हम बात कर रहे हैं ये है मोहब्बते सीरियल से फेम पाने वाले एक्टर अनुराग शर्मा की। अनुराग शर्मा बहुत ही जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले है। यही नहीं, शादी की कुछ रस्मे भी हो चुकी हैं। 

इसे भी पढ़ें: नई दुल्‍हन मोना सिंह ने शादी के बाद पति संग शेयर की पहली सेल्‍फी

yeh hai mohabbatein actor anurag sharma nandini gupta engagement inside

अनुराग शर्मा पिछले कई सालों से टीवी एक्ट्रेस और गर्लफ्रेंड नंदनी गुप्ता के साथ रिलेशनशिप में थे। खबरों के मुताबिक पिछले 5 साल से दोनों एक-दुसरे को डेट कर रहे थे। अब दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। हाल में नंदनी गुप्ता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ फोटो और विडियो शेयर कर ये जानकारी दिया कि बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रही हूं। 

अनुराग शर्मा ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस खुशी के मौके पर फोटो शेयर करते हुए दिखाई दिए। अनुराग और नंदनी ने हल्दी की रस्मे और पहली मेहंदी की रस्मे वाली फोटो शेयर किया है। सोशल मीडिया पर नंदनी के घर ढोल बजते हुए भी देखा जा सकता है। इस तस्वीर में नंदनी सफ़ेद कलर की ड्रेस पहनी हुई है। 

yeh hai mohabbatein actor anurag sharma nandini gupta engagement inside

एक अन्य शादी की तस्वीर शेयर करते हुए अनुराग शर्मा ने लिखा 'किस्मत कनेक्शन'। आगे लिखे हैं कि जब मैंने पहली दफा नंदनी को देखा था तभी उनसे प्यार हो गया था, और शादी करने जा रहे हैं'। दोनों ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्पेशल रोमांटिक मोमेंट के कई फोटो और विडियो को शेयर किया है।

 

दोनों के हल्दी सेरेमनी कार्यक्रम के बाद सगाई की भी रस्मे अदा की गई। सोशल मीडिया पर आए खबरों के मुताबिक दोनों आज यानि 31 दिसम्बर को ही शादी के बंधन में बंधने वाले है। वही सगाई के मौके पर नंदनी ने वेस्टर्न ड्रेस पहनी हुई थी, तो वही अनुराग पैंट सूट ने नज़र आ रहे हैं। दोनों ने सगाई लगभग फ़िल्मी अंदाज में किया।

yeh hai mohabbatein actor anurag sharma nandini gupta engagement inside

 

आपके जानकारी के लिए बता दे कि 'ये हैं मोहब्बते' की डायरेक्टर एकता कपूर है। इस सीरियल में एक्टर अनुराग शर्मा एक नकारात्मक भूमिका निभा रहे हैं। इस सीरियल से फेम काम चुके कारण पटेल की पत्नी ने एक नन्हीं बच्ची को जन्म दिया है। वही दिव्यंका त्रिपाठी भी इस शो के साथ-साथ अपने पति के साथ हमेशा सोशल मीडिया पर दिखती रहती है।

इसे भी पढ़ें: नेहा पेंडसे की वेडिंग रिसेप्शन की तस्वीरें हो रही है वायरल, आप भी देखें


 

 

 

View this post on Instagram

Meri shaadi ki pehli dholak😍😍😍 #Shaadikasatsang #guruparampara💕 #soontobemarried #31012020 #anuraagkidulhaniya #ANUDINI 😘 @anuragkraag

A post shared by Nandini Gupta (@starnandini) onJan 9, 2020 at 4:56am PST

पिछले कुछ दिनों से टीवी जगत के सितारे लगातार शादी के बंधन में बंध रहे हैं। अनुराग शर्मा-नंदनी गुप्ता से पहले हाल में ही टीवी एक्ट्रेस नेहा पेंडसे बॉयफ्रेंड शार्दुल के साथ शादी के बंधन में बंधी। टीवी एक्ट्रेस के शादी के क्रम में मोना सिंह का भी नाम आता है जिन्होंने हाल में ही एक दक्षिण भारतीय निवेश बैंकर श्याम से शादी के बंधन में बंधी है।    

Imge Credit: Google, insta

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।