काइली जेनर जब 'कीपिंग अप विद द कार्दशनियन्स' में नजर आई थीं, तब वह सिर्फ 10 साल की थीं, एक दशक बाद भी यह शो चल रहा है और इसकी सबसे युवा स्टार अपने परिवार की सबसे ज्यादा कमाऊ सदस्य बन गई है।
काइली जेनर ने दो साल पहले एक कंपनी खोली थी काइली कॉस्मेटिक्स के नाम से। इस कंपनी का पहला प्रोडक्ट 29 डॉलर यानी 1,986 रुपए का था। ये एक लिपस्टिक और लिपलाइनर का सेट था। उस समय से अब तक काइली ने 630 मिलियन डॉलर के कॉस्मेटिक्स बेचे हैं। आईशैडो, आईलाइनर, हाइलाइटर और खूबसूरती बढ़ाने के एक से बढ़कर एक प्रॉडक्ट्स। तब से लेकर अब तक काइली कॉस्मैटिक्स सिर्फ कामयाबी की राह पर चला चला। उनके इस वेंचर से अगर 20% डिस्काउंट हटा भी दिया जाए तो भी फोर्ब्स ने काइली की कंपनी को 800 मिलियन डॉलर की कंपनी करार दिया है और काइली इसकी एकमात्र मालकिन हैं। इसमें ब्रांड एंडोर्समेंट और डिविडेंट के जरिए आने वाली रकम भी जोड़ दी जाए तो काइली 900 मिलियन डॉलर (6120 करोड़) की मालकिन अकेले काइली हैं।
काइली के बढ़ते कद का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वह दुनियाभर में प्रख्यात मार्क जुकरबर्ग और जस्टिन बीबर जैसी लोकप्रिय शख्सीयतों से भी कहीं ज्यादा ट्रेंड कर रही हैं।
कार्दशियन और जेनर परिवार की सबसे छोटी सदस्य काइली ने पूरा कॉस्मेटिक साम्राज्य अपने बल पर खड़ा किया है। जाहिर है काइली जेनर ने इसके लिए कड़ी मेहनत की है। काइली लिप कलर रेंज इतनी फेमस है कि उसके बल पर उसने किम कार्दशियन को भी पीछे छोड़ दिया है। किम की संपत्ती 350 मिलियन डॉलर की है।
काइली इतनी कामयाब हैं कि मार्क जुकरबर्ग को भी उन्होंने पीछे छोड़ दिया। मार्क 23 साल की उम्र में अरबपति बने थे, जबकि काइली ने 20 साल की उम्र में ही यह बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। 'कीपिंग अप विद द कार्दशनियन्स' में सामने आईं काइली और दुनिया की सबसे कम उम्र की सेल्फ मेड अरबपति काइली में उनकी शख्सीयत के दो दिलचस्प पहलू हैं।
सोशल मीडिया के सहारे खड़ा किया बिजनेस
फोर्ब्स को दिए अपने इंटरव्यू में काइली जेनर ने बताया था कि सोशल मीडिया ने उनका बहुत साथ दिया है। 110 मिलियन इंस्टाग्राम फॉलोअर्स वाली काइली सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम, ट्विटर, फेसबुक सभी जगह उन्होंने उनकी पोजिशनिंग काफी स्ट्रॉन्ग है।
काइली जेनर ने अपनी मां के किचन टेबल पर इंस्टाग्राम वीडियो बनाना शुरू किया और इसी हुनर को मांजते-मांजते वह कामयाबी की बुलंदियों पर पहुंच गईं। 1 बिलियन डॉलर की उनकी कंपनी में सिर्फ 7 फुल टाइम और 5 पार्ट टाइम कर्मचारी हैं।Read more :अपना रोल मॉडल बनाइए और कामयाबी की दिशा में कदम बढ़ाइए
उनका फाइनेंस और पीआर का काम काइली की मां क्रिस करती हैं और इसके बदले 10% फाइनेंस कट लेती हैं। मजेदार बात यह है कि ट्रेंड के उलट उनकी मम्मी अपने सभी बच्चों से लेती हैं।
Wait I’m posting this again just because!!!! BILLION DOLLAR BABY 🔥🔥🔥🔥🌊🌊🌊🌊💥💥💥💥🤑🤑🤑🤑 pic.twitter.com/PkUNqzMpYa
— Kim Kardashian West (@KimKardashian) July 11, 2018
काइली को यह कामयाबी बहुत हद तक सोशल मीडिया पर मिली लोकप्रियता से मिली है। काइली लगभग हर घंटे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट या स्नैपचैट पर सेल्फी डालती हैं या अपने नए प्रोडक्ट्स के वीडियो अपलोड करती हैं। इसके साथ वह अपने प्रॉडक्टस के बारे में बात करती भी नजर आती हैं। 110 मिलियन इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के अलावा 16.4 मिलियन लोग काइली की कंपनी को सीधे तौर पर फॉलो करते हैं, ट्विटर पर उन्हें फॉलो करने वालों की संख्या 25.6 मिलियन है।
Recommended Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों