herzindagi
akshay taimur article

करीना कपूर खान ने अक्षय कुमार को दिया बड़ा चैलेंज, कहा तैमूर बॉक्स ऑफिस पर होंगे उनसे ज्यादा कामयाब

अपने क्यूट बेटे तैमूर की तारीफ करते हुए करीना कपूर खान ने उसे अक्षय कुमार से भी ज्यादा पॉपुलर बता दिया।
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2018-04-13, 18:14 IST

करीना कपूर खान और सैफ अली खान का बेटा तैमूर अभी से ही काफी पॉपुलर हो गया है। नामचीन फिल्मी सितारों की तुलना में उसकी तस्वीरें और खबरें अक्सर वायरल होती रहती हैं। क्यों ना हो आखिर करीना का यह नन्हा शहजादा है ही इतना क्यूट। करीना भी अपने बेटे की तारीफ करते नहीं थकती। एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें करीना ने कहा है कि उन्हें अपने बेटे की स्टारडम पर गर्व है। इस वीडियो को उन्होंने मनोरंजन अंदाज में पेश किया है कुछ वैसे ही, जैसे मम्मी-पापा अपने किड्स की मजेदार एक्टिविटीज के वीडियो बनाते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो की सबसे दिलचस्प बात ये कि इसमें उन्होंने तैमूर की तारीफ करने के साथ अक्षय कुमार जैसे बॉलीवुड के दिग्गज को ओपन चैलेंज दे दिया है। अपने टशन फिल्म के को-स्टार अक्षय कुमार को चुनौती देते हुए उन्होंने कहा है कि अगर कभी तैमूर और अक्षय कुमार की फिल्म साथ में रिलीज हुई तो बाजी तैमूर के हाथ ही लगेगी।

akshay taimur inside

मजाकिया अंदाज में करीना ने अक्षय कुमार के लिए बयान दिया, 'अक्षय मैं आपको बता देती हूं कि तैमूर आपके लिए खतरा साबित हो सकता है। यहां तक कि आपकी फैन फॉलोइंग में भी वह आपको पछाड़ सकता है। अगर आपकी फिल्म तैमूर की फिल्म के साथ रिलीज हो तो उसका कलेक्शन आपकी फिल्म से कहीं ज्यादा होगा।'   

akshay taimur inside

अपने बेटे तैमूर के लिए बॉलीवुड में बादशाहत कायम करने की बाद करीना ने बड़े नटखट अंदाज में कही हालांकि अभी कुछ ही दिनों पहले एक अवॉर्ड समारोह के दौरान जब पूछा गया था कि वह तैमूर के लिए कौन सा प्रोफेशन चुनना चाहेंगी तो उन्होंने तैमूर के लिए एक्टिंग प्रोफेशन नहीं चुनने की बात की थी। तब उन्होंने कहा था कि मैं तैमूर के लिए प्रोफेशन नहीं चुनूंगी, वह खुद चुनेगा लेकिन तब उन्होंने यह इच्छा भी जताई थी कि वह चाहती हैं कि तैमूर क्रिकेटर बने। करीना कपूर के ससुर दिवंगत दादाजी मंसूर अली खान पटौदी भारत के दिग्गज क्रिकेटर रहे हैं। जिस तरह से वह भारतीय क्रिकेट इतिहास में अमर हो गए, उसी को देखकर शायद करीना के मन में यह इच्छा जगी थी कि तैमूर बड़े होकर क्रिकेटर बनें। इस बात से भी हम सभी वाकिफ हैं कि करीना कपूर पटौदी की बड़ी फैन रही हैं। बता दें कि करीना की फिल्म वीरे दी वेडिंग जल्द ही रिलीज होने वाली है और इस बीच वह अपने बेटे के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। अपने बेटे के साथ स्पेशल मोमेंट्स में करीना काफी खुश रहती हैं आखिर क्यों न हो, आखिर तैमूर में हो उनके जहान की खुशियां बसी हैं।

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।