Sun Feb 15, 2026 | Updated 01:02 PM IST
herzindagi
Sridevi mom article

दुनिया को अलविदा कहने के बाद श्रीदेवी को मिला बेस्‍ट एक्‍ट्रेस का नेशनल फिल्म अवॉर्ड

54 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वालीं श्रीदेवी को मॉम फिल्‍म के लिए '65वें राष्‍ट्रीय फिल्म पुरस्‍कारों' में बेस्‍ट एक्‍ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया!
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2018-04-13, 16:58 IST

'रूप की रानी' श्रीदेवी भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उन्‍होंने अपने दमदार अभिनय और खूबसूरती के कारण लोगों दिलों पर राज किया है और आज भी उनकी यादें हमारे दिलों में ताजा है। 54 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वालीं श्रीदेवी को दिल्ली में शुक्रवार को आयोजित की गई '65वें राष्‍ट्रीय फिल्म पुरस्‍कारों' में इस साल की बेस्‍ट एक्‍ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया।

जी हां 65वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का ऐलान हो चुका है। श्रीदेवी को 'मॉम' फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड के लिए चुना गया। इन पुरस्कारों का ऐलान राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार कमेटी के चेयरमैन शेखर कपूर ने किया। वैसे तो श्रीदेवी ने अपने फिल्मी सफर में कई सारे अवॉर्ड अपने नाम किए लेकिन यह अवॉर्ड उन्हें पहली बार मिला। साल 2013 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया। बाल कलाकार के रूप में साल 1971 में उन्हें केरला स्टेट फिल्म अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया। श्रीदेवी को फिल्म 'सदमा' के लिए पहली बार फिल्मफेयर अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ एक्‍ट्रेस का नामंकन मिला था। 'चालबाज' के लिए उन्हें फिल्म फेयर में सर्वश्रेठ अभिनेत्री के पुरुस्कार से सम्मानित किया गया। फिल्म 'लम्हे' के लिए श्रीदेवी को उनका दूसरा फिल्म फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था।

Read more: फॉरेंसिक रिपोर्ट के अनुसार श्रीदेवी की मौत बाथटब में डूबने से हुई

Sridevi mom inside

शानदार अभिनय से किया दिलों पर राज

श्रीदेवी आज भले ही हमारे बीच नहीं है लेकिन इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड के बाद उनका नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गया है। बॉलीवुड की 'चांदनी' श्रीदेवी पहली ऐसी अभिनेत्री थीं, जिन्होंने अभिनेत्रियों में पहली सुपरस्टार का दर्जा हासिल किया। उन्होंने अपने शानदार अभिनय से ना करोड़ों सिने प्रेमियों के दिलों पर राज किया बल्कि 'सदमा', 'चांदनी', 'मिस्टर इंडिया', 'नया कदम', 'नगीना', 'घर संसार', 'मकसद', 'सुल्तान', 'आग व शोला' जैसी कई सुपरहिट फिल्में भी दीं।

Sridevi mom inside

श्रीदेवी की एक्टिंग

श्रीदेवी की एक्टिंग का कोई तोड़ नहीं है। 'मॉम' फिल्म में श्रीदेवी ने एक ऐसी मां का किरदार निभाया था जो अपनी रेप से पीड़ित बेटी को इन्साफ दिलाने के लिए खुद ही आगे आती हैं। उनका किरदार ना केवल लोगों के दिलों को छुआ बल्कि बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई भी की। 'मॉम' फिल्म एक परिवार के संघर्ष की कहानी है। इसमें श्रीदेवी ने देवकी नाम की टीचर का रोल निभाया है जो अपनी बच्ची को इंसाफ दिलाने के हर मुश्किल को पार कर जाती है।

'मॉम' फिल्म की कहानी बलात्कारियों को सजा दिलाने के आस-पास घूमती है। सबूतों के अभाव में जब अपराधी छूट जाते हैं तो श्रीदेवी खुद ही बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए बलात्कारियों को सजा देती हैं। जिस तरह से वह बलात्कारियों को सजा देती हैं वह एक मां की मनोदशा को साफतौर पर दर्शाता है। श्रीदेवी का इस फिल्म में दमदार रोल है, जिसे उन्‍होंने बाखूबी निभाया है। फिल्म में ना केवल सामाजिक बुराइयों को उजागर करती है बल्कि फिल्‍म में ये भी दिखाया गया है कि रेप पीड़ितों पर क्या बीतती हैं। जो लोगों को अट्रैक्ट करने में कामयाब रहा।

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।