herzindagi
all about sharbani mukherjee played suniel shetty wife in film border

Border फिल्म से नेशनल क्रश बनीं शरबानी मुखर्जी अब कहां हैं? निभाया था सुनील शेट्टी की पत्नी का रोल

'बॉर्डर 2' के गाने इन दिनों सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। फिल्म भी 23 जनवरी को रिलीज के लिए तैयार है। इसी बीच 'बॉर्डर' के स्टारकास्ट को लेकर भी चर्चा हो रही है। 'बॉर्डर' फिल्म में सुनील शेट्टी की पत्नी फूल कंवर का किरदार निभाने वाली शरबानी मुखर्जी काफी चर्चा में रही थीं और उस वक्त 'ऐ जाते हुए लम्हों...' के रिलीज होने के बाद वो नेशनल क्रश बन गई थीं। चलिए आपको बताते हैं कि वो अभी कहां हैं और क्या कर रही हैं?
Editorial
Updated:- 2026-01-14, 22:52 IST

फिल्म 'बॉर्डर 2' साल 2026 की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है। ये फिल्म 23, जनवरी को रिलीज हो रही है। फिल्म में सनी देओल, अहान शेट्टी, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म के टीजर और म्यूजिक एल्बम रिलीज हो चुका है और इसे ऑडियंस से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। ऐसे में फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। 'बॉर्डर 2' साल 1997 में आई 'बॉर्डर' का सीक्वल है। फिल्म का ट्रेलर भी अभी तक रिलीज नहीं हुआ है और बताया जा रहा है कि कुछ वीएफएक्स पूरे नहीं हुए हैं, इसके चलते ट्रेलर आउट नहीं किया जा रहा है। 'बॉर्डर 2'  की रिलीज के बीच 29 साल पहले रिलीज हुई फिल्म 'बॉर्डर' चर्चा में आ गई है। हाल ही जब 'बॉर्डर 2' का गाना 'ऐ जाते हुए लम्हों' रिलीज हुआ, तो लोगों को पुरानी फिल्म का गाना याद आ गया। ये गाना सुनील शेट्टी और उनकी पत्नी शरबानी मुखर्जी पर फिल्माया गया था। शरबानी मुखर्जी ने फिल्म में सुनील शेट्टी की पत्नी फूल कंवर का रोल प्ले किया था। उस वक्त 'ऐ जाते हुए लम्हों...' के रिलीज होने के बाद वो नेशनल क्रश बन गई थीं। चलिए आपको बताते हैं कि वो अभी कहां हैं और क्या कर रही हैं?

'बॉर्डर' में सुनील शेट्टी का किरदार निभाने वाली शरबानी मुखर्जी अब कहां हैं?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Sharbani Mukherji (@sharbanimukherji)

शरबानी मुखर्जी ने फिल्म 'बॉर्डर' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उन्होंने फूल कंवर का किरदार निभाया था। वो रानी मुखर्जी और काजोल की कजन हैं, लेकिन फिल्मों में वो अपना नाम नहीं बना पाईं। इसके बाद उन्होंने कुछ और हिंदी फिल्में भी कीं, जिनमें उन्होंने साइड रोल प्ले किया। वो समीर सोनी के साथ 'घर आजा सोणया' में दिखाई दीं। शरबानी के पिता रोनो मुखर्जी थे और उनके दादा शशधर मुखर्जी जाने-माने फिल्ममेकर थे।

यह भी पढ़ें- Border 2 Teaser: मल्टी स्टारर वॉर ड्रामा मूवी 'बॉर्डर 2' का टीजर हुआ रिलीज, अब लाहौर तक पहुंचेगी सनी देओल की आवाज; रोंगटे खड़े कर देगी फौजी की ललकार


सालों से फिल्मों से दूर हैं शरबानी मुखर्जी

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Sharbani Mukherji (@sharbanimukherji)

शरबानी मुखर्जी का ताल्लुक यूं तो फिल्मी घराने से है और अपनी डेब्यू फिल्म बॉर्डर में भी उन्हें काफी तारीफें मिली थीं, लेकिन फिर भी बॉलीवुड में वो कुछ खास पहचान नहीं बना पाईं। उन्होंने हिंदी के अलावा बंगला, मलयालम, तमिल और भोजपुरी फिल्मों में भी काम किाया। साल 2006 में वो भोजपुरी फिल्म 'धरती कहे पुकार के' और फिर साल 2010 में वो एक मलयालम फिल्म में नजर आईं। इसके बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली। उनका इंस्टाग्राम पर शरबानी मुखर्जी के नाम से अकाउंट है, लेकिन वो वेरीफाइड अकाउंट नहीं है और शरबाना सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहती हैं।


यह भी पढ़ें- 'बॉर्डर 2' में नजर आएंगी ये 4 एक्ट्रेसेज, मोना सिंह से लेकर सोनम बाजवा तक का नाम है शामिल; जानें किस हीरो के साथ जमेगी किसकी जोड़ी?

 

फैंस को फिलहाल Border 2 का इंतजार है। अब देखना होगा कि क्या ये फिल्म भी Border की तरह ऑडियंस के दिलों में जगह बना पाती है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।