herzindagi
World Environment Day Significance in hindi

World Environment Day History & Theme 2025: कैसे हुई थी विश्व पर्यावरण दिवस मनाने की शुरुआत? जानें इसका इतिहास, थीम और महत्व

World Environment Day 2025: हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य हमारी आने वाली पीड़ी को पर्यावरणीय चुनौतियों के बारे में जागरूक करने और उनका समाधान खोजने का एक मंच तैयार किया जाता है। 
Editorial
Updated:- 2025-06-03, 11:51 IST

World Environment Day 2025 History And Significance: हर साल 5 जून को पर्यावरण दिवस सेलिब्रेट किया जाता है। इस मौके पर पर्यावण प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया जाता है। हर साल इसकी थीम अलग-अलग होती है, इस बार Ending Plastic Pollution है। इस मौके पर प्लास्टिक से वातावरण में हो रहे नुकसान के बारे बताया जाएगा।

इसलिए पर्यावरण को लेकर नागरिकों को जागरूक करने के लिए कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। हालांकि, यह काम नया नहीं है क्योंकि इसे मनाने की नींव साल 1972 में पड़ी थी। पर, वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे को कब से सेलिब्रेट किया जा रहा है और इसकी शुरुआत कैसे हुई, आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं। साथ ही, इस साल की थीम और पर्यावरण दिवस के महत्व के बारे में भी विस्तार से जानेंगे।

विश्व पर्यावरण दिवस की शुरुआत कैसे हुई थी? (World Environment Day History)

world environment day  theme

विश्व पर्यावरण दिवस को मनाने का फैसला साल 1972 में संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा स्टॉकहोम सम्मेलन में किया गया था। इस सम्मेलन में मानव पर्यावरण पर मानवीय गतिविधियों के प्रभाव पर चर्चा हुई थी।

इसके बाद से हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस सेलिब्रेट करने का निर्णय लिया गया। पहली बार यह खास दिन 5 जून, 1974 को मनाया गया था और इस समय विश्व पर्यावरण दिवस की थीम 'एक पृथ्वी' थी। 

विश्व पर्यावरण दिवस क्यों मनाया जाता है? (World Environment Day Significance)

भारत समेत विश्व भर में वायु प्रदूषण समेत हर तरह का प्रदूषण बहुत तेजी से फैल रहा है, जिसके कारण प्रकृति आज खतरे में है और धीरे-धीरे यह मानव जीवन को भी प्रभावित कर रही है।

इन्हीं सबको देखते हुए और प्रकृति को प्रदूषण से बचाने के उद्देश्य से पर्यावरण दिवस मनाए जाने की शुरुआत हुई। इस दिन लोगों को पर्यावरणीय समस्याओं के बारे में जागरूक किया जाता है। 

इसे भी पढ़ें- इन टिप्स की मदद से करें पौधों की देखभाल, हो जाएंगे हरे-भरे

विश्व पर्यावरण दिवस 2025 की थीम ( World Environment Day 2025 Theme)

world environment day  history

प्रतिवर्ष विश्व पर्यावरण दिवस की एक खास थीम तय की जाती है। इस साल की थीम 'Ending Plastic Pollution' है। इस थीम का फोकस 'प्लास्टिक प्रदूषण का अंत' नारे के तहत प्लास्टिक के कम इस्तेमाल पर जोर दिया जाएगा। यह थीम प्लास्टिक प्रदूषण के समाधान पर आधारित थी।

इसे भी पढ़ें- पर्यावरण संरक्षण के कुछ आसान टिप्स

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image credit- Herzindagi, Jagran

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
विश्व पर्यावरण दिवस 2025 की थीम क्या है?
इस साल इसकी थीम 'प्लास्टिक प्रदूषण का अंत' (Ending Plastic Pollution) रखी गई है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।