Is Boiling Milk Bad Omen:आपके घर में जाने अंजाने कई ऐसी घटनाएं होती हैं जिनका संबंध आपके भविष्य या वर्तमान से हो सकता है। ऐसी ही एक आम बात है घर में अक्सर दूध का उबलना। दरअसल दूध को उबालते समय इसका बर्तन से निकल कर गिर जाना शायद आपमें से ज्यादातर लोगों के लिए एक आम बात होगी।
कभी दूध गैस पर चढ़ाकर भूल जाना, कभी गैस की आंच का तेज होना या फिर कभी इसके उबलने के सही समय का अंदाजा न लगा पाना जैसी न जाने कितनी आम घटनाएं हैं जिनकी वजह से दूध बर्तन से बाहर गिर जाता है।
अगर यह कभी -कभी होता है तो इसे नजरअंदाज किया जा सकता है। लेकिन यदि बार-बार बर्तन से उबलकर दूध बाहर गिर जाता है तो ये आपके जीवन में कुछ नकारात्मक प्रभाव भी डाल सकता है। आइए ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ आरती दहिया जी से जानें कि बार-बार दूध के उबलने से हमें क्या संकेत मिलते हैं।
ज्योतिष के अनुसार दूध का स्वामी चंद्रमा होता है। चंद्रमा को व्यक्ति के मन, पारिवारिक संबंध, धन में स्थिरता, सुख और शांति(घर की सुख समृद्धि के लिए न रखें ये चीजें)का प्रतीक माना जाता है। इसलिए हर घर में दिन की शुरुआत में शुभ कार्यों के लिए दूध का प्रयोग किया जाता है।
लेकिन कई बार जब दूध उबालते समय बर्तन से बाहर गिर जाता है तो लोग दूध गिरने से परेशान होने से ज्यादा अपशकुन से ज्यादा परेशान हो जाते हैं। वास्तव में यह अशुभ घटना का संकेत हो सकता है। प्रतिदिन दूध का उबलकर गिरना धन की कमी का संकेत देता है। इससे घर में पैसा नहीं रहता है और आपका पैसा व्यर्थ के कामों में व्यय होता है।
इसे जरूर पढ़ें: सपने में दूध के उबलने से लेकर दान तक का दिखाई देना इस ओर करता है इशारा, जानें ज्योतिष की राय
दूध का उबलकर बर्तन से गिरना एक अपशकुन माना जाता है जो दुर्घटना का संकेत है। जानबूझकर दूध गिराना भी अपशकुन माना जाता है, जो घर में कलह का कारण बनता है। यदि कोई व्यक्ति जानबूझकर दूध गिराता है या दूध पीते समय गिलास गिर जाता है तो यह बहुत ही अशुभ संकेत होता है। ऐसा होना भविष्य की दुर्घटना का संकेत देता है।
ज्योतिष के अनुसार दूध उबालते समय अगर यह बार-बार गिरता है तो व्यक्ति को समझना चाहिए कि उसके चंद्रमा की स्थिति खराब होने वाली है। यह आपको मानसिक रूप से परेशान कर सकता है। उबलने के दौरान दूध गिरने से व्यक्ति की कुंडली में मंगल और चंद्र दोनों ग्रहों की स्थिति खराब हो सकती है। इससे परिवार में कलह बढ़ सकती है।
अगर आप किसी काम से घर से बाहर जा रहे हैं और दूध उबालते समय गिर जाए तो समझें कि आपका काम खराब हो सकता है। ऐसे में आप भगवान को कुछ मीठा चढ़ाकर जाएं। वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा माना जाता है कि दूध गिरने से घर में सुख-समृद्धि कम होती है। यदि ऐसा कई बार होता है तो पारिवारिक परेशानी और आर्थिक संकट बढ़ने की संभावना रहती है।
इसे जरूर पढ़ें: Vastu Tips: इन 5 वस्तुओं में होता है देवी लक्ष्मी का वास, घर में रखने से होता है धन लाभ
आप जब भी दूध उबालें तब आपको इस बात पर ध्यान देने की जरूरत है कि ये उबलकर बाहर न गिरे और किसी भी तरह का नकारात्मक संकेत न मिले। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: freepik.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।