herzindagi
horseshoe crab

दुनिया में सबसे महंगा खून किस जानवर का होता है?

दुनिया में कई अनोखे और अद्भुत जीव होते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही जीव के बारे में बताने वाले हैं।   
Editorial
Updated:- 2024-09-03, 17:30 IST

दुनिया में कई तरीके के जीव पाए जाते हैं। इंसान हो या जानवर सभी के अंदर खून होता है और खून का रंग भी लाल होता है। हालांकि आज हम जिस जीव के बारे में बात कर रहे हैं वह बाकी के जीव से काफी अलग है। आज हम आपको एक ऐसे जीव के बारे में बताने वाले हैं जिसका खून सोने का दाम से भी महंगा है। जी हां, सुनकर भले आपको अजीब लग रहा हो लेकिन यह सच है। 

किस देश में पाया जाता है यह जीव

यह जीव भारत में नहीं बल्कि उत्तरी अमेरिका के समुद्र में पाए जाते है। केकड़े की प्रजाति से ताल्लुक रखने वाला यह जीव काफी अलग है। इसके खून का रंग लाल नहीं बल्कि नीला होता है। ऐसे में यह सामान्य केकड़े से काफी अलग होता है। हम बात किसी और जीव की नहीं बल्कि हार्सशू क्रैब की कर रहे हैं। 

हार्सशू क्रैब क्यों होता है खास

blue blood of horseshoe crab inside

यह केकड़ा घोड़े के नाल की तरह दिखता है इसलिए इसका नाम हार्सशू क्रैब कहा जाता है। हार्सशू क्रैब के खून को अमृत माना जाता है। इसके खून के जरिए शरीर में मौजूद बैक्टीरिया की पहचान की जाती है। मेडिकल साइंस में  हार्सशू क्रैब के खून की काफी मांग होती है। यह भी एक कारण है कि हार्सशू क्रैब के खून की कीमत लाखों में होती है। 

इसे भी पढ़ें : 'केकड़े' की वजह से मुंबई के इस जगह का पड़ा नाम, जानें पूरी कहानी

क्यों मरता है हार्सशू क्रैब 

हार्सशू क्रैब के खून को निकालने के कारण हर साल करीब 5 लाख से ज्यादा हार्सशू क्रैब को मार दिया जाता है। इसके खून में कॉपर बेस्‍ड हिमोसायनिन पाया जाता है। जिसकी मदद से शरीर के सारे हिस्से में ऑक्सीजन ले जाया जाता है। यह दुनिया का एकलौता जीव है जिसका खून नीला होता है। 

इसे भी पढ़ें : पुर्तगालियों को हराने वाली साहसी रानी अब्बक्का के बारे में जानिए रोचक तथ्य

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

 

Image Credit - FREEPIK

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।