herzindagi
girl print on parle g

Parle-G के पैकेट पर बनी आखिर कौन है ये लड़की?

क्या आप जानते हैं कि पार्ले-जी के कवर पर बनी लड़की कौन है? आइए जानते हैं। 
Editorial
Updated:- 2022-09-01, 17:07 IST

बिस्कुट शब्द सुनकर आपके मन में सबसे पहले क्या आता है? इस सवाल के जवाब ने अधिकतर लोगों को जवाब पार्ले-जी होता है। सालों से चलता आ रहा पार्ले-जी बिस्कुट लोगों के मन में बहुत खास जगह रखता है।

यही कारण है कि आज मार्केट में बिस्कुट के इतने सारे ऑप्शन होने के बावजूद भी पार्ले-जी खूब खाया जाता है। सिर्फ पार्ले-जी बिस्कुट ही नहीं उसका पैकेट भी बहुत पुराना है। आज हम आपको पार्ले-जी बिस्कुट के पैकेट पर बनी बच्ची के बारे में बताएंगे। यह बच्ची कौन है और अब कैसी दिखती है जानने के लिए पढ़ें पूरा आर्टिकल।

कौन है Parle-G के पैकेट पर बनी बच्ची

girl print on parle g biscuit

पार्ले-जी बिस्कुट के पैकेट पर दिखने वाली प्यारी सी बच्ची के बारे में समय-समय पर खबरें सामने आती हैं। कोई दावा करता है कि बच्ची अब ऐसी दिखती है तो कोई उसका नाम बताता हैं। लेकिन असल में ऐसा कुछ नहीं है।

सच यह है कि पार्ले-जी बिस्कुट के पैकेट पर बनी बच्ची का चित्र कल्पनात्मक है। बच्ची का चित्र पैकेट पर इतने सालों से छप रहा है लेकिन हमें उसके बारे में कुछ पता ही नहीं है। असल में इस तरह दिखने वाली कोई बच्ची नहीं है। यह केवल और केवल एक चित्र है।

इसे भी पढ़ेंःPepsiCo की Ceo इंदिरा नूई की सक्सेस स्टोरी के बारे में जानें

किसने बनाया था यह चित्र

पैकेट पर बनी बच्ची की कहानी तो आपको पता चल गई। लेकिन क्या आपको पता है कि इस चित्र को आखिरकार बनाया किसने था? सालों पहले मगनलाल दहिया नाम के एक चित्रकार ने इस बच्ची का चित्र बनाया था। उनका यह चित्र सच मे काबिले तारीफ है।

जब फैली थी Parle-G से जुड़ी अफवाह

history of parle g biscuit

पार्ले-जी बिस्कुट के पैकेट से जुड़ी अफवाह समय-समय पर सामने आती है। बहुत बार पैकेट पर बनी बच्ची से जुड़ी झूठी-झूठी जानकारी दी जाती है। ऐसे में कुछ समय पहले पार्ले के मैनेजर मयंक शाह ने खुद जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि पैकेट पर बनी बच्ची सिर्फ इलेस्ट्रेशन है। इसे 60 के दशक में बनाया गया था। (महिंद्रा कंपनी की गाड़ियों के नाम में क्यों होता है O?)

इसे भी पढ़ेंःक्या आप जानते हैं माउंटेन ड्यू कोल्ड ड्रिंक को क्यों कर दिया गया था बैन?

Parle-G में 'जी' का अर्थ

क्या आपने कभी सोचा है कि पार्ले-जी बिस्कुट के नाम में 'जी' का क्या अर्थ है? पार्ले-जी में 'जी' का अर्थ ग्लूकोज है। वहीं साल 2000 के आसपास इस 'जी' का मतलब जीनियस कहकर प्रमोट किया गया था। इस बिस्कुट का नाम विले पार्ले के नाम पर रखा गया है जिसने इस बिस्कुट की शुरुआत की थी।

पार्ले-जी बिस्कुट पर छपी बच्ची से जुड़ी दिलचस्प कहानी सुनकर आपको कैसा लगा? यह हमें फेसबुक के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit: Parle-G/Website


यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।