भारतीय पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को तो हम सभी जानते हैं। क्या आप उनकी सास के बारे में जानती हैं। उनकी सास का नाम शीला सिंह है। शीला सिंह खुद का कारोबार चलाती हैं। जिसके कारण वह कुल मिलाकर 800 करोड़ रुपये की मालकिन हैं। आज हम आपको उनसे जुड़ी कुछ खास बातें बताने वाले हैं।
डीएनए की रिपोर्ट के अनुसार, शीला सिंह 800 करोड़ की कंपनी की मालकिन हैं। इतना ही नहीं, वह एमएसडी के धोनी एंटरटेनमेंट लिमिटेड की देखरेख भी वही करती हैं। वह अपनी बेटी और एमएस धोनी की पत्नी साक्षी सिंह के साथ कारोबार को संभालती हैं। इसके जरिए वह हर साल करोड़ों रुपये कमाती हैं।
View this post on Instagram
शीला सिंह पहले किसी भी कंपनी में काम नहीं करती थी। वह पहले हाउस वाइफ थी। बता दें कि चार साल पहले धोनी एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड को खोला गया था। इसके बाद से ही शीला सिंह इस कंपनी को संभाल रही हैं। अब इस कंपनी के जरिए वह हर साल करोड़ो रुपये कमाती हैं। (ये हैं बॉलीवुड की 10 ऑल टाइम बेस्ट फिल्में)
इसे भी पढ़ें: अपने फेवरेट क्रिकेटर एमएस धोनी को कितना जानते हैं आप, दें जवाब
धोनी एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड एक कंपनी है। जिसके तले कई सुपरहिट फिल्मों का निमार्ण किया गया है। द लॉयन जैसे फिल्मों का निर्माण धोनी एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के जरिए बनाई गई थी। इसके अलावा महेंद्र सिंह धोनी के पास कई अन्य कारोबार भी है। वह कई बड़े ब्रांड को प्रमोट कर हर साल करोड़ों रुपये कमाते हैं।
इसे भी पढ़ें: साक्षी धोनी और अनुष्का शर्मा के बीच का रिश्ता क्या जानते हैं आप?
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Photo Credit: instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।