साक्षी धोनी और अनुष्का शर्मा दोनों की किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। फेमस क्रिकेटर्स की पत्नियां होने के अलावा भी दोनों की अपनी पहचान है। आईपीएल मैच के दौरान अनुष्का कई बार विराट कोहली को सपोर्ट करते हुए ग्राउंड पर दिखाई दीं तो वहीं साक्षी धोनी भी आईपीएल फाइनल मैच के दौरान महेन्द्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई की जीत के लिए प्रार्थना करती हुई नजर आईं। साक्षी धोनी और अनुष्का शर्मा दोनों ही सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और फोटोज शेयर करती रहती हैं। इन दोनों के पति क्रिकेटर हैं, यह बात तो सभी जानते हैं लेकिन इसी बीच इन दिनों के बीच एक खास कनेक्शन सामने आया है, जो क्रिकेट से जुड़ा नहीं है। आईपीएल के फाइनल मैच के बाद से इन दोनों की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिन पर फैंस प्यार बरसा रहे हैं लेकिन साथ ही इस खास कनेक्शन ने फैंस को हैरान भी कर दिया है। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।
अनुष्का शर्मा और साक्षी धोनी के बीच गहरा नाता रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल ये तस्वीरें दोनों के बचपन की हैं। दोनों ने असम के सेंट मेरी स्कूल में साथ में पढ़ाई की है। यह उस समय की बात है जब अनुष्का के पिता रिटायर्ड कर्नल अजय कुमार असम में पोस्टेड थे। इस फोटो में राइट कॉर्नर में पिंक लहंगे में अनुष्का हैं तो वहीं साक्षी धोनी बीच में खड़ी हैं और उन्होंने परी का गेट अप लिया है। (बॉलीवुड सेलेब्स के बचपन की फोटोज)
हालांकि अनुष्का ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का जिक्र किया था कि जब वह साक्षी धोनी से पहली बार मिली थी और दोनों के बीच अपने बचपन को लेकर बात हुई थी तब उन्हें पता चला था कि वह और साक्षी एक ही स्कूल में पढ़ चुके हैं। इस फोटो में अनुष्का और साक्षी अपने कॉलेज के दोस्तों के साथ नजर आ रही हैं।
यह भी पढ़ें-अनुष्का शर्मा ऐसे जीती हैं अपनी जिंदगी, जानिए उनसे खुश रहने के टिप्स
जहां अनुष्का शर्मा ने एक्टिंग को अपना करियर बनाया तो वहीं साक्षी ने होटल मैनेजमेंट को चुना। दोनों अपनी जिंदगी में सफल मुकाम हासिल कर चुकी हैं और साथ ही प्राउड मम्मी भी हैं। साक्षी धोनी और महेन्द्र सिंह धोनी की बेटी जीवा धोनी भी सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। अक्सर क्रिकेट ग्राउंड में भी जीवा अपने पापा को चियर करती दिखती हैं। वहीं अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की बेटी वामिका कोहली अभी काफी छोटी हैं।
यह भी पढ़ें-अनुष्का की तरह आपका चेहरा भी है स्क्वेयर, तो ट्राई करें यह हेयरस्टाइल
Image Credit-Social Media
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।