herzindagi
image

Rise And Fall: कौन है लड़के से लड़की बनी अनाया बांगर? जिनसे शादी करने के लिए बेताब हैं हजारों लड़के! अश्नीर ग्रोवर के शो 'राइज एंड फॉल' में किया बड़ा खुलासा

"राइज एंड फॉल" शो के शुरुआत में ही पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगर की बेटी ने अपने किरदार से सभी का दिल जीत लिया है और इन दोनों वह फैंस के बीच काफी चर्चा में भी है।
Editorial
Updated:- 2025-09-09, 22:59 IST

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ऐसे कई सारे शो हैं, जिन्होंने लोगों को अपना दीवाना बना रखा है। ऐसे में हाल ही में 6 सितंबर 2025 को अमेजॉन एमएक्स प्लेयर पर एक शो लॉन्च हुआ है, जिसका नाम "राइज एंड फॉल" है। यह एक रियलिटी शो है, जिसमें टेलीविजन स्टार्स, इनफ्लुएंसर, कॉमेडियन और कई दमदार एक्टर- एक्ट्रेस भी हैं, जो शो का हिस्सा बने हुए हैं।

कौन है अनाया बांगर

जब से यह शो लॉन्च हुआ है, तब से अधिकतर लोग इस शो की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं। यही नहीं उन्होंने शो में अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को भी चुन लिया है। शो के शुरुआत में ही पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगर की बेटी ने अपने किरदार से सभी का दिल जीत लिया है और इन दोनों वह फैंस के बीच काफी चर्चा में भी है। बता दें कि राइस एंड फॉल नामक इस शो में भारतीय क्रिकेटर संजय बांगर की बेटी अनाया बांगर ने हिस्सा लिया है। आइए जानते हैं कौन है अनाया बांगर  और आखिर कौन का खुलासा उन्होंने शो के दौरान किया है? 

1 (16)

आर्यन से बनी अनाया

पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगर की बेटी अनाया बांगर एक ट्रांस महिला है, जो पहले एक लड़का थी और उनका नाम आर्यन बांगर था। उन्होंने अपने जीवन में जेंडर चेंज करने का सबसे बड़ा फैसला लिया और अब वह अपने नए जीवन को जी रही है। फिलहाल वह 'राइज एंड फॉल' नामक एक शो में कंटेस्टेंट के रूप में शामिल हुई है। जहां फैंस उन्हें बहुत प्यार दे रहे हैं और उनकी परफॉर्मेंस को भी पसंद कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें-  Bigg Boss 19 : कौन हैं नेहल चुडासमा? जिनके आते ही बिग बॉस में मचा धमाल! जानें उनकी नेट वर्थ, एजुकेशन और करियर के बारे में

अनाया को आते हैं शादी के रिश्ते

"राइज एंड फॉल" शो में अनाया बांगर ने अपने जीवन से जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि जब से उन्होंने अपना जेंडर चेंज किया है, तब से कमेंट सेक्शन में तो लोगों ने नफरत भरे मैसेज किए हैं, लेकिन इंस्टाग्राम के मैसेज बॉक्स में लोग उन्हें बहुत प्यार देते हैं। अनाया ने अपनी शादी को लेकर आगे कहा कि अब तक उन्हें 30 से 40 रिश्ते आ चुके हैं। लोगों को उनका यह लुक अब बहुत पसंद आ रहा है और कुछ लोग अब उनसे शादी भी करना चाहते हैं।  

2 (16)

यह भी पढ़ें-  रातों-रात बदली 'बिग बॉस 19' के कंटेस्टेंट्स की पूरी लिस्ट, क्या पक्की हुई अशनूर कौर की एंट्री?

बिग बॉस 19 में कौन-सा कंटेस्टेंट आपका फेवरेट है, हमें कमेंट्स में बताएं। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Courtesy: instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।