हम लड़कियों ने क्या कुछ नहीं झेला....प्राचीन समय से लेकर वर्तमान समय तक हम समाज की रूढ़िवादी सोच का शिकार होते आए हैं। एक वक्त था जब हमें बाहर निकलने के लिए काफी मशक्कतों का सामना करना पढ़ता था। हालांकि, समय के साथ अब काफी कुछ बदल गया है।अब हम घर से बाहर आसानी से निकल सकते हैं...जॉब कर सकते हैं...पढ़ सकते हैं....एक्टिंग कर सकते हैं....ज़रा सोचिए प्राचीन समय में महिलाओं के लिए चारदीवारी से बाहर निकालना कितना मुश्किल होगा।
हालांकि, हर महिला तो नहीं मगर कुछ चुनिंदा महिला थीं, जिन्होंने आगे आकर समाज में चली आ रही रूढ़िवादी सोच को तोड़ा और अपना नाम इतिहास में दर्ज किया। आपने पढ़ा होगा कि ऐसा भी वक्त रहा है बिना फीमेल एक्टर के फिल्म बनाई जाती थीं और आज कई बॉलीवुड अभिनेत्रियां अपना बोल्ड फोटोशूट कराती हैं और अपने हॉट अवतार से खूब सुर्खियां बटोरती हैं।
कभी सोचा है इसकी शुरुआत कैसे हुई होगी.....आप सोच रहे होंगे कि हम क्या लेकर बैठ गए हैं, लेकिन पिनअप गर्ल की संबध बोल्डनेस से ही है। अब आप सोच रहे होंगे हम क्या कह रहे हैं.....तो चलिए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि पिनअप का मतलब क्या होता है और पिनअप गर्ल किसे कहते हैं।
पिनअप गर्ल फोटोशूट मॉडल को कहते हैं, जिसे हम सभी बड़े पैमाने पर उत्पादित चित्र लोकप्रिय संस्कृति के हिस्से को व्यक्त करती थी। पिनअप गर्ल समय के साथ 1950 की कला और संस्कृति में अधिक प्रचलित होती चली गई।
इसे ज़रूर पढ़ें-पिंक से लेकर थप्पड़ तक समाज में महिलाओं की ताकत को दर्शाती हैं ये फिल्में
जबकि मूल पिनअप सैनिकों और अन्य युद्ध ग्रस्त लोगों के मनोबल को बढ़ाने के लिए अभिप्रेत था, पिनअप लड़की 50 के दशक में अधिक कामुक प्रतिष्ठा हासिल करने के लिए आगे बढ़ेगी। (असल जिंदगी और सच्ची घटनाओं पर आधारित हैं बॉलीवुड की ये फिल्में)
यह तो हम सभी हैं कि बॉलीवुड में एक्ट्रेसेस को किसी न किसी रूप में फेमस हुई हैं। किसी को 'ड्रीम गर्ल' कहा गया, तो किसी को पिनअप गर्ल...। यह तो हम सभी को पता है कि हेमा मालिनी को 'ड्रीम गर्ल' कहा गया था।
लेकिन अगर आपको पता है कि पिनअप गर्ल कौन थीं? अगर नहीं तो बता दें कि पिनअप गर्ल बेगम पारा को कहा गया क्योंकि यह उस वक्त की सबसे बिंदास गर्ल के रूप में जानी जाती हैं।
देश की पहली ग्लैमर गर्ल बेगम पारा थीं। इन्होंने 40 और 50 के दशक में अपने फोटोशूट से लोगों को हैरान कर दिया था। उस दौर में बोल्ड फोटोशूट से हिंदी सिनेमा में भूचाल ला दिया था।
बता दें कि बेगम पारा इस दुनिया में 25 दिसंबर 1926 को हुआ था। कहा जाता है कि उनका असली नाम जुबैदा उल हक था। मगर फिल्मों में कदम रखने के बाद उन्होंने अपना नाम बदल लिया और बेगम पारा बन गईं।
इसे ज़रूर पढ़ें-हनुमान ही नहीं बॉलीवुड की इन फिल्मों में देखने को मिलते हैं बेहतरीन Visual Effects
बेगम ने 'सोहनी महिवाल’, ‘नील कमल’ और ‘लैला मजनू’ जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय किया। इसके बाद पिनअप गर्ल की लिस्ट बढ़ती गई....और हम लड़कियों ने पीछे मुड़कर नहीं देखा....आज बोल्ड फोटोशूट करवाना आम बात हो गई है।
अगर आपको यह जानकारी पसंद आई हो, तो इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हरजिंदगी से।
Image Credit- (@Freepik)
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।