herzindagi
What is met gala

क्या है मेट गाला? जानें किस तरह से होती है सेलेब्स की एंट्री और कितने लाख में मिलती है एक टेबल

मेट गाला दुनिया की सबसे बड़ी कॉस्टयूम पार्टी है। इस इवेंट में हर साल कई भारतीय सेलेब्स भी आते हैं। पर क्या आपको पता है कि इन सेलेब्स को इस रेड कार्पेट पर वॉक करने के लिए क्या-क्या करना होता है?
Editorial
Updated:- 2023-04-26, 08:00 IST

क्या आप मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट बेनेफिट के बारे में जानती हैं? नहीं-नहीं कन्फ्यूजन ना हों, इसे आम बोलचाल की भाषा में मेट गाला कहा जाता है। हर साल मई के पहले सोमवार को न्यूयॉर्क का मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट के लिए पैसे इकट्ठा करने के लिए एक गाला इवेंट होस्ट होता है। यही मेट गाला कहलाता है।

हर साल यहां दुनिया भर के सेलेब्स शिरकत करते हैं। प्रियंका चोपड़ा से लेकर ईशा अंबानी तक सभी अपनी प्रेजेंस इस इवेंट में दर्ज करवा चुके हैं। पर क्या आपको पता है कि इस ईवेंट में जाने के लिए सेलेब्स को कितने पैसे देने होते हैं और कितनी मेहनत करनी होती है? चलिए आज आपको बताते हैं मेट गाला के बारे में कुछ अनोखे फैक्ट्स।

क्या है मेट गाला?

हम पहले ही आपको बता चुके हैं कि यह एक फंड रेजर कॉस्टयूम पार्टी है। ऑफिशियली तो यह सिर्फ एक गाला इवेंट है, लेकिन अनऑफिशियली इसे बहुत कुछ कहा जाता है। इसे पार्टी ऑफ द ईयर, द ऑस्कर्स ऑफ ईस्ट कोस्ट, ए.टी.एम ऑफ द मेट जैसे कई नाम दिए जाते हैं। इसे एनुअल कॉस्ट्यूम ब्लॉकबस्टर शो माना जाए तो गलत नहीं होगा। हर साल इस मेट गाला की एक थीम होती है जिसके आधार पर सेलेब्स सज कर आते हैं।

met gala after party

इसे जरूर पढ़ें- Met Gala 2023 की थीम के बारे में जानें

कितनी होती है मेट गाला की टिकट?

हर साल टिकट का प्राइस थोड़ा बढ़ जाता है। मेट गाला में आप सिंगल टिकट या टेबल दोनों ही बुक करवाए जा सकते हैं। मेट गाला की शुरुआत 1948 में एक डिनर पार्टी के तौर पर हुई थी। उस वक्त पार्टी को म्यूजियम में भी होस्ट नहीं किया गया था। सिर्फ फंडरेजर ही नहीं, इस ईवेंट के कारण मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट्स में भी हर साल हजारों विजिटर्स आते हैं।

मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट को आना विंतूर कॉस्ट्यूम सेंटर भी कहा जाता है जो अमेरिकन वोग की एडिटर इन चीफ रही हैं और 1995 से मेट गाला कमेटी की मेंबर हैं। इस फंडरेजर की शुरुआत की थी एलिनोर लैम्बर्ट ने जो न्यूयॉर्क की पॉश सोसायटी से आर्ट्स और फैशन के फील्ड में कॉन्ट्रीब्यूशन करना चाहती थीं।

met gala and its facts

आखिर क्यों मेट गाला में हर साल होती है अलग थीम?

हर साल मेट गाला में एक अलग थीम होती है। यह थीम कभी नेचर से जुड़ी होती है, कभी फिक्शन से जुड़ी। पर पिछले कुछ समय से मेट गाला की थीम फैशन इंडस्ट्री के चर्चित लोगों को ट्रिब्यूट देने के लिए रखी जा रही है।

इस साल की थीम है Karl Lagerfeld: A Line of Beauty (कार्ल लेगरफेल्ड: अ लाइन ऑफ ब्यूटी), आपको बता दें कि कार्ल शेनेल कंपनी के क्रिएटिव डायरेक्टर थे जिनकी मौत 2019 में हुई है। मेट गाला की थीम हमेशा म्यूजियम में लेटेस्ट कलेक्शन के हिसाब से रखी जाती है।

met gala event

मेट गाला की डेट और टिकट

जैसा ही हमने बताया मेट गाला की तारीफ हमेशा मई के पहले सोमवार की रखी जाती है। इस साल यह 1 मई को ही पड़ रही है।

मजे की बात यह है कि जहां एक ओर पूरी दुनिया की नजर मेट गाला पर होती है, वहीं म्यूजियम के अंदर इवेंट की तस्वीरें खींचने की मनाही होती है। रेड कार्पेट का लाइव स्ट्रीम तो सभी देखते हैं, लेकिन उसके अलावा अंदर क्या होता है, आफ्टर पार्टी में क्या होता है और सेलेब्स क्या करते हैं इसकी जानकारी दुनिया से अलग रखी जाती है।

met gala priyanka facts

इसे जरूर पढ़ें- जानें कब और कहां देख सकती हैं आप मेट गाला लाइव

मेट गाला की टिकट

हर साल मेट गाला की टिकट थोड़ी महंगी हो जाती है और इस साल तो यह बहुत ही ज्यादा महंगी हो गई है। इस साल रिपोर्ट्स के मुताबिक टिकट का प्राइस 50 हजार अमेरिकी डॉलर (लगभग 40 लाख 97 हजार रुपये) है। यानी अगर कोई एक सेलेब यहां जाना चाहे तो उसे 41 लाख रुपये की टिकट लेनी होगी।

अगर कोई सेलेब अपने दोस्तों के साथ जाना चाहे तो वो पूरी टेबल भी बुक कर सकता है। टेबल बुक करवाने के लिए पिछले साल तक 2 लाख 75 हजार डॉलर होते थे, लेकिन अब यह तीन लाख डॉलर (लगभग 2 करोड़ 50 हजार रुपये) देने होते हैं।

कैसे बुलाए जाते हैं मेट गाला के गेस्ट?

मेट गाला की गेस्ट लिस्ट वोग एडिटर आना और उनकी टीम खुद ही सिलेक्ट करती है। हर साल 600 लोगों की लिस्ट बनाई जाती है। इसमें सेलेब्स जिन्हें इन्वाइट भेजा जाता है वो या तो पहले से ही मेट म्यूजियम या वोग को भारी डोनेशन देने वाले लोग होते हैं, या फिर इंटरनेशनल लेवल का सेलेब बनना होता है, मेट गाला में सेलेब स्कैंडल को भी ध्यान में रखा जाता है। किसी बहुत फेमस सेलेब की गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड को भी इनवाइट किया जाता है, ऐसे सेलेब्स को भी इन्वाइट किया जाता है जो गाला को स्पॉन्सर करते हैं।

कुल मिलाकर इतनी महंगी टिकट खरीदने के लिए भी आपको पहले इनवाइट होना पड़ेगा। इसके बाद कॉस्ट्यूम का खर्च, मेकअप का खर्च और बहुत कुछ शामिल होता है। मेट गाला को लेकर अगर आपका भी कोई सवाल है, तो उसे आप कमेंट बॉक्स में पूछें। हम अपनी स्टोरीज के जरिए आप तक जानकारी पहुंचाने की कोशिश करेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।