What if someone dies in a foreign country: भारत की शहजादी का मामला काफी लंबे वक्त से तूल पकड़े हुए है। अबू धाबी की जेल में बंद शहजादी को 15 फरवरी को मौत की सजा दी गई। इसके बाद, उसे अबू धाबी के ही कब्रिस्तान में ही दफ्न कर दिया गया। बता दें कि शहजादी पर चार महीने के बच्चे की हत्या का आरोप लगा था। इसी आरोप के चलते वह पिछले 2 सालों से जेल में बंद थी। शहजादी के ही साथ एक और भारतीय शख्स को दफन किया गया। इस पूरे मुद्दे के बीच कई सवाल उठ रहे हैं। कई लोगों का सवाल है कि अगर किसी को दूसरे देश में मौत की सजा मिलती है, तो क्या उसका शव वापस अपने देश लाया जा सकता है? क्या विदेश में मृत्यु के बाद शव वापस लाया जा सकता है? आइए जानें, क्या हैं शव को विदेश से लाने के नियम...
यह भी देखें- विदेश में नौकरी पाने के लिए ऐसे ढूंढें सही एजेंट
भारत की शहजादी को 15 फरवरी को मौत की सजा दी गई थी, लेकिन उसके शव को पूरे 20 दिन बाद दफनाया गया था। अबू धाबी की सरकार ने उसके शव को मुर्दाघर में रखा हुआ था। यूएई के कानून के मुताबिक, जब किसी शख्स को मौत की सजा मिलती है, तो उसके शव को उसके देश वापस नहीं भेजा जाता।
यूएई के कानून में मृत व्यक्ति के धर्म के अनुसार उसका अंतिम संस्कार किया जाता है। हालांकि, उस शख्स के परिवार को उसके अंतिम संस्कार में शामिल होने का मौका जरूर दिया जाता है। इसके लिए अंतिम संस्कार से पहले परिवार को सूचना भी दी जाती है।
सभी देशों में विदेशी नागरिकों के सजा-ए-मौत के बाद शव को लेकर अलग-अलग कानून हैं। अधिकतर देशों में खुद ही अंतिम संस्कार किया जाता है। हालांकि, इससे पहले मृतक के परिवार को सूचना दे दी जाती है। इसके अलावा, उन्हें अंतिम संस्कार में शामिल होने का मौका भी दिया जाता है। संयुक्त राज्य अमेरिका के राज्यों में सजा-ए-मौत के बाद शव परिवार को सौंप दिया जाता है। वहीं, कई जगहों पर परिवार की मौजूदगी में ही अंतिम संस्कार कर दिया जाता है।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit:Her Zindagi/anva
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।