herzindagi
travel influencer aanvi kamdar death after falling into gorge

Aanvi Kamdar Death: एक गलती और 350 फीट गहरी खाई में गिरकर अचानक मौत, रील बनाते समय ट्रैवल इन्फ्लुएंसर के साथ हुआ बड़ा हादसा

छह घंटे के रेस्क्यू के बाद किसी तरह अन्वी को बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया था। लेकिन डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।   
Editorial
Updated:- 2024-07-18, 12:42 IST

सोशल मीडिया पर चंद लाइक और फॉलोवर्स के लिए लोग किसी भी हद तक जाने को तैयार हो गए है। ऐसा लग रहा है मानो अब लोगों की जिंदगी में सोशल मीडिया के अलावा और कुछ नहीं है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि हाल में एक छोटी सी गलती ने एक ट्रैवल इन्फ्लुएंसर की जान ले ली। मुंबई की 27 वर्षीय महिला आन्वी कामदार की मौत के बाद उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

बताया जा रहा है कि इन्फ्लुएंसर एक झरने के पास खड़ी थी, जहां से पैर फिसलने के बाद वह 350 फीट की ऊंचाई से गहरी खाई में जा गिरी। इस खबर के बाद कामदार परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अपनी बेटी को खोने का दर्द एक माता-पिता पर क्या होता है, यह कोई नहीं समझ सकता। आजकल के बच्चे अपनी जान की परवाह किए बिना कोई भी खतरनाक कदम उठा लेते हैं, लेकिन उन्हें यह समझ नहीं आता कि उनके जाने के बाद माता-पिता कैसे जिएंगे। 

कैसे हुई आन्वी कामदार की मौत?

Aanvi Kamdar Death

रिपोर्ट्स के मुताबिक आन्वी 16 जुलाई को अपने 7 दोस्तों के साथ Kumbhe Waterfall घूमने गई थी। 17 जुलाई की सुबह करीब साढ़े 10 बजे वह एक वीडियो शूट करते समय गहरी खाई में फिसल गईं। घटना के बाद  तटरक्षक बल और  महाराष्ट्र विद्युत बोर्ड के अधिकारी सभी लोग घटनास्थल पर पहुंचे और करीब 6 घंटे के बाद आन्वी कामदार को खाई में से निकाला गया।

अधिकारियों ने बताया कि लड़की के पास पहुंचने के बाद भी उसे उठाना मुश्किल था, क्योंकि उसे चोट लगी थी। उस समय भारी बारिश हो रही थी। आन्वी को छह घंटे के रेस्क्यू के बाद बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर्स ने लड़की को मृत घोषित कर दिया। 

इसे भी पढ़ें- Lonavala Waterfall Accident: वॉटरफॉल एक्सप्लोर करने से पहले इन टिप्स को भूलकर भी न करें इग्नोर

कौन है आन्वी कामदार

Aanvi Kamdar  tDeath news

आन्वी  theglocaljournal इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक्टिव रहती थी। वह इस अकाउंट से अपनी यात्रा और जीवन शैली को लोगों से शेयर करती थी। अन्वी कामदार पेशे से सीए हैं। लेकिन आज की भाषा में कहें तो वह एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर थीं। वह मुंबई की रहने वाली आन्वी ने डेलॉइट जैसी बड़ी कंपनी में काम किया था।

इसे भी पढ़ें- इन तस्वीरों को देखने के बाद कभी नहीं जाना चाहेंगे आप मसूरी-मनाली, जानें क्या है वजह

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Aanvi Kamdar - Travel & Lifestyle (@theglocaljournal)

उन्होंने इंस्टाग्राम पर खुद को एक ट्रैवल और लाइफस्टाइल डिजिटल क्रिएटर के रूप में पेश किया। आन्वी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर खुद को ट्रैवल, टिप्स, कैफे, आलीशान जगहों का सबसे बढ़िया एक्सपर्ट भी बताया। उनके 260 हजार से ज्यादा इंस्टा फॉलोअर्स हैं। करीब 2800 पोस्ट और रील्स के जरिए उन्होंने दर्शकों के लिए घरेलू और विदेशी पर्यटन के बारे में बहुत जानकारी दी है। 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- theglocaljournal insta

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।