Thu Mar 26, 2026 | Updated 02:01 AM IST HZ Awards 2026
Harshil Kalia Jaipur accident

Harshil Kalia कौन थीं? 30 साल की उम्र में सड़क हादसे में गवाई जान, इस वेब सीरीज से हुई थीं पॉपुलर

मॉडल और एक्ट्रेस हर्षित कालिया की सड़क हादसे में मौत हो गई। उनकी कार जयपुर में एक कार डिवाइडर से टकरा गई और ये हादसा हुआ। उनकी इंस्टाग्राम पर काफी फैन फॉलोइंग थी। चलिए आपको बताते हैं कि हर्षित कालिया कौन थीं?  
Editorial
Updated:- 2026-03-25, 14:13 IST

जयपुर में हुए एक हादसे में चर्चित मॉडल, एक्ट्रेस और एंकर हर्षिल कालिया की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि उनकी कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई थी और इस हादसे में उनके सिर में गंभीर चोटे आ गई थीं, जिसकी वजह से उनकी जान चली गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो एक कार्यक्रम में एंकरिंग करने के बाद अपनी फ्रेंड के घर गई थीं और वहां से वापिस लौट रही थीं। हर्षिल खुद कार ड्राइव कर रही थीं। हालांकि, बताया जा रहा है कि उनकी कार की स्पीड ज्यादा नहीं थी।

हर्षिल कालिया कौन थीं?

who was harshil kalia

हर्षिल कालिया राजस्थान की एक्ट्रेस, मॉडल और फेमस एंकर थीं। उनका जन्म 1995 में राजस्थान में हुआ था और उन्होंने अपनी पढ़ाई जयपुर से पूरी की है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। वो एक चर्चित एंकर थीं और कई म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आ चुकी तीं। हर्षिल ने ग्रेजुएशन के बाद मॉडलिंग और एक्टिंग की शुरुआत की थी। बताया जाता है कि वो एक लोकल चैनल में न्यूज एंकर भी रह चुकी थीं। उनकी उम्र 30 साल की थी और अपने हुनर के दम पर उन्होंने अपनी खास पहचान बनाई थी। इंस्टाग्राम पर भी उनकी काफी फैन फॉलोइंग थी। उन्हें 'क्राइम नेक्स्ट डोर' सीरीज से पहचान मिली थी। हर्षिल का ऐसे अचानक कम उम्र में चले जाना उनके परिवार और चाहने वालों के लिए बड़ा झटका है।

यह भी पढ़ें- Jasmine Masih Kaun Hain: 'साथ रहना हो गया था मुश्किल...' कौन हैं बादशाह की पहली पत्नी जैस्मिन मसीह? इस वजह से हुआ था तलाक

मामले की जांच कर रही है पुलिस

all about actress harshil died in road accident
सीसीटीवी फुटेज से सामने आया है कि हर्षिल की कार स्पीड में नहीं थी। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया था, लेकिन चोटों के कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका। बता दें कि हर्षिल के पिता भी मीडिया इंडस्ट्री में हैं और एक न्यूजपेपर में काम करते हैं। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

 

यह भी पढ़ें- Ruprekha Banerjee Kaun Hain: अरिजीत सिंह की पहली पत्नी रूपरेखा बनर्जी कौन हैं? तलाक के बाद ऐसे गुजार रही हैं जिंदगी

 


हर्षिल कालिया की मौत से उनके फैंस सदमे में हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।