-1770890047053.webp)
भारतीय पत्रकारिता और टेलीविजन जगत के उस दौर का एक चमकती सितारा आज हमेशा के लिए खामोश हो गया, जिसे देखकर और सुनकर हम बड़े हुए हैं। बता दें कि जब खबरें सिर्फ सूचना नहीं बल्कि विश्वास का प्रतीक हुआ करती थीं, तब इन्होंने हमारे दिल में अपनी आवाज से जगह बनाई थी। दूरदर्शन की प्रतिष्ठित समाचार वाचक कही जाने वाली सरला माहेश्वरी का आज यानि गुरुवार, 12 फरवरी 2026 को निधन हो गया। उनके जाने की खबर ने उन लाखों दर्शकों को गममें लीन कर दिया है, जिन्होंने दशकों तक उन्हें अपनी टीवी स्क्रीन पर शालीनता के साथ खबरें पढ़ते देखा था। ऐसे में ये जानना तो बनता है कि सरला माहेश्वरी कौन थीं। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि भारतीय पत्रकारिता और टेलीविजन जगत सितारा सरला माहेश्वरी कौन थी। पढ़ते हैं आगे...
बता दें कि सरला माहेश्वरी उस दौर की पत्रकार थीं, जब न्यूज एंकरिंग के वक्त स्टूडियो में आज जैसा शोर-शराबा नहीं, बल्कि शब्दों की मर्यादा और भाषा में प्योरिटी हुआ करती थी।

ऐसे में सरला को उनकी गंभीरता और सौम्य उपस्थिति के लिए जाना जाता था। खास बात ये थी कि उनके हिंदी उच्चारण की स्पष्टता और खबरों को पेश करने का उनका सहज तरीका नए पत्रकारों के लिए हमेशा एक स्कूल की तरह रहा, जिससे कई बड़े-बड़े एंकर्स को सीखने को मिला।
इसे भी पढ़ें - Kaun thi Chinnu Pappu: कौन थी सोशल मीडिया स्टार चिन्नू पप्पू, जिसने 24 साल की उम्र में की खुदकुशी?
दूरदर्शन के साथ सरला जी का जुड़ाव बेहद ही दिलचस्प रहा। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत उस वक्त की थी जब वह दिल्ली विश्वविद्यालय से अपनी पीएचडी (PhD) पूरी कर रही थीं। ऐसे में उन्होंने एक अनाउंसर के तौर पर दूरदर्शन में कदम रखा था, लेकिन उनकी स्किल्स और प्रभावशाली पर्सनैलिटी को देखते हुए उन्हें जल्द ही समाचार विभाग की जिम्मेदारी सौंप दी गई।
-1770890263835.jpg)
सरला एक ऐसी एंकर थी, जिन्होंने टेलीविजन के उस ऐतिहासिक दौर को अपनी आंखों से देखा और जिया, जब भारत में ब्लैक-एंड-व्हाइट टीवी का युग समाप्त हो रहा था और रंगीन टेलीविजन की शुरुआत हो रही थी। बता दें कि सरला माहेश्वरी ने साल 2005 तक दूरदर्शन के साथ अपनी सेवाएं दीं। वह दूरदर्शन के उस स्वर्ण युग का हिस्सा रहीं, जब समाचारों की सच्चाई सबसे ऊपर थी। रिटायरमेंट के बाद भी वह अपनी आवाज और पर्सनैलिटी के कारण लोगों के जेहन में बनी रहीं।
मिली जानकारी के अनुसार, उनकी अंतिम यात्रा आज ही संपन्न होगी। जी हां, उनका अंतिम संस्कार 12 फरवरी, 2026 को शाम 4:00 बजे दिल्ली के निगम बोध घाट पर किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें - Genelia-Riteish Love Story: 10 साल तक डेटिंग लेकिन बाउंड्रीज का रखा ख्याल, आज के कपल्स के लिए मिसाल है यह जोड़ी
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।