हिंदू धर्म में सामुद्रिक शास्त्र का विशेष महत्व है। शास्त्र के अनुसार व्यक्ति के शरीर की बनावट के आधार पर उसके बारे में सबकुछ पता लगाया जा सकता है। शरीर के अंगों पर तिल के आधार पर किसी भी व्यक्ति की आर्थिक स्थिति और सामाजित स्थिति के बारे में जान सकते हैं। वहीं शरीर पर स्थित तिल शुभ और अशुभ भी माने जाते हैं। आपको बता दें, शरीर पर लाल तिल होना शुभ नहीं माना जाता है। वहीं कुछ ऐसे तिल होते हैं, जो व्यक्ति के जीवन में शुभ संकेत लेकर आते हैं। अब ऐसे में सवाल है कि कमर पर तिल वाले लोग होते हैं। उनका स्वाभाव कैसा होता है। आइए इस लेख में एक्सपर्ट ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
जिन महिलाओं के कमर पर तिल होता है। ऐसी महिलाएं काफी रोमांटिक होती हैं और इनके जीवन में कभी भी पैसों की कमी नहीं होती है। कमर पर तिल वाली महिलाएं खर्चीली होती हैं। साथ ही यह अपना एक अलग मुकाम हासिल करती हैं। वहीं जिन महिलाओं के कमर पर तिल होता है। इनका मन बेहद अशांत रहता है। यह अक्सर मानसिक परेशनियों में घिरी रहती हैं। कमर पर तिल वाली महिलाएं साफ और निश्छल स्वभाव की होती हैं। इन्हें कभी भी कोई धोखा नहीं देता है। कमर पर तिल महिलाओं को कभी भी धन हानि का सामना नहीं करना पड़ता है।
इसे जरूर पढ़ें - शरीर के इन हिस्सों पर मौजूद तिल होते हैं बेहद लकी, जानें परिणाम
जिन पुरुषों के कमर पर तिल होता है। वह आमतौर पर आत्मविश्वासी होते हैं और अपने विचारों और निर्णय को स्पष्ट रूप से रखते हैं। कमर पर तिल वाले पुरुष बेहद शांत होते हैं। वह अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाते हैं। वह अपने कर्तव्यों का पालन पूरी तरह से करते हैं। पारिवारिक जीवन में जिन भी पुरुषों के कमर पर तिल होता है। वह अपने परिवार के साथ समय व्यतीत करते हैं और अपने जीवन में हमेशा कुछ न कुछ नया अनुभव प्राप्त करते हैं।
इसे जरूर पढ़ें - Astro Expert: शरीर पर मौजूद ये तिल खोलते हैं आपकी प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े राज
जिन भी बच्चों के कमर पर तिल होता है, ऐसे लोग सौभाग्यशाली होते हैं और अपने माता-पिता का नाम रौशन करते हैं। कमर पर तिल वाले बच्चे हमेशा अपना काम करने में आगे रहते हैं। कमर पर तिल वाले बच्चे आत्मविश्वासी होते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।