हिंदू धर्म में कई तरह के धागों की गले, कमर, कलाई या पैर में बांधा जाता है। ऐसी मान्यता है कि अलग रंग के धागों का आपके जीवन में अलग प्रभाव् होता है और इनके कई फायदे होते हैं।
जहां एक तरफ काले रंग के धागे से नज़र दोष से बचा जा सकता है वैसे ही पीले धागे से गुरु की मजबूत किया जा सकता है। ऐसी मान्यता है कि इन धागों का जुड़ाव किसी न किसी ग्रह से होता है। ऐसे ही आपने कई लोगों को कलाई में बांधे हुए भी देखा होगा।
कलाई में बांधे जाने वाले धागे को भी मौली या कौतुका कहा जाता है। इससे आपको कई लाभ होते हैं। आइए ज्योतिषाचार्य डॉ आरती दहिया जी से जानें कलाई में पीला धागा बांधने से मिलने वाले फायदों के बारे में।
कलाई में पीला धागा पहनना नकारात्मक ऊर्जाओं और प्रभावों से सुरक्षा के रूप में देखा जा सकता है। ऐसा माना जाता है कि जो भी ये धागा पहनता है उसके चारों तरफ सकारात्मक ऊर्जा का कवच बनाता है।
सकारात्मक प्रभाव की वजह से इस धागे से कई तरह के शारीरिक लाभ भी मिलते हैं। पीले रंग को अक्सर शुभ रंग माना जाता है। पीला धागा पहनकर, व्यक्ति अपने प्रयासों में सकारात्मक ऊर्जा और अनुकूल परिणाम प्राप्त करने में सफल हो सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: गले में काला ही नहीं बल्कि पीला धागा पहनने के भी हैं कई ज्योतिषीय फायदे
पीले रंग का जुड़ाव सूर्य से होता है जो विभिन्न प्रणालियों में आध्यात्मिक महत्व रखता है। पीला धागा पहनना उच्च ऊर्जा और आध्यात्मिक कल्याण से संबंध का प्रतीक माना जाता है। इसलिए जो भी इसे धारण करता है उसके जीवन में सदैव शुभता और खुशहाली बनी रहती है।
कुछ संस्कृतियों में, पीला धागा पहनने की प्रथा पीढ़ियों से चली आ रही है और इसे कुछ विशिष्ट समारोहों, त्योहारों या महत्वपूर्ण रस्मों के दौरान पहना जाता है जो समृद्धि का प्रतीक बनता है।
ऐसा माना जाता है कि पीला धागा गुरु बृहस्पति (कुंडली में बृहस्पति को मजबूत बनाने के टिप्स) का प्रतीक है और यदि आप इसे कलाई में पहनते हैं तो गुरु को मजबूत करने में मदद मिलती है और व्यक्ति की बुद्धि ठीक रहती है। इससे आपको किसी भी काम के प्रति ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलती है और यह आपके लक्ष्यों को याद रखते हुए आगे बढ़ने में मदद करता है। इस धागे को धारण करने से आपकी याददाश्त पर भी अच्छा प्रभाव पड़ता है।
विभिन्न संस्कृतियों में अलग रंगों के धागे पहनने की प्रथा है। ऐसे ही पीला रंग आशीर्वाद, ज्ञान और दैवीय सुरक्षा का प्रतीक है। यदि आप इस धागे को कलाई में पहनती हैं तो आपको ईश्वर का आशीर्वाद, ज्ञान और दैवीय सुरक्षा प्राप्त करने में मदद मिलती है और ये शुभ लाभ का कारण बनता है। पीला धागा पहनने से किसी के मूड और मानसिकता को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है।
अगर आपके और जीवनसाथी के बीच मनमुटाव बने रहते हैं तो आप कलाई में पीला धागा पहन सकती हैं। इससे आपके बीच के मतभेदों को दूर करने में और आपसी रिश्तों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। यह जीवन में सद्भाव को बढ़ावा देता है। इससे निकलने वाली ऊर्जा आपके रिश्तों को मजबूत करने में मदद करती है।
इसे जरूर पढ़ें: लड़कियों को कौन से पैर में काला धागा पहनना चाहिए?
कलाई पर पीला धागा पहनना खुद को बुरी आत्माओं से बचाने, सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करने और कल्याण को बढ़ावा देने का एक सरल और आसान तरीका है। अगर आप अपने जीवन को बेहतर बनाने का कोई उपाय ढूंढ रहे हैं तो पीला धागा पहनना आपके लिए सही विकल्प हो सकता है। हालांकि आपके लिए यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि कलाई पर पीला धागा पहनने के फायदे ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित हैं और इनका कोई वैज्ञानिक कारण नहीं है, लेकिन आप ज्योतिष की मान्यताओं के अनुसार इसे धारण कर सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Images: Freepik .com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।