herzindagi
vastu tips for positivity happiness main

Vastu Tips: इन उपायों से घर में बनी रहती है पॉजिटिव एनर्जी, सुख-समृद्धि और खुशियां

अगर आप घर में पॉजिटिव एनर्जी बरकरार रखना चाहती हैं तो वास्तु एक्सपर्ट नरेश सिंगल की बताई इन बातों का विशेष ध्यान रखें। 
Editorial
Updated:- 2020-03-04, 14:17 IST

घर जिस तरह से बना होता है और उसमें जिस तरह की सजावट होती है, उसी पर निर्भर करता है कि घर में किस तरह का एनर्जी फ्लो रहेगा। इसीलिए हमें इस बात का खयाल रखना चाहिए कि घर में पॉजिटिव एनर्जी कैसे बरकरार रखी जाए। अगर आप वास्तु के अनुसार घर का निर्माण कराती हैं और घर के इंटीरियर्स को सजाती हैं तो इससे घर-परिवार में खुशहाली और सुख-समृद्धि बने रहते हैं। अगर आप वास्तु के अनुसार घर की सजावट करना चाहती हैं तो इसके लिए किसी जानकार वास्तु एक्सपर्ट की सलाह ले सकती हैं। आज वास्तु एक्सपर्ट नरेश सिंगल बता रहे हैं कि किस तरह से घर में पॉजिटिव एनर्जी का फ्लो बढ़ाया जा सकता है- 

  • घर से खराब दिखने वाली चीजें, टूटा-फूटा बेकार सामान, पुराने डिब्बे, जंग लगे सामान, इस्तेमाल न होने वाले जूते-चप्प्ल आदि हटा दें। ये चीजें घर की शोभा खराब करती हैं और घर में अनावश्यक रूप से जगह घेरती हैं। इनके कारण घर में नेगेटिव एनर्जी भी आती है, जिससे घर-परिवार के सदस्यों पर विपरीत असर पड़ता है। इसीलिए इन्हें हमेशा घर से दूर रखें। इससे घर में पॉजिटिव एनर्जी का प्रवाह बढ़ जाएगा।

vastu tips for good luck inside

  • धन-धान्य की बढ़ोत्तरी के लिए घर के दक्षिण-पूर्व कोने में चाइनीज सिक्के रखें। यह भी एक प्रचलित व प्रभावकारी गैजेट है। अगर आपके पति बिजनेसमैन हैं तो वे इन सिक्कों  को अपने चालान बुक आदि में रख सकते हैं। अगर आप घर बैठे सस्ते दामों पर चाइनीज सिक्के पाना चाहती हैं तो यहां से पा सकती हैं। Divya Mantra Feng Shui Three Lucky Chinese 2" Coins with Red Ribbon for Money, Wealth Luck, जिसकी M.R.P.₹400.00 है, आप आकर्षक ऑफर के तहत सिर्फ ₹ 225.00 में पा सकती हैं। 

इसे जरूर पढ़ें: घर के आंगन में ये 5 पेड़-पौधे लगाएंगी तो बनी रहेंगी खुशियां

  • आजकल न्यूक्लियर फैमिली का जमाना है, ऐसे में महिलाएं किचन में काम करना अवॉइड नहीं कर सकतीं। इस स्थिति में अगर संभव हो तो पति की मदद ले सकती हैं। आप चाहें तो सब्जी काटने और आटा गूंथने जैसे काम कर सकती हैं, लेकिन चूल्हा जलाने से बचें तो अच्छा रहेगा।  

इसे जरूर पढ़ें:  गुड लक को घर से दूर कर सकती हैं रुकी हुई और बंद घड़ियां, अपनाएं ये वास्तु टिप्स

 

vastu tips for prosperity inside

  • घर-परिवार में संपन्नता आए, प्रगति हो, इसके लिए उत्तर दिशा में बहते हुए पानी की तस्वीर लगाएं। फिश एक्वेंरियम या कछुए की तस्वीर  भी रख सकती हैं। 
  • अपने वैवाहिक जीवन को मधुर बनाए रखने के लिए बेडरूम में लव बर्ड्स लगाएं। यह फेंग्शुई का गैजेट है, जो आपको बाजार से आसानी से मिल जाएगा। अगर आप घर बैठे सस्ते दामों पर फेंगशुई लव बर्ड्स पाना चाहती हैं तो घर बैठे यहां से पा सकती हैं। Pure Life Feng Shui Vastu Love Birds For Couple To Enhance Their Love And Relationship, जिसकी M.R.P. ₹699.00 है, आप आकर्षक ऑफर के तहत सिर्फ ₹379.00 में पा सकती हैं।  

 

  • परिवार के सदस्यों की अच्छी सेहत के लिए पूर्व की दीवार पर हिरण की तस्वीर लगाएं। माना जाता है कि यह तस्वीर मन पर अच्छा प्रभाव डालती है और इससे परिवार के सदस्य रिलैक्स रहते हैं। 

 

  • अवॉर्ड्स, मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र आदि को दक्षिण दिशा की दीवार के नजदीक रखें। यह उपाय परिवार के मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी करेगा। 
  • घर में नियमित रूप से नमक के पानी का पोंछा लगाएं। इससे आपका घर नकारात्मक ऊर्जा से बचा रहेगा। 

 

  • बेडरूम में पेड़-पौधे या दर्पण न रखें। जितना हो सके, बेड रूम के लुक को रिलैक्स बनाएं। बेडरूम की बेडशीट, पर्दे और सजावट ऐसी रखें कि वहां आप पूरी तरह से खुद को रिलैक्स कर सकें। इससे कमरा वस्तु सम्मत बना रहता है और आपकी मैरिटल लाइफ में भी प्रॉबल्म्स नहीं आतीं। 
  • संभव हो तो डबलबेड के गद्दे को वन पीस में रखें, क्योंकि अलग गद्दे दंपती के बीच में अलगाव पैदा करते हैं। अलग गद्दों को आप बीच से सिलकर जोड़ लें तो यह आपको पॉजिटिव असर देगा। 

इस वास्तु टिप्स का ध्यान रखने से आपके घर में सुख-समृद्धि और संपन्नता का वास रहेगा। अगर आप अपने घर की सजावट के लिए वास्तु टिप्स जानने में दिलचस्पी रखती हैं तो विजिट करती रहें HerZindagi, यहां आपको आसान वास्तु सम्मत उपाय बताए जाते हैं, जिनके जरिए आप घर की साज-सज्जा के साथ पॉजिटिविटी भी बनाए रख सकती हैं।

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।