प्यार का दिन वेलेंटाइन डे अब करीब ही है। आप सभी ने इस दिन को खास बनाने की तैयारियां भी शुरू कर ली होंगी ऐसे में यह दिन आपके लिए क्या नया लाने वाला है। आपको अपने पार्टनर को खुश करने के लिए क्या करना चाहिए और क्या करने से बचना चाहिए। यह सरी बातें आप अपनी राशि के अनुसार टैरो कार्ड रीडर सोनिया मलिक से जान सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: वेलेंटाइन डे राशिफल 2020:राशि के अनुसार जानें कैसा रहेगा आपका वेलंटाइन डे
Aries (March 21- April 19)
अगर आप सिंगल हैं तो आपको इस वेलेंटाइन डे गुड न्यूज मिल सकती है। अगर आप शादी के बारे में सोच रहे हैं तो यह अच्छा वक्त है। आपके लिए यह वेलेंटाइन डे बहुत अच्छा होगा।
इसे जरूर पढ़ें: भविष्यफल फरवरी 2020: पंडित जी से जानें कैसा बीतेगा आपका यह महीना
Taurus (April 20- May 20)
वेलेंटाइन डे के दिन अपने दिमाग में किसी भी तरह के निगेटिव थॉट्स न लाएं। अपने पार्टनर के लिए आप जो करना चाहते हैं वे आप कर सकते हैं मगर आपको इसके लिए थोड़ा एक्सट्रा एफर्ट्स लगाने होंगे। पॉजिटिव रहें अपने प्यार को एक्सप्रेस करें।Love-Marriage Horoscope 2020: नए वर्ष में कैसे होंगे आपके प्रेम एंव विवाह संबंध, पंडित जी से जानें
Gemini (May 21- June 20)
अगर आप अपने क्रश को आज प्रपोज करना चाहते हैं तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। ईश्वर आपके साथ है आपको इस बार अपने पार्टनर को अपने दिल की बात बता देनी चाहिए। पूरी उम्मीद है कि इस बार आपको अपका प्यार मिल जाएगा। अगर आप अपने पार्टनर के लिए कुछ प्लान कर रहे हैं तो यह आपको पॉजिटिव रिजल्ट देगा।जानिए किस-किस देश में कैसे मनाया जाता है वैलेंटाइन डे
Cancer (June 21- July 22)
आप अपने पार्टनर से प्यार के अलावा भी बहुत कुछ उम्मीद रखते हैं। हो सकता है कि इस वर्ष आपकी उम्मीदें पूरी न हों। आप हताश न हों और अपने पार्टन के साथ अच्छा समय बिताएं। अपने पार्टनर से ज्यादा उम्मीदें न रखें।
Leo (July 23- August 22)
आपको पार्टनर आपसे बेवफाई कर रहा है। यह बात इस वेलेंटाइन डे साफ हो जाएगी। अगर आप किसी को प्रपोज करना चाहते हैं या किसी के प्रपोजल को स्वीकार करना चाहते हैं तो यह वक्त अभी सही नहीं है। आपको इंतजार करना चाहिए।
Virgo (August 23- September 22)
अपने स्ट्रेस को कंट्रोल करें। अगर आप ऐसा करने में कामयाब नहीं हुए तो आपका वेलेंटाइन डे भी खराब हो सकता है। इतना ही न हीं आपकी सेहत पर भी इसका बुरा प्रभाव पड़ सकता है। प्यार में पड़ने के लिए अभी भी यह सही समय नहीं है। आप अभी समय लें और आराम से किसी नतीजे पर पहुंचे।अगर आपका पार्टनर है ट्रेवल लवर तो जरूर गिफ्ट करें ये 6 चीजें
Libra (September 23- October 22)
इस वेलेंटाइन डे खुद से प्रॉमिस करें कि आप अपने रिश्तों पर और भी ज्यादा ध्यान देंगे। अगर आप अपने पार्टन के साथ बेवफाई कर रहे हैं तो आप बहुत बड़ी मसीबत में आ सकते हैं। अपने पार्टनर के साथ सच्ची बातों को शेयर करें। आपको अपने रिश्ते पर और भी ज्यादा फोकस करना चाहिए।
Scorpio (October 23- November 21)
यह वक्त बहुत अच्छा है, आप अपने पार्टनर को पैंपर करें। आप अपने पार्टनर को इस दिन शॉर्ट ट्रिप पर ले जाएं। अगर आप शादीशुदा हैं तो आपको किसी धार्मिक जगह जाना चाहिए और ईश्वर का आशीर्वाद लेना चाहिए।
Sagittarius (November 22- December 21)
अगर आप अपनी शादी के लिए प्लानिंग कर रहे हैं तो इस वेलेंटाइन डे आपको गुड न्यूज मिलने वाली है। शादी के मामले में आपको एक अच्छा प्रपोजल मिलने वाला है। आप जैसा चाहते हैं सब कुछ वैसा ही हो रहा है। अगर आप रिलेशनशिप में हैं तो आपके लिए बहुत अच्छा वक्त है। अपने पार्टनर के साथ वक्त बिताएं।इन खूबसूरत जगहों पर जाकर सेलिब्रेट करें वैलेंटाइन डे
Capricorn (December 22- January 19)
आपके पार्टनर के साथ आपके रिश्ते में काफी उतार-चढ़ाव का समय है। आपको अपने रिश्ते को गंभीरता से लेना चाहिए। अपने पार्टनर के साथ ज्यादा वक्त बिताएं। अगर आप सिंगल हैं और आपको कोई क्रश है तो आपको उसे इस वेलेंटाइन डे प्रपोज कर देना चाहिए।
Aquarius (January 20- February 18)
आपके लिए यह वेलेंटाइन डे बहुत ही शुभ है। आप जो चाहते हैं वैसा ही होगा। आपकी सारी विश पूरी होगी। वहीं आपको बहुत अच्छा मैरिज प्रपोजल भी मिल सकता है। यह समय आपके लिए बेहद पॉजिटिव है।
Pisces (February 19- March 20)
सबसे पहले स्ट्रेस न लें। अपने रिश्ते को लेकर अगर कोई भी फैसला लेने वाले हैं तो बहुत सोच समझ कर ही लें। अपने पार्टन को सरप्राइज और पैंपर करना चाह रहे हैं तो थोड़ा केयरफुल रहें। अपने पार्टनर की पसंद का ध्यान रखें नहीं तो सब कुछ गलत हो सकता है।पार्टनर के बारे में यह 5 अहम बातें आपको जरूर जाननी चाहिए
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों