हर व्यक्ति के जीवन प्रेम का अलग ही महत्व है। हर रिश्ते में प्रेम का होना बेहद जरूरी है तब ही वह रिश्ता मजबूत और विश्वसनीय बन पाता है। खासतौर पर जब बात पति-पत्नी या गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड की हो तो इस रिश्ते में प्रेम का महत्व और भी अधिक हो जाता है। यह रिश्ता बेहद नाजुक डोर से जुड़ा होता है। यह नाजुक डोर मजबूत बन जाए इसके लिए आपस में प्रेम होना बहुत जरूरी है। वैसे तो हर दिन प्यार का दिन का होता है। मगर, पूर विश्व में 14 फरवरी के दिन को विशेष तौर पर प्रेम के दिवस यानी वेलेंटाइन डे के रूप में मनाया जाता है।
वेलेंटाइन डे का इंतजार प्रेमी युगल साल भर बेसब्री से करते हैं। इस दिन कई लोग अपने प्यार का इजहार करते हैं तो कई लोग अपने पार्टनर को तोहफे दे कर अपना प्यार प्रकट करते हैं। यह दिन कैसा बितता है इसका सीधा असर व्यक्ति की लव लाइफ पर पड़ता है। अगर आप ज्योतिष विज्ञान पर विश्वास रखते हैं तो पंडित दयानंद शास्त्री द्वारा वेलेंटाइन डे 2020 राशिफल को जरूर पढ़ें और जानें कि आपकी लव लाइफ इस वेलेंटाइन डे पर कैसी रहेगी।
इसे जरूर पढ़ें: जानिए किस-किस देश में कैसे मनाया जाता है वैलेंटाइन डे
मेष
मेष राशि का स्वामी मंगल होता है और इसका रंग लाल होता है। वेलेंटाइन डे पर आपके लिए लाल रंग बहुत शुभ है। इस वेलेंटाइन पर आपको किसी से लव प्रपोजल मिल सकता है। अगर आप लव मैरिज करना चाहते हैं तो घर वालों का साथ भी आपको मिलेगा। शादीशुदा लोगों के लिए भी यह वेलेंटाइन डे काफी शुभ है। हो सकता है आपकी कंडली में संतान प्राप्ति के योग बन जाएं। मेष राशि वालों के सिंह और मीन राशि के जातक बहुत ही शुभ होते हैं और यह एक सफल प्रेमी बन सकते हैं। अगर आप पहले से ही रिलेशनशिप में हैं तो आपको अपने पार्टनर के साथ ऐसे स्थान पर जाना चाहिए जहां आप अपनी पुरानी यादों को ताजा कर सकें।
इसे जरूर पढ़ें: Valentine's Day Gift: अगर आपका पार्टनर है ट्रेवल लवर तो जरूर गिफ्ट करें ये 6 चीजें
वृषभ
वृषभ राशि के जातकों को सतर्क रहने की जरूरत है। इस माह गोचर कुंडली के सातवें भाव का मंगल आपकी मैरिड लाइफ और लव लाइफ में मुश्किलें पैदा कर सकता है। आपके अपनी पार्टनर से झगड़े हो सकते हैं। वहीं जो लोग किसी को प्रपोज करना चाहते हैं वह भी सावधान रहें और अपनी फीलिंग्स को इनडायरेक्ट वे में अपने पार्टनर के आगे रखें। वृषभ राशि का स्वामी शुक्र होता है। इस राशि के लोगों को मिथुन, मकर और कुंभ राशि जातकों से विशेष लगाव होता है। अगर आप अभी सिंगल हैं तो आप इनमें से किसी राशि के जातक से अट्रैक्ट हो सकते हैं।
मिथुन
यह वेलेंटाइन डे मिथुन राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ साबित होगा। अगर आप शादीशुदा हैं और आपका अपने पार्टनर से झगड़ा चल रहा है तो यह झगड़ा अब खत्म हो सकता है। वहीं गलतफैमियां और नाराजगियां भी इस वेलेंटाइन डे के साथ ही खत्म हो जाएंगी। इस राशि का स्वामी बुध होता है। यदि आप अब तक सिंगल हैं तो मिंगल होने के लिए तैयार हो जाएं क्योंकि इस वेलेंटाइन डे पर आप किसी के प्यार में पड़ सकते हैं। इस राशि के लोगों को कर्क राशि के जातक को छोड़ कर किसी भी राशि के जातक से प्रेम हो सकता है। आपके लिए हरा रंग शुभ है आपको इस वेलेंटाइन डे हरे रंग के कपड़े पहनने चाहिए।
कर्क
कर्क राशि वालों के लिए प्रेम सबसे अधिक महत्व रखता है। आप इन्हें किसी तोहफे से रिझा नहीं सकते हैं। इस वेलेंटाइन डे अगर आप कर्क राशि के जातक को प्रपोज करने जा रहे हैं तो आपको उन्हें बेहद रोमांटिक डेट पर ले जाना चाहिए। अगर आपकी राशि कर्क है तो आपके लिए इस वेलेंटाइन डे पर कुछ खास होने वाला है। आपके लव पार्टनर के साथ आपकी गलतफहमी दूर हो जाएगी। वहीं अगर आप शादीशुदा हैं तो आपके लिए यह बहुत अच्छा समय है। अगर आप लव मैरिज करना चाहते हैं तो यह समय आपके लिए बहुत ही अच्छा है।
इसे जरूर पढ़ें: इंटेलिजेंट महिलाओं की लव लाइफ क्यों होती है चैलेंजिंग, जानिए
सिंह
सिंह राशि के जातकों को एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर से बचना चाहिए। अपने पार्टनर के बारे में सोचें। अपने पार्टनर पर अपनी बातों को न थोपें। सिंह राशि का स्वामी सूर्य होता है। अगर आप सिंगल हैं तो आपकी मित्र राशि मेष और मीन हैं। आप इन दोनों राशियों के जातकों के साथ प्रेम संबंध में आ सकते हैं। वहीं आपको मकर और कुंभ राशि के जातकों से रिलेशनशिप में आने से परहेज करना चाहिए। इस वेलेंटाइन डे पर लाल गुलाब की जगह आपको लैवेंडर कलर का गुलाब अपने पार्टनर को देना चाहिए। हो सकता है कि आपको अपने लव पार्टनर के लिए कुछ त्याग करना पड़े।
कन्या
कन्या राशि के जातकों के लिए वेलेंटाइन डे का दिन उनकी लव लाइफ के लिए बहुत ही अच्छा है। हो सकता है कि आप जिस व्यक्ति को बहुत पसंद करते हैं वह आपको प्रपोज करे। अगर आप सिंगल हैं तो आपको अपने ही किसी अच्छे दोस्त को प्रपोज करने का मौका मिल सकता है। ऐसा भी हो सकता है कि ऑफिस में कोई खास कलीग से आपकी नजदीकियां बढ़ जाएं। इस राशि का स्वामी बुध होता है। इस राशि के प्रेमी बहुत ही बुद्धिमान होते हैं और अपने रिलेशनशिप को हमेशा अच्छे से निभाते हैं। अगर आप सिंगल हैं तो आपको तुला और वृष राशि के जातकों के साथ प्रेम संबंध बनाने चाहिए। मगर, कर्क राशि के लोगों सके आपको दूर रहना चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें: वेलेंटाइन्स वीक: डे के हिसाब से पहनें ड्रेस
तुला
इस वर्ष वेलेंटाइन डे पर आपकी लव लाइफ में काफी अप्स-डाउन रहेंगे। आपकी राशि का स्वामी शुक्र होता है इसलिए आपको प्यार के मामले में थोड़ा संभल कर ही रहना चाहिए। अगर आपको किसी से प्यार है तो आपको इस वेलेंटाइन डे पर अपनी फीलिंग्स बयां कर देनी चाहिए। अगर आप वृषभ, मकर व कुंभ राशि के जातकों को अपना लव पार्टनर बनाएंगे तो ज्यादा फायदे में रहेंगे। कर्क राशि के जातकों से आपकी नहीं पटेगी। लव रिलेशनशिप में थोड़ा प्रैक्टिकल रहें और इस महीने आप लव लाइफ से जुड़े किसी भी तरह के बड़े फैसले न लें।
वृश्चिक
इस राशि के जातकों के लिए फरवरी का महीना विशेष है। आपको मन चाहा लव प्रपोजल मिलेगा। अगर आप पहले से रिश्ते में हैं तो आपके पार्टनर से आपके जो भी झगड़े चल रहे हैं वह खत्म हो जाएंगे। आपकी लव लाइफ से तनाव दूर हो जाएगा। आपके रिश्ते में विश्वास बढ़ेगा और मजबूती आएगी। अगर आप सिंगल हैं तो मेष, सिंह और कर्क राशि वालों के साथ मिंगल हो सकते हैं। आपको इस दिन केसरिया या लाल रंग पहनना चाहिए।
धनु
इस राशि के जातकों के लिए यह वेलेंटाइन डे खास है। आपको जिस व्यक्ति से उम्मीद है उससे आपको प्यार का प्रपोजल मिल सकता है। अगर आप किसी को प्रपोज करने जा रहे हैं तो आपको उससे सकारात्मक जवाब मिल सकता है। अगर आप शादीशुदा है तो आपकी मैरिड लाइफ में सब कुछ अच्छा रहेगा। अगर आपको पार्टनर धनु राशि का है तो आपको उसके लिए एक अच्छे वेलेंटाइन डेट प्लान करनी चाहिए। धनु राशि के लोगों को पीला रंग पसंद आता है। आप इन्हें पीले रंग का गुलाब दे सकते हैं। अगर आप सिंगल हैं तो आपको वृश्चिक, मिथुन और तुला राशि के लोगों से प्रेम संबंध सोच समझकर बनाने चाहिए।
मकर
मकर राशि वाले इस वेलेंटाइन डे पर किसी को प्रपोज करने की सोच रहे हैं तो कर दें। आपको अपने पार्टनर से सकारात्मक जवाब मिल सकता है। अगर आपकी शादी हो चुकी हैं और पार्टनर से कोई अनबन है तो वह दूर हो सकती है। हो सकता है कि आपको अपने से ज्यादा उम्र के व्यक्ति से अट्रैक्शन हो सकता है। मकर राशि का स्वामी शुक्र होता है और लव रिलेशनशिप में यह बहुत ही ईमानदार होते हैं। आपको सिंह राशि के लोगों से दिल नहीं लगाना चाहिए।
कुंभ
संभल कर रहें। वेलेंटाइन डे पर आपका ज्यादा खर्च हो सकता है। इस वेलेंटाइन डे पर आपके अपने पार्टनर के साथ बहुत ही मधुर संबंध बनेंगे। आपकी लव लाइफ बहुत ही अच्छी बीतेगी। यदि आप सिंगल हैं तो नए रिश्ते की शुरुआत होगी। हो सकता है कि आपको कोई प्रपोज करे। आपको यदि किसी को प्रपोज करना है तो ध्यान रखें कि आपकी लव लाइफ केवल वृषभ, मिथुन और तुला राशि के जातकों के साथ ही अच्छी बीतेगी। लव लाइफ से जुड़े बड़े फैसले भी इस महीने होने की संभावना बन रही है।
मीन
इस वेलेंटाइन डे पर मीन राशि के जातकों को अपने लाइफ पार्टनर की सेहत को लेकर काफी टेंशन रहेगी। आपका खर्चा भी बढ़ सकता है। हो सकता है कि आपका कोई बहुत क्लोज फ्रेंड आपको प्रपोज करे। अगर आप शादीशुदा है तो हो सकता है कि आपको अपके पार्टनर के एक्सट्रा मेरिटल अफेयर होने के संकेत मिल सकते हैं। इन स्थितियों का सामना आपको संभलकर करना चाहिए। ऐसा भी हो सकता है कि किसी दूसरे इंसान के कारण आपकी लव लाइफ में उतार-चढ़ाव या गलतफहमी बढ़ जाएं।
इसे जरूर पढ़ें: वेलेंटाइन्स डे: इन ब्यूटी टिप्स से उस खास दिन पर दिखें स्पेशल
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों