वैलेंटाइन डे प्यार का दिन और मोहब्बत का इजहार करने वालों का दिन माना जाता है लेकिन कुछ जगह पर इस दिन को सेलिब्रेट करना किसी खतरे से कम नहीं। आप समझ रहे होंगे कि हम कहां की बात कर रहे हैं। आज भी इंडिया में वैलेंटाइन डे को सेलिब्रेट करने में पूरी तरह से आजादी नहीं है।
वैसे आजकल ट्रेंड बदल रहा है, वैलेंटाइन डे किसी फेस्टिवल की तरह सेलिब्रेट किया जाता है। Rose Day से शुरू होकर पूरा वीक वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट किया जाता है।
दुनिया के कई देश ऐसे हैं जहां इस दिन को सेलिब्रेट करने के लिए पहले से ही तैयारियां शुरू हो जाती हैं। अलग-अलग देशों में वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करने के अपने अलग तरीके और अपनी अलग-अलग परंपराएं हैं। चलिए जानते हैं कहां और कैसे सेलिब्रेट किया जाता है वैलेंटाइन डे।
साल 1990 से डेनमार्क में वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। वैलेंटाइन डे पर यहां पुरुष महिलाओं को एनोनिमस कार्ड भेजते हैं जिसमें महिलाओं को उनके नाम का अंदाजा लगाना होता है। जो महिला भेजने वाले का नाम पहचान जाती है उसे बाद में ईस्टर एग दिया जाता है।
इसे भी पढ़ें: अगर आपका पार्टनर है ट्रेवल लवर तो जरूर गिफ्ट करें ये 6 चीजें
इटली में वैलेंटाइन डे स्प्रिंग फेस्टिवल के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर लोग बगीचों में इकट्ठा होते हैं और म्यूज़िक को एंजॉय करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि यहां कंवारी लड़कियों सुबह ही उठ जाती हैं और सुबह-सुबह जो पुरुष महिला को दिखता है संभवतः वो ही महिला का होने वाला पति होगा।
इसे भी पढ़ें: Valentine's Day 2020: दिल्ली की इन 5 बेस्ट जगहों पर करें अपने प्यार का इजहार
ब्राजील में वैलेंटाइन डे फूल, चॉकलेट्स, कार्ड और तोहफों के साथ मनाया जाता है। यहां 12 जून को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। यहां के लोग इस दिन को सेंट एंथोनी डे के रूप में मनाते हैं।
फ्रांस
फ्रांस को दुनिया की सबसे रोमांटिक जगह माना जाता है। यहां वैलेंटाइन डे पर एक परंपरा है कि जिसमें लड़के-लड़की को जोड़़ा बनाया जाता है। अगर पुरुष को महिला पसंद नहीं तो वह उसे छोड़कर दूसरी महिला को पसंद कर सकता है और जिस महिला को उसका साथी नहीं मिलता वो बॉनफायर पर उन पुरुषों के फोटो जलाती है।
जापान में वैलेंटाइन डे सिर्फ पुरुष मनाते हैं। इस दिन महिलाएं अपने पिता, भाई, पति, दोस्त और प्रेमी को थैंक्स बोलने के लिए चॉकलेट्स देती हैं।
दक्षिण कोरिया में वैलेंटाइन डे पर अपने प्यार का इजहार करने के लिए महिलाएं पुरुषों को चॉकलेट्स और गिफ्ट्स देती हैं और अगले महीने 14 मार्च यानी 'व्हाइट डे' पर पुरुष महिलाओं को रिटर्न गिफ्ट देते हैं।
इसे भी पढ़ें: ‘ताज’ जाएं तो इन 7 बातों को जरूर नोटिस करें
यहां के लोग 25 जनवरी को वैलेंटाइन डे मनाते है। इस मौके पर एक दूसरे को लकड़ी के चम्मच तोहफे में देते हैं जिन्हें 'लव स्पून्स' कहते हैं। खास बात ये होती है कि चम्मच के डिजाइन में कोई न कोई मैसेज जरूर छिपा होता है।
फिलिपीन्स में भी वैलेंटाइन डे अन्य देशों की तरह ही मनाया जाता है। यहां हजारों जोड़े इसी दिन को अपना वैडिंग डे मनाने लगे हैं। यहां इस दिन लोग मॉल या दूसरे सार्वजिनक स्थानों पर एकत्रित होकर सामूहिक विवाह करते हैं।
ऐसा कहा जाता है कि वैलेंटाइन डे के मौके पर इंग्लैंड में महिलाएं अपने तकिए पर तेज पत्ते रखती हैं। ऐसा इसलिए ताकि जिससे उनका होने वाला पति सपने में आए।
वैलेंटाइन डे के दिन दक्षिण अफ्रीका में प्रेमी जोड़े दिल को बाजुओं में बांधते हैं। इस दिन यहां का नजार देखने लायक होता है।
Image Courtesy: Pxhere
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।