भविष्‍यफल फरवरी 2020: पंडित जी से जानें कैसा बीतेगा आपका यह महीना

कैसा होगा आपकी राशि के लिए फरवरी 2020। अगर जानना चाहते हैं तो जरूर पढ़ें ये राशिफल। 

horoscope  february    ganeshaspeaks

फरवरी का महीना शुरू हो चुका है। हर कोई जानना चहाता है कि यह महीना उनकी राशि के कितना शुभ है। साथ ही किस राशि के जातक को क्‍या करना चाहिए और क्‍या नहीं करना चाहिए। यदि आप भी फरवीर माह का राशिफल जानना चाहते हैं तो आपको एक बार पंडित दयानंद शास्‍त्री द्वारा बताए गए भविष्‍यफल को जरूर पढ़ना चाहिए।

Horoscope  February     one

मेष

सबसे पहले दूसरों की अलोचना करना बंद करें। इस माह आपको अपनी इच्‍छा अनुसार फल नहीं मिलेगा। हो सकाता है कि आपका उत्‍साह इस वजह से कम हो जाए। आप भौतिक सुख में भी अभाव महसूस करेंगे। धैर्य रखें सब अच्‍छा हो जाएगा।

शुभ रंग : भूरा

शुभ अंक : 2

आपके लिए उपाय: गुड़-चना खाएं।

इसे जरूर पढ़ें: Love-Marriage Horoscope 2020: नए वर्ष में कैसे होंगे आपके प्रेम एंव विवाह संबंध, पंडित जी से जानें

वृषभ

इस महीने आप सामाजिक और पारिवारिक जिम्‍मेदारियों को निभाने में लगे रहेंगे। इन सबके बीच आपको इस बात का ध्‍यान रखना होगा कि आप से कोई जरूरी रिश्‍ता न बिगड़ जाए। आपको अपने विपरीत लिंग से आकर्षण हो सकता है।

शुभ रंग : बैंगनी

शुभ अंक : 4

आपके लिए उपाय: मिट्टी के दीपक में चावल का पानी और 1 बूंद घी डालकर घर के बाहर रख दें।

इसे जरूर पढ़ें: Family Life Horoscope 2020: इस वर्ष कैसा रहेगा आपका पारिवारिक जीवन, पंडित जी से जानें

Horoscope  February    images two

मिथुन

आपको अपनी वाणि पर लगाम कसने की जरूरत है। आपके बुरा बोलने और आलोचना करने से आपके रिश्‍ते खराब हो सकते हैं। अगर आपने किसी से कर्ज लिया है तो अब उसे वापिस लौटाने की बारी है। आपके पास जो भी है आपको उसमें सुखी रहना चाहिए।

शुभ रंग : पीला

शुभ अंक : 7

आपके लिए उपाय: तुलसी के गमले में से थोड़ी सी मिट्टी निकाल कर सिर पर लगाएं।

कर्क

अपनी वाणि सुधारें। इस महीने आपका कोई लक्ष्‍य नहीं होगा और इस वजह से आप नीरस से रहेंगे। आप जो कार्य करेंगे उसमें कोई न कोई रुकावट आने से आपका मन बेचैन रहेगा। आपको किसी के लिए भी बुरा बोलने से बचना चाहिए

शुभ रंग : खाकी

शुभ अंक : 2

आपके लिए उपाय: नमक के पानी से पैर धोएं।

Horoscope  February    date in india leo

सिंह

अगर आप रचनात्‍मक दिशा में कोई काम करने जा रहे हैं तो वह सार्थक होगा। जो चीजें महत्‍वपूर्ण हैं उनमें हड़बड़ाहट न दिखाएं। आपको किसी अनुभवी से कुछ मामलों में सलाह जरूर लेनी चाहिए।

शुभ रंग : स्लेटी

शुभ अंक : 5

आपके लिए उपाय: तांबे के बर्तन में रखा पानी पिएं।

कन्या

यदि आपकी राशि कन्‍या है तो आपको पुरानी बातों को भूलकर अपने आज से समझौता कर लेना चाहिए। हो सकता है कि इस माह आपके परिवार में छोटी-छोटी बातों को लेकर तनाव रहेगा। शादी के मामले में परिजनों की ओर से कोई मदद नहीं मिलने पर मन उदास रहेगा।

शुभ रंग : नीला

शुभ अंक : 6

आपके लिए उपाय: मोबाइल, इंटरनेट आदी संचार के साधनों पर खर्चा न करें।

Horoscope  February     date tula

तुला

इस माह आपको कोई महत्‍वपूर्ण निर्णय लेना होगा। इस वजह से आपका मन दुविधा में भी रहेगा। आपको अपने मित्रों से लाभ मिलेगा। कोई भी निर्णय आवेश में आकर न लें। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें।

शुभ रंग : काला

शुभ अंक : 8

आपके लिए उपाय: गुलाब का फूल साथ रखें।

वृश्चिक

आपने जो योजना बनाई है उसमें आप सफल रहेंगे। सफलता मिलने से अपना समय केवल मस्‍ती करने में न गवाएं। अगर पढ़ाई कर रहे हैं तो आपको परिश्रम करने की जरूरत है।

शुभ रंग : नीला

शुभ अंक : 6

आपके लिए उपाय: छाछ में मसूर की दाल गला कर उसे पानी में बहा दें।

Horoscope  February     dhanu

धनु

इस माह आप किसी संपत्ति का क्रय करेंगे। हो सकता आपके अपने किसी सीनियर से संबंध अच्‍छे हो जाएं। इसका आपको लाभ मिलेगा। आपको किसी दूर के रिश्‍तेदार के हालचाल भी पता चल सकते हैं।

शुभ रंग : चमकीला

शुभ अंक : 9

आपके लिए उपाय: पानी में हल्दी मिलाकर किसी भी पेड़ के नीचे डालें।

मकर

इस माह आप धन कमाने के नए रास्‍ते खोजेंगे। हो सकता है कि आपके वर्कप्‍लेस पर किसी से संबंध खराब हो जाएं। आपका मन भविष्‍य के लिए परेशान रहेगा। जीवनसाथी से आपको पूरा सपोर्ट मिलेगा। अपके परिवार में माहौल अच्‍छा रहेगा।

शुभ रंग : चमकीला

शुभ अंक : 3

आपके लिए उपाय: खोपरे (गोले) का तेल नाभि पर लगाएं।

Horoscope  February     india calendar meen

कुम्भ

इस माह आपका मन भौतिकता में रमा रहेगा। आप अपने सगे संबंधियों से बैर न पालें। सकारात्‍मक सोच रखें बहुत फायदा मिलेगा। कोई भी निर्णय जल्‍दबाजी में न लें।

शुभ रंग : लाल

शुभ अंक : 1

आपके लिए उपाय: सोयाबीन या सरसों के तेल से बनी चीज दूसरों को खिलाएं।

मीन

इस माह आपकी दिनचर्या सामान्‍य ही रहेगी और इससे आपका मन शांत होगा। आपके परिवार में आपके किसी से रिश्‍तों को लेकर अशांति का माहौल रहेगा।

शुभ रंग : चमकीला

शुभ अंक : 6

आपके लिए उपाय: पीपल के पेड़ में जल चढ़ा कर घी का दीपक लगाएं।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP